प्रोटीन क्या होता है? इसे कब लेना चाहिए?
आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे प्रोटीन क्या होता है? और इसे कब लेना चाहिए| इस पोस्ट को पढ़कर प्रोटीन क्या है, और इसे कब लेना सही है, आपको इसकी पूरी जानकारी हो जाएगी|
अगर आप बॉडीबिल्डिंग जैसे कंपटीशन में हिस्सा लेते हो, या अच्छी मसकुलर बॉडी बनाने के लिए जिम में वर्कआउट करते हो| तब आपको यह बात अच्छे से मालूम होगा, के केवल वर्कआउट करने से आप अच्छा फिजिक नहीं पा सकते है|
अगर आप अपने नॉर्मल खान-पान से शरीर को एक अच्छा एवरेज प्रोटीन युक्त नहीं दे पा रहे हैं| तब आपको अपने शरीर की जल्दी ग्रोथ के लिए सप्लीमेंट का उपयोग करना चाहिए| सप्लीमेंट कई तरीके के आते हैं जैसे - प्रोटीन, क्रिएटीन, प्री वर्कआउट, मास गेनर आदि| हमारे शरीर पर इन सब का अपना अलग-अलग प्रभाव होता है|
आज के समय में हर छोटे से बड़े जिम में तरह-तरह के सप्लीमेंट आसानी से मिल जाते है| अगर आप किसी भी प्रकार का सप्लीमेंट लेने की, प्लान बना रहे हैं, तो सिर्फ पैसे बचाने के लिए खराब या लो-क्वालिटी सप्लीमेंट लेने की गलती न करें| कम क्वालिटी वाले सप्लीमेंट फायदे की बजाय आपकी सेहत को नुकसान पहुँचा सकते हैं|
1. प्रोटीन क्या होता है?
भाइयों प्रोटीन मानव शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व है| प्रोटीन अमीनो ऐसीड बने एक ऐसे अणु होते हैं जो हमारे शरीर की मांसपेशियों, कोशिकाओं, उत्तानको, हड्डियों और बालो के निर्माण, मरम्मत और विकसित के लिए बहुत आवश्यक होते है|
एक पुरुष को पुरे दिन मे 50 ग्राम प्रोटीन की जरूरत पड़ती है, तथा महिला को प्रतिदिन 46 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है|
इन सब के अलावा एथलीट और जो लोग gym करते है, उन्हें प्रोटीन की ज्यादा जरूरत होती है| प्रोटीन को खास करके वर्कआउट के बाद लेना चाहिए| जिससे सोने के बाद आपके शरीर की मंस्पेसियो की मरम्मत और विकास हो सके|
आपको अपनी शरीर की प्रोटीन की जरूरते आपके वजन, उम्र और शारीरिक गतिविधियों पर निर्भर करता हैं| इसलिए आप दिन भर विभिन्न प्रकार के प्रोटीन युक्त खाद खाए|
प्रोटीन मुख्य तीन प्रकार के होते हैं, गोलाकार, रेशेदार और झिल्ली| अधिक प्रोटीन वाले खाद्य- दाल, सोया, तोफु, अंडे, मांस, मछली और सबूत अनाज आदि| इसनमे लगभग 10 से 20 हजार तक प्रोटीन है| लेकिन आपको केवल अपने शरीर से मांगे गये प्रोटीन जितना ही खाना है| यह आपके पूरे शरीर के विकास के लिए अच्छा है|
अगर आप प्रोटीन को इग्नोर कर रहे है और उसका सेवन बहुत काम करते हैं| तब आपके शरीर में प्रोटीन की कमी हो सकती है, जिसके कारण आप लंबे समय तक बीमार हो सकते हो|
प्रोटीन की कमी से शरीर में कमजोरी आना, थकान महसूस करना, बार - बार भूख लगना, और किसी भी काम को करने मे जरूरत से ज्यादा समय लगना आदि| इन जैसे शरीर में बदलाव आने शुरू हो जाते हैं|
2. प्रोटीन पावडर कब लेना चाहिए?
प्रोटीन लेने का कोई फिक्स समय नहीं होता है, इसे आप दिन में कभी भी ले सकते हैं| लेकिन वही कुछ लोग प्रोटीन को वर्कआउट के बाद लेते हैं, कुछ लोग वर्कआउट से पहले और कुछ लोग तो वर्कआउट के दौरान लेते हैं| लेकिन इनमें से कौन सा समय प्रोटीन लेने का बिल्कुल सही है|
देखा जाए तो प्रोटीन वर्कआउट के बाद लेना बिल्कुल सही है| क्युकी वर्कआउट के बाद हमारे शरीर की सारी मसल टूट जाती है, और तब हमारा पूरा शरीर थक चूका होता है| ऐसे में हमारे शरीर को पोषण तत्वों की जरूरत पड़ती है| अगर हम प्रोटीन को तुरंत वर्कआउट के बाद लेते हैं|
तब हमारे शरीर को बहुत से फायदे मिल सकते है| जैसे- हमारा शरीर की जल्दी Recover होगा, मंस्पेसियो मे तेजी से growth होगी, और इन सब के अलावा हमारे पूरे शरीर में प्रोटीन युक्त खाद रहेगी जिससे हमें दिनभर एनर्जेटिक रहेंगे|
प्रोटीन की Diet या प्रोटीन की सप्लामेंट लेने से हमारे शरीर की मांसपेशियों का विकास दो गुना तेजी से होता है| प्रोटीन सप्लीमेंट को लेकर कई लोगो मन में एक सवाल बना रहता है, के प्रोटीन खाने से हमारे शरीर पर कोई साइड इफेक्ट या कुछ नुकसान तो नहीं होगा|
इसका सीधा और समान तरीका यह है अगर आप वर्कआउट जैसे प्रक्रिया को नहीं करते हैं| तब आपको प्रोटीन जैसे सप्लीमेंट का उपयोग नहीं करना चाहिए|
क्योंकि ज्यादा प्रोटीन हमें तब चाहिए होता है, जब हम एक्सरसाइज जैसे प्रक्रिया को अपने जीवन में लागु करते हैं| नॉर्मल खान पान से भी आपके शरीर को प्रोटीन से भरा रख सकता है| लेकिन तब जब आप किसी भी तरह से वर्कआउट जैसे प्रक्रिया को नहीं करते हो|
3. प्रोटीन पावडर कैसे काम करता है?
प्रोटीन एक आवश्यक तत्व है, जो हमारे शरीर में एक एमोना एसिड बनाता है, जिससे हमें अच्छी स्ट्रैंथ मिलती है, और शरीर की मांसपेशियों का विकास होता है| हमारा शरीर दिनभर के खान - पान से अपने आप एमोना एसीड बनाता है, या फिर हम प्रोटीन सप्लीमेंट का उपयोग कर के अपने शरीर में इसे भेजते हैं|
यह हमारे शरीर में जाकर खून से मिलता है, और फिर हमारे शरीर के मांसपेशियों में जाकर घुल जाता है|जिससे हमारे शरीर के मांसपेशियों का विकास होना शुरू होता है| इन सबके अलावा प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, यह हमारे शरीर के ऊतकों की मरम्मत और निर्माण करने में मदद करता है|
प्रोटीन हार्मोन और एंजाइम बनाने का काम करता है, खुद की रक्षा करने के लिए हमें ऊर्जा प्रदान करने जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य करता है|
यह हमारे शरीर के हर अंग को संभालने और उसको विकसित करने में जैसे कार्यों को करता है| जिससे हमारे शरीर की त्वचा, बाल, हड्डियां और मांसपेशियों जैसे अन्य अंगों ला तेजी से विकास करता है|
इसके अलावा मैंने इस पोस्ट में जैसे आपको प्रोटीन लेने का तरीका बताया है अगर आप उसे फॉलो करते है| तब आप अपने शरीर को एक अच्छे ढांचे में डाल सकते हैं|
हालांकि प्रोटीन खुद साइज नहीं बढ़ता यह साइज को बड़ा करने में मदद करता है| प्रोटीन लेने के साथ-साथ 7 से 8 घंटे की प्रॉपर नींद लेनिभोटी है जिससे आपके शरीर की मसल रिकवर हो सके|
4. प्रोटीन पावडर लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
आप में से कोई क्रिएटिन या प्रोटीन जैसे सप्लीमेंट को लेता हो या लेने का प्लान कर रहा है| तब उन्हें इन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए|
1. पूरे दिन में जितना पानी आप पी सकते हैं उतना पानी पीना चाहिए, इससे आपके शरीर को बहुत सारे फायदे होंगे| हलाकि पूर्व दिनभर मे कम से कम 2 से 3 लीटर पानी पीना हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है| अगर आप प्रोटीन नहीं लेते हो फिर भी आपको दो से तीन लीटर पानी पीना चाहिए|
2. अगर आप में से किसी को भी किडनी, मधुमेह, और दिल से जुडी कोई भी बीमारी हो, तब आपको क्रिएटिन नहीं लेना चाहिए| इससे आपकी बीमारी और भी बढ़ सकती है| क्योंकि यह आपके शरीर में प्रोटीन खाद जैसे चीजों को देने का शॉर्टकट सप्लीमेंट है|
3. अगर आप किसी कारण से प्रोटीन की खुराक लेना भूल जाए, तो अगली बार ज्यादा लेने की गलती ना करें| ज्यादा मात्रा में प्रोटीन लेने से आपके शरीर में कोई भी नई परेशानी शुरु हो सकती है|
4. 3 महीने तक लगातार प्रोटीन लेने के बाद, बीच में एक महीना प्रोटीन नहीं लेना चाहिए| उस 1 महीने के बाद दोबारा लेना शुरू कर सकते हैं, और यह प्रक्रिया आपको आगे भी लगातार करते रहना चाहिए|
इससे आपके शरीर को सप्लामेंट की लत नहीं लगेगी| इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि जब आप इसे छोड़ोगे, तब आपका शरीर बहुत ज्यादा कम नहीं होगा|
5. इन सब के अलावा कई लोगो को यह लगता हैं, कि प्रोटीन ज्यादा मात्रा मे लेने से उनके शरीर पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा और उनकी बॉडी जल्दी बनेगी| लेकिन अधिक मात्र प्रोटीन लेने से आपके किडनी को नुकसान भी पहुंच सकता है, इसलिए इसे तये किये गए मात्रा मे ही लेना चाहिए|
निष्कर्ष
प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी पोषक तत्व है, जो हमारे मांसपेशियों को मजबूत बनाने और शरीर की रिकवरी में मदद करता है| सही मात्रा में और सही समय पर प्रोटीन लेने से शरीर को अच्छा फायदा मिलता है| इसलिए अपनी डाइट के साथ जरूरत के अनुसार ही प्रोटीन का सेवन करना चाहिए|
डिसक्लेमर
यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए लिखी गई है, किसी भी सप्लीमेंट को लेने से पहले अपने जिम ट्रेनर यां डॉक्टर की सलाह जरूर लें|
समाप्त!
Tags:
GYM
