Gym Ka Asar Kitne Din Me Dikhta Hai?

Gym Ka Asar Kitne Din Me Dikhta Hai?


हेलो दोस्तों इस लेख में मैं आपको Gym का असर कितने दिन मे दिखता है इसकी पूरी  जानकारी दूंगा| इस ब्लॉग को पढ़ कर Gym का असर कितने दिन मे दिखता है इसकी पूरी Knowledge हो जायेगी| आज के जनरेशन  को लोगो मे gym की वैल्यू, काफ़ी ज्यादा बढ़ गयी है| आज के समय मे Gym मे जाकर Workout करना और एक अच्छी फिजिक बनाना हर किसी को पसंद आने लगी है| लेकिन वही कुछ लोगो को यह चिंता लगी रहती है, के उनके body मे Gym करने से कुछ चेंज नहीं आ रहा| अक्सर यह सवाल उन लोगों को होता है, जो Gym जाना या तो, अभी - अभी शुरू किए है या फिर 1 से 2 महीने ही किये है|

Gym Ka Asar Kitne Din Me Dikhta Hai?

दोस्तों Gym करने का असर कितने दिन में दिखता है| यह मेन आपके लक्ष्य पर निर्भर करता है| अगर आपका Focus Cutting या फिर Bulking पर है, तब इसका रिजल्ट आपको कुछ महीनो के बाद दिखाना शुरू होगा| अगर आप केवल Gym फिट रहने, शारीरिक और मानसिक रूप से ठीक रहने और Normal Body बनाने के लिए कर रहे हैं|

 तब आपको इसका रिजल्ट 15 से 20 दिनों में दिखना शुरू हो जाएगा| दोस्तों इन सब के अलावा Gym का असर आपके मेहनत पर निर्भर करता है| आमतौर पर देखा जाए तो Gym का असर दो से चार हफ्तों में दिखना शुरू हो जाते हैं, लेकिन केवल जिम में जाकर वर्कआउट करने से आप अच्छी फिजिक नहीं बना सकते इसके लिए आपको एक अच्छी डाइट लेनी पड़ती है|

Gym का असर कितने दिन मे दीखता है, यह सवाल हर वो लोगो के मन मे होता है, जो Gym जाना सुरु करते है या फिर Gym जाने के लिए विचार करते है|
अगर आप Gym का असर, कितने दिनो मे दिखना सुरु होता है| यह जानना चहते हो, तो ये पूरी तरह आपके लक्ष्ययो, और ये तीन चीजों पर निर्भर करता है| 

1. आप Gym मे जाकर कितना मेहनत करते हो| 
2. आप Workout सही फर्म मे करते हो, या केवल वेट उठाते हो|
3. आख़िरी व सबसे महत्वपूर्ण, आपका खान - पान कैसा है, अगर आपका खान - पान सही नहीं, और आप बाहर का खाना ज़्यादा खाते हो, तो ये आपके शरीर के लिए हानि है| इससे आपके शरीर मे gym का असर दिखना बहुत देरी से शुरू होगा||


Gym जाने वाले इन बातो का ध्यान रखे?

दोस्तों केवल जिम जाने से बॉडी नहीं बन जाती, एक अच्छी बॉडी बनाने के लिए आपको सही दिनचर्या भी रखनी पड़ती है| अगर आप Body बनाने के लिए जरा भी सीरियस है, तो आज से ही अपने जीवन में कुछ बुरी आदतों को छोड़ना पड़ेगा| जैसे- ड्रिंक करना, सिगरेट पीना, तम्बाको खाना और इन सब के अलावा हस्थमैथुन करना| 

अगर आप अपने शरीर से जरा भी लगाव रखते हैं तो इन चीजों को आज से ही छोड़ दे| दोस्तों अगर आपसे छोड़ा नहीं जा रहा, तो आप इन सब को थोड़ा कम कर दे| जिससे आपके शरीर को कम नुकसान पहुंचे| इन सबके अलावा आप अपने शरीर को अच्छा ग्रोथ देने के लिए इन चीजों को Follow करें| 
  1. भरपूर 7 से 8 घंटे की नींद लेना|
  2. एक अच्छी Diet Follow करना|
  3. हरि सब्जियाँ खाना|
  4. पर्याप्त मात्रा मे 8 से 10 गिलास पानी पीना| 
  5. फास्ट फ़ूड को कम खाना 
  6. उन चीजों को खाना जिसमे प्रोटिंन, कैलोरि और विटामीन हो|
भाइयो इन सबके अलावा घर का खाना खाएं, बाहरी फास्ट फूड से बचे और तेल से बनी चीजों को कम खाएं| इसके अलावा खाना खाने के बाद तुरंत कॉफी या फिर चाय का सेवन न करें| 

2 महीने Gym करने के बाद क्या - क्या बदलाव होते है?

दोस्तों अगर आप रोजाना दो महीना तक लगातार जिम में जाकर कड़ी मेहनत और लगन से वर्कआउट करते हो, तब आपकी पूरे शरीर में बहुत से बदलाव होने शुरू हो जाएंगे| 2 महीने तक लगा-तार Gym करने से आप मानसिक और शारीरिक रूप से बिल्कुल स्वस्थ रहोगे| आप महसूस करोगे कि आपके शरीर में पहले के मुकाबले ज्यादा ऊर्जा आ गई है|

 जिम में वर्कआउट करने से आप अपना तनाव दूर कर सकते है, और लंबे समय तक जवान दिख सकते हैं| इसके अलावा 2 महीने तक लगातार जिम करने के बाद वर्कआउट पर मेहनत और खान-पान पर ध्यान देते हो तब आपकी body आपके सोच के हिसाब से बन सकती है| अगर आप एक अच्छा और स्लिम बॉडी बनाना चाहते हो तो वर्कआउट के साथ आपको एक अच्छा डाइट फॉलो करना पड़ेगा| 

खानपान आपके शरीर के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है, ऐसा इसलिए क्योंकि वर्कआउट करने के दौरान आपकी मसल फट जाती है| और आप जब अपने डाइट में कुछ अच्छा प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे चीजों का सेवन करते हो तब उससे आपके मसल रिकवरी में मदद मिलती है| 

जिससे आपका वजन समान रूप से ठीक रहता है, मांसपेस पेशियां में वृद्धि हो होना , शरीर की ऊर्जा बढ़ना और बेहतर नींद जैसे शारीरिक बदलाव दिखने शुरू हो जाते हैं| आपका शरीर एक अच्छे ढांचे में आ जाता है जिससे समाज में आपकी इज्जत बढ़ जाती है और लोग आपको सीरियस लेना शुरू कर देते हैं|

6 महीने Gym करने से क्या - क्या बदलाव होते है?

आप रोजाना 6 महीनो तक लगातार जिम में जाकर कड़ी मेहनत और लगन से वर्कआउट करते हो, तब आपके शरीर  शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों मे बहुत से बदलाव होते है| जैसे मंस्पेसियो का बढ़ना, सहन सकती मे सुधार होना, आपका वजन नियंत्रण मे रहना, तनाव कम होना,

 बेहतर नींद आना और सबसे जरुरी आत्मविश्वास का बढ़ना| ये बदलाव तब आपके शरीर मे होते है,  ज़ब आप नियमित रूप से सही खान- पान ( Diet ) Follow करते हो|

Gym Join करने के बाद एक व्यक्ति जीवन में बहुत महत्वपूर्ण बदलाव आ सकते हैं| यह न केवल उसके शारीरिक स्वास्थ्य को सुधरता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और जीवन शैली में बहुत अच्छा प्रभाव डालता है| 


अगर आप भी 6 महीनों तक लगातार gym करते हो, तब आपके शरीर मे निम्नलिखित परिवर्तन देखने को मिलेंगे जैसे-

1. स्वस्थ जीवन शैली

Gym जॉइन करने के बाद आपकी जीवन शैली पहले के मुकाबले बहुत सुधर जाती है, यह आपको स्वस्थ भोजन करने पर प्रेरित करता है| जिससे आपके जीवन मे बहुत बदलाव होते हैं|

2. शारीरिक और मानसिक रूप में सुधार होना

Gym जाकर वर्कआउट करने से आप शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से बेहतर और स्वस्थ रहते हैं| इससे आपके शरीर के मांसपेशियों का ग्रोथ होता है, हृदय को स्वस्थ रखता है और तनाव कम होती है|

3. आत्मविश्वास का बढ़ना

जिम जॉइन करने से आपका आत्मविश्वास पहले के मुकाबले बढ़ जाता है| इससे आपको किसी भी सामना करने में मदद होती है|

4. स्वास्थ्य उद्देश्यों को पूरा करना

Gym जाने से आपके स्वास्थ्य उद्देश्य को पूरा करने का एक माध्यम मिल जाता है| जैसे- वजन को बढ़ाना, वजन कम करना और मांसपेशियों को बढ़ाना आदि|

5.  डिसिप्लिन में होना 

 वर्कआउट करने से हमारे अंदर एक सेल्फ डिसिप्लिन  प्रकृति होती है| जिससे हमारे जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी मदद मिल मिलती है|

6. बेहतर नींद

जिम में वर्कआउट करने से आपका नींद बहुत बेहतर हो जाता है| आपको 24 घंटे मे 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद लेनी चाहिए, जिससे आप दिन भर एनर्जेटिक रहोगे| और अपने काम को सही से कर पाओगे|

दोस्तों उम्मीद है कि आपको इस ब्लॉक को पढ़ने के बाद यह मालूम हो चुका होगा के जिम का असर कितने दिनों में दिखता है| यह ब्लॉक आपको जरा पसंद आया तो हमारे इस पेज को Follow करिये||


      🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

                   

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने