10 दिनों तक खाली पेट लहसुन खाने से क्या होता है, जाने लहसुन खाने के फायदे और नुकसान?

10 दिनों तक खाली पेट लहसुन खाने से क्या होता है, जाने लहसुन खाने के फायदे और नुकसान?

साथियों 10 दिनों तक खाली पेट लहसुन खाने से हमारे शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जैसे - पाचन क्रिया में मजबूती होना और रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार होना आदि| प्रतिदिन थोड़ा सा लहसुन खाने से हमारा हार्ट, डाइजेशन और इम्यूनिटी सिस्टम, इन सभी पर अच्छा प्रभाव पड़ता है| सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाना आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक उपाय मना जाता है| इन्हें नियमित रूप से खाने पर शरीर में कई चमत्कारी लाभ मिलते हैं, लेकिन अगर इसे जरूरत से ज्यादा खाया जाए तो यह हमे नुकसान भी पहुंचा सकता है| तो चलिए, आपको बताते हैं रोजाना लहसुन खाने के क्या- क्या फायदे और नुकसान है|


लहसुन खाने से क्या होता है (What happens if you eat Garlic)

दोस्तों लहसुन हर किसी के घर में आसानी से मिल जाती है| लहसुन यह न केवल खाने का स्वाद बढ़ता है, बल्कि यह हमारे अच्छे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है| आपको जानकर हैरानी होगी के आयुर्वेदिक में लहसुन को औषधि का दर्जा दिया गया है, क्योंकी इनमें कई तरह के पोषक तत्व और अलग-अलग रोगों से लड़ने वाले गुण पाए जाते हैं| इनमें मौजूद सल्फर और एंटीऑक्सीडेंटस हमारे शरीर में जाकर उन्हें अंदर से मजबूत बनाने में बहुत मदद करते हैं| 

रोजाना 1 से 2 लहसुन खाने से हार्ट, डाइजेशन और इम्यूनिटी इन सभी पर अच्छा असर पड़ता है, साथ ही हमारा शरीर मजबूत और स्वस्थ रहता है| लेकिन इन्हें सही मात्रा में और सही तरीके से सेवन करना बहुत जरूरी है| इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको लहसुन से जुड़ी हर एक फायदे और नुकसान के बारे में मालूम हो जाएगा|अब आप भी लहसुन के अद्भुत गुणो का फायदा उठा सकते है, आज से ही अपने डेली रूटीन में शामिल करें एक से दो कच्चे लहसुन का सेवन करना| 

10 दिनों तक खाली पेट लहसुन खाने के फायदे (What Happens if you eat Garlic for 10 days) 

रोजाना एक या दो लहसुन खाने के कई लाभ होते हैं, जिनमें से कुछ यह है|

• दिल के लिए फायदेमंद (Good gor heart)

लहसुन में कई सारे लाभ होते हैं जिनमें से एक लाभ यह भी है, रोजाना एक से दो लहसुन खाने से आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में बहुत मदद करता है| इसके अलावा यह हमारे खराब कैस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है| लहसुन खाने से हार्ट डिजीज का खतरा बहुत कम हो जाता है| 

• इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करना

रोजाना एक से दो कच्चा लहसुन खाने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता, पहले के मुकाबले काफी मजबूत हो जाती है, और यह हमारे शरीर को सर्दी, जुकाम और इंफेक्शन से बचाने में बहुत मदद करती है| लहसुन खाने से आपके मर्दानगी ताकत बढ़ती है, और चोट लगे हिस्सों पर बनी सूजन को काम करने में भी बहुत मदद करती है| 

• वजन कम करने में मददगार 

अगर आपका वजन समान्य न हो कर उससे बहुत ज्यादा है तो आपको रोजाना 3 लंहसुन के दाने को खाना चाहिए| यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और और अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद करता है| जिससे आपकी वजन घटाने की प्रक्रिया तेजी से बढ़ने लगती है| 

• पाचन क्रिया में सुधार

लहसुन हमारे पेट में जाने के बाद हमारे पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है| जिससे हमें गैस कब्ज और आपस जैसी समस्या कम होती है| खाली पेट लहसुन का सेवन करने से पाचन की शक्ति बढ़ती है और पांच हमारा पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है| 

• बाल और त्वचा के लिए फायदेमंद 

लहसुन को खाने से बहुत सारे लाभ होते हैं जिनमें से एक यह भी है, दोस्तों लहसुन में मौजूद एंटीएक्सीडेंटस और सलफर शामिल होते है, जो हमारे बालो को झड़ने से रोकने का काम करते है और हमारे त्वचा पे ग्लो लाते है| 

• शुगर को कंट्रोल में रखना

लहसुन सभी डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है| यह हमारे शुगर को कंट्रोल में रखता है और इन्सुलिन की क्षमता को बढ़ाता है | 

• संभोग स्वास्थ्य में सुधार

पुराने कुछ अध्ययनों के अनुसार लहसुन पुरुषों के लिए बहुत लाभदायक होता है, लहसुन खाने से पुरुषों की संभोग शक्ति बढ़ती है| 

खाली पेट लहसुन खाने के नुकसान  (Disadvantage of eating Garlic on an Empty stomach)

• पाचन संबंधी समस्या

आप में से कुछ लोगों को खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से पेट में जलन, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं| यह खासकर संवेदनशील पेट वाले लोगों को ज्यादा होती है| ऐसे लोगों को खाली पेट ज्यादा लहसुन खाने बचना चाहिए, क्युकी लहसुन ज्यादा मात्रा में खाने से कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है| 

• मुंह से आने वाली गंद

लहसुन खाने के बाद उसकी तेज बदबू लम्बे समय तक हमारे मुंह में बनी रहती है,  जिससे हमारे मुंह से बदबू आ सकती है | लहसुन में पाए गए सल्फर हमारे पेट में जाने के बाद लंबे समय तक गंद करता है, और हमें किसी व्यक्ति से आमने-सामने बात करने में परेशानी हो सकती है| 

• एलर्जी होने पर

लहसुन खाना हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता, क्योंकि कुछ लोगों को लहसुन से एलर्जी होती है| एलर्जी होने पर लहसुन खाने से बचे, ताकि आपकी त्वचा पर खुजली जैसे समस्याएं उत्पन्न न हो|  

• पेट में जलन

जिन लोगों को खाली पेट लहसुन खाने की आदत नहीं होती है, उन्हें शुरुआती के कुछ हफ्तों या महीना तक लहसुन खाने से उनके पेट में एसिडिटी या गैस जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है|

• ब्लड प्रेशर का कमे होना

जो लोग पहले से ही ब्लड प्रेशर की दवा लेते हैं उन्हें ज्यादा लहसुन खाने से बचना चाहिए, ऐसे में ब्लड सर्कुलेशन धीरे या बहुत ज्यादा बढ़ सकती है जिससे आपकी तबीयत खराब हो सकती है| 

कच्चा लहसुन कितने दिनों तक खाना सही है?

दोस्तों कच्चा लहसुन कितनी मात्रा में और कितने समय तक करना सही है, यह पूरी तरह व्यक्ति के शारीरिक स्थितिऔर उसके स्वास्थ्य लक्षणों पर निर्भर करता है| आमतौर पर रोजाना एक से दो लहसुन की कलियां लगभग 1 से 2 महीने तक लेने की सलाह दी जाती है| यदि कोई व्यक्ति इस हफ्ते भर भी लेता है तो उसको लहसुन खाने के लाभ मिल सकते हैं|

लहसुन को जब खाली पेट खाया जाता है तो उससे हमें ज्यादा लाभ मिलने के चांस बढ़ जाते हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि इससे हमारा पाचन क्रिया स्वस्थ और ठीक रहता है| अधिक मात्रा में लहसुन लेने से पहले अपने किसी बड़े बुजुर्ग या डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी होता है| 

लहसुन का सेवन करने के कुछ आसान तरीके

लहसुन खाने का शुरुआत अपने सहनशील मात्र से कम में शुरुआत करें, जिससे आपको लहसुन खाने की आदत बन जाएगी| लहसुन की कड़वे स्वाद को काम करने के लिए अपने गुनगुने पानी के साथ या शहर में मिलाकर इनका सेवन कर सकते हैं| अगर आपको खाली पेट लहसुन खाने से दिक्कत होती है तो आप इन्हें भोजन के साथ ले सकते हैं| 

निष्कर्ष

खाली पेट लहसुन खाने से कुछ लोगों को लाभ मिल सकता है, लेकिन यह सभी के लिए सही नहीं है|थोड़ी मात्र में लहसुन को रोजाना खाने से कई सारे फायदे मिलते है, इनका सेवन सिमित मतरा में करना ही सही मना जाता है| यदि आपको पाचन समस्या, या लहसुन से एलर्जी हो, तो इसके सेवन से पहले सावधानी बारकना बेहद जरुरी है| किसी भी नए आहार को शुरू करने से पहले आपकी कोई मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति हो तो सबसे पहले डॉक्टर का सलाह लेना सबसे अच्छा होता है|









एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने