अगर चेहरे पर दाग-धब्बे है और लाना चाहते हो ग्लो, तो रोज करें ये घरेलु उपाय, कुछ ही दिनों में दाग होंगे बिल्कुल गायब

अगर चेहरे पर दाग-धब्बे है और लाना चाहते हो ग्लो, तो रोज सोने से पहले करें ये घरेलू उपाय, कुछ ही दिनों में दाग होंगे बिलकुल गायब 

How to Glow on your face: साथियों चेहरे पे ग्लो लाना कोई जादू नहीं है, बल्कि सही रूटिंग और अच्छे खान-पान का असर है| अगर आपके चेहरे पर भी दाग-धब्बे और पिंपल हो गए हैं, तो आपको रोज सुबह खाली पेट इन चीजों का सेवन करना चाहिए| इन्हें खाने से आपको बेहद कमाल के रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं| इस ब्लॉग में चेहरे पर हुए दाग- धब्बो को हटाने के घरेलु नुस्को के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे|


Home Remedies for Glowing on your Face: चेहरे पर हुए दाग- धब्बों या पिंपल को हटाने के घरेलू उपाय जानने से पहले यह जानना बेहद जरूरी है, कि हम जैसा खाते हैं वैसा ही दिखते हैं| हमारे खानपान का प्रभाव हमारे पुरे शरीर पर पड़ता है, हमारे भोजन में अच्छे पौष्टिक से लेकर कुछ खराब पौष्टिक भी शामिल होते हैं| फिर भी हर कोई चाहता है कि उसकी स्क्रीन चमकती- दमकती रहे, चेहरे पर नेचुरल ग्लो हो और बिना किसी मेकअप के स्किन हेल्दी और अच्छी दिखे| 

लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल पुराने समय से बिल्कुल अलग हो चुकी है, पुराने समय के लोगों को कभी भी अपने स्किन की चिंता नहीं होती थी| वही आजकल के लाइफस्टाइल में पॉल्यूशन, तनाव और गलत खानपान शामिल हो चुके हैं, जिसके कारण अब स्किन पर पहले की तरह ग्लो लाना आसान नहीं रह गया| फिर भी जिनके पास पैसे हैं वह महंगे स्किन प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स करवाते हैं, लेकिन कई बार उन्हें भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है| 

ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन अंदर से हेल्दी और बाहर से चमकदार दिखे, तो आपको अपनी सुबह की शुरुआत कुछ खास चीजों से करनी होंगी| खाली पेट कुछ नेचुरल प्राकृतिक चीजों का सेवन करने से शरीर डिटॉक्स होता है, पाचन सुधरता है और शरीर पर ग्लो आने लगते हैं| तो चलिए जानते हैं वह तीन खास चीज जो आपकी स्किन को बना सकती है चमकदार और हेल्दी | 


चेहरे पर निखार लाने के लिए खाली पेट करें इन चीजों का सेवन (Consume this things on an empty stomuch to brighten your face)

1. शहद और निम्बू के रस से भरा पानी

दोस्तों सुबह उठते ही सबसे पहले खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और आधा निम्बू का रस मिलाकर पिने से शरीर में जमी सारी गंदगी बाहर निकल जाती है| शरीर में गंदगी कम होने से स्किन पर ग्लो आना शुरू होता है| शहर में एंटीबायोटिक गुण होता है और नींबू में विटामिन- C, जो हमारे स्क्रीन को हेल्दी रखने और चमकाने में मदद करता है| 

इसी के साथ ही शहद और नींबू का रस हमारे मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे हमारा वजन कंट्रोल में रहता है| शहद और नींबू का रस बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है| नींबू के रस में विटामिन- C के साथ पाचन क्रिया को साफ रखने के गुण होते हैं, अक्सर आपने यह नोटिस किया होगा कि पेट दर्द होने पर निम्बू का रस बहुत काम आता है, नींबू के रस को थोड़े से पानी में मिलाकर पीने से पेट दर्द से राहत मिलती है| 

2. आंवला

आंवला को आयुर्वेदिक में अमृत कहा गया है, ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन- C पाया जाता है| आंवला हमारे शरीर को रिपेयर करने के साथ-साथ चमकाने में भी बहुत मदद करता है| अगर आप रोज सुबह खाली पेट एक ताजा आंवला या फिर एक चम्मच आंवला का पाउडर गुनगुने पानी के साथ लेते हैं, तो यह आपके स्किन पर जल्दी असर दिखाता है| 

आंवला का सेवन करना हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है, यह हमारे शरीर को डिकॉक्स करता है और साथ ही ब्लड को शुद्ध रखने में मदद करता है| हफ्ते में एक या दो आंवला खाने से हमारे स्क्रीन पर हुए मुंहासे और दाग धब्बे काम होते हैं| 

3. पानी में भीगे हुए बादाम

बादाम एक ऐसी खाने की चीज है जिसमें कई प्रकार के गुण पाए जाते हैं| बादाम में विटामिन-E, हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट होते है, जो हमारे स्किन को मॉइश्चराइज रखता है और एजिंक को धीमा रखने में मदद करता है| अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट 4 से 5 बादाम को कहते हैं तो आपके स्क्रीन पर निखार आने के चांस बढ़ जाते हैं|

रातभर 4 से 5 बादाम को पानी में भिगोकर रख दे और सुबह उठकर छिलकर खा ले, ऐसा करने से आपकी स्किन सॉफ्ट और ग्लो हो जाती है| यह हमारे स्किन के सेल्स को पोषण देता है और साथ ही डार्क स्टॉप्स को हल्का करता है| इन सबके अलावा बादाम को रोजाना खाने से हमारे स्किन को सूरज के हानिकारक किरणों से भी बचाता है| 

इनसे जुडी कुछ जरुरी बाते?

1. ऊपर में बताए गए चीजों को रोजाना सुबह खाली पेट खाये, लेकिन संयम जरूरी है|
2. दिन भर में 3 से 4 लीटर पानी पिए ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे|
3. तेल में तली- भुनी चीजों से परहेज करें, क्योंकि यह आपकी स्किन को नुकसान पहुंचती है|
4. रात में जल्दी सोना और समय पर उठाना यह भी आपकी स्किन को ग्लो करने में बहुत मदद कर सकती है|

चेहरे से दाग धब्बे हटाने के लिए करें यह घरेलू उपाय

चेहरे से दाग-धब्बे हटाने के लिए बहुत से उपाय होते हैं जिनमें से कुछ यह है, जो आपके त्वचा को नुकसान पहुंचा बिना ही दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकती है| 

• हल्दी और बेसन का मिश्रण

दोस्तों हल्दी में कारकोनिक नामक तत्व पाए जाते हैं, जिम एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंप्लीमेंट्री अच्छा होते हैं| यह आपके चेहरे से दाग-धब्बों को कम करता है और आपकी त्वचा में निखार लाता है| बेसन आपकी त्वचा को ऊपरी भाग से पूरी तरह साफ करता है, जिससे आपके चेहरे पर चमक आ जाती है|

कैसे करे
सबसे पहले एक से दो चम्मच हल्दी पाउडर और दो से तीन चम्मच बेसन ले लें, फिर पेस्ट को बनाने के लिए दूध या दही ले लें| इन सबको आपस में मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें| फिर पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाए| फिर कुल 25 से 30 मिनट तक सूखने दे, 30  मिनट पूरे होने के बाद उन्हें पानी से अच्छी तरह धो ले| इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो से तीन बार जरूर करें | 

• गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल चेहरे से अतिरिक्त तेल और गंदगी को हटाने में मदद करती है| गुलाब जल आपके चेहरे को चमक रखने में बहुत मदद करती है|

कैसे करें
दो से तीन चम्मच मुल्तानी मिट्टी और आधा कप गुलाब जल, इन दोनों को मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें| मिश्रण तैयार होने के बाद इसे अपने चेहरे पर लगाए और सूखने तक छोड़ दें| सूखने के बाद इन्हें हल्के हाथों से पानी से धो लें| यह मिश्रण आपके चेहरे को साफ और चमकदार बनाने में बहुत मदद करता है| 

• नींबू का रस और एलोवेरा जेल

नींबू के रस में मौजूद साइट्रिक एसिड होता है, जो हमारे दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है| साथी ही एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक पहुंचता है और हीलिंग में मदद करता है|

कैसे करें
एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल और कुछ नींबू के रस ले, इन्हें आपस में अच्छे से मिलकर एक मिश्रण तैयार करें| इस मिश्रण को उस जगह पर लगाए जहां पर आपके दाग-धब्बे हो|उसे 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दे| इसके बाद इसे धोले और 30 मिनट तक दूप से बचे| 

चावल का पानी

दोस्तों चावल का पानी आपके चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है| चावल के पानी में विटामिन-C के गुड़ पाए जाते है, जो आपके चेहरे को अच्छे निखार देने के साथ- साथ सॉफ्ट रखने में मदद करती है| 

कैसे करें
एक कप चावल लें, और उस चावल को पानी से भरे बड़े बाउल में भरकर रातभर के लिए रख दे| सुबह उठ कर उस पानी को किसी जार के मदद से 2 से 3 बार छान कर अलग रख दे, फिर उस पानी को स्प्रे वाले बोतल भर कर 1 से 2 घंटे तक बार- बार अपने चेहरे और स्प्रे करें| ऐसा करने से आपके चेहरे पर 1 से 2 हफ्तों में ही चमक आ जाएगी| 

निष्कर्ष

चेहरे पर से दाग धब्बे हटाना एक धीमी प्रक्रिया होती है, इसमें धैर्य और धीरज की आवश्यकता होती है| ऊपर में बताए गए कुछ घरेलू खानपान और घरेलू उपाय को अपनाकर आप अपने त्वचा को बिना किसी नुकसान के चेहरे पर हुए दाग धब्बे को हटा सकते हैं| हालांकि सभी की त्वचा अलग होती है,  इसलिए किसी पर घरेलू उपाय काम करती है और किसी पर नहीं| अगर आपकी समस्या नॉर्मल ना होकर बहुत ज्यादा है, तो आप किसी त्वचा से जुड़े डॉक्टर को जरूर दिखाएं| 

समाप्त!










एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने