Right Age for Protein Intake: जानिए किस उम्र में कितना प्रोटीन लेना सही है?

प्रोटीन लेने का सही उम्र क्या है? उम्र के हिसाब से कितना डोज ले?

आज के इस आर्टिकल हम जानेंगे, प्रोटीन लेने का सही उम्र क्या है, और उम्र के हिसाब से कितना डोज लेना सही है| इस आर्टिकल को पढ़कर आपको इसकी पूरी जानकारी हो जाएगी| 

दोस्तों प्रोटीन मानव शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व है, जो हमारे शरीर की संपूर्ण विकास और उसके विकसित के लिए जरुरी होती है| प्रोटीन अमीनो ऐसीड बने एक ऐसे अणु होते हैं, जो हमारे शरीर की मांसपेशियों, कोशिकाओं, नाख़ून, उत्तानको, हड्डियों और बालो के निर्माण, रिकवरी और ग्रोथ के लिए बहुत आवश्यक होते है|


हमारे शरीर के लिए प्रोटीन एक आवश्यक तत्व है, यह बात तो अब तक आप लोग जान चुके होंगे| हमारे शरीर के सभी अंग जैसे मांसपेशियां, कोशिकाओं, नाखून और बाल इन सब की देखभाल करने के लिए हमारे शरीर को प्रोटीन की जरूरत होती है| हालांकि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे वैसे ही हमारे शरीर की प्रोटीन की आवश्यकताए भी बढ़ती जाती है| 

लगभग हमारे शरीर के हर अंग को प्रोटीन की जरूरत होती है| हमारे कोशिकाओं के विकास और मरम्मत के साथ-साथ हमारे शरीर में हारमोंस जैसी चीजों को भी पैदा करती है| 

प्रोटीन के कुछ बेसिक अमीनो एसिड होते हैं, और प्रोटीन का सेवन करने से हमारा पेट लंबे समय तक भरा रहता है | जिससे हम अपने आप को अधिक खाने से बचा सकते हैं और हमारा वजन समान रूप से ठीक रहता है| 

1. उम्र के अनुसार प्रोटीन का डोज़ कितना लेना चाहिए?

इंसानी शरीर को स्वस्थ और सही रखने के लिए फाइबर, मिनरल, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की आवश्यकता पड़ती है|

आज के समय में लोग कार्ब्स और फैटी चीजों को ज्यादा खाना पसंद कर रहे है, जिसके कारण कई तरह कि बीमारिया हो रही है, किसी का भी ध्यान शरीर के पोटीन इंटेक पर नही है| लेकिन यह जानना बहुत जरूरी है कि हमारे शरीर को कितने पोषक तत्वों की जरूरत है|

वजन कम करना हो या वजन बढ़ाना हो दोनों में ही प्रोटीन एक अहम भूमिका निभाती है| प्रोटीन की आवश्यकता शरीर के आकार और उम्र के हिसाब से तय की जाती है| यहां तक की कौन व्यक्ति कितना सक्रिय है,  इस पर भी प्रोटीन की जरूरते देखी जाती है| 

प्रोटीन की कमी से बाल झड़ना, मांसपेशियों का कमजोर होना, और स्वास्थ से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है| 

पुरुष और महिला दोनों को प्रोटीन की आवश्यकता अलग-अलग होती है| वजन के हिसाब से प्रोटीन को बढ़ाया या कम किया जा सकता है| 

जैसे- 18 से 30 साल की उम्र मे हमारा शरीर संपूर्ण रूप से विकसित होता है, इसलिए मांसपेशियों के अच्छे निर्माण और विकसित के लिए 18 से 30 वर्ष के लोगों को अधिक मात्रा में प्रोटीन की जरूरत होती है| 

इस उम्र के लोगों को प्रति किलोग्राम वजन के हिसाब से 1.2 से 1.4 या 1.6 ग्राम तक की प्रोटीन की जरूरत होती है| वही 65 साल से अधिक के लोगो को प्रति दिन उनके वजन से प्रति किलोग्राम के हिसाब से 1.3 ग्राम तक की प्रोटीन की जरूरत पड़ती है|


2. बच्चों को रोज कितना प्रोटीन खाना चाहिए?

बच्चों को रोज कितना प्रोटीन की जरूरत होती है, यह सवाल सभी माता-पिता के मन में होता है| बच्चों को अपनी प्रोटीन की जरूरते उनके शरीर के वजन और उम्र के हिसाब से बदलती रहती है| 

लेकिन आम तौर पर शिशुओं में यानी (1 से 3 साल के बच्चो) को लगभग 15 ग्राम तक की प्रोटीन की जरूरत होती है| जों माँ के दूध से मिल जाती है| 

वही स्कूल जाने वाले बच्चे यानी (5 से 8 साल) उन्हें दिनभर मे 20 से 25 ग्राम तक प्रोटीन की जरूरत होती है| इसके अलावा 9 से 13 साल के बच्चो को 35 ग्राम प्रोटीन प्रतिदिन चाहिए होती है|  इनसे अधिक उम्र के लोगों को प्रतिदिन 46 से 52 ग्राम तक प्रोटीन की आवश्यकता पड़ती है| 

इतना ही नहीं उम्र और वजन के साथ-साथ प्रोटीन का डोज बढ़ता जाता है| इन सब के अलावा स्तनपान करने वाली गर्भवती महिला को दिनभर मे 80 से 85 ग्राम तक प्रोटीन इंटेक लेने की सलाह दि जाती है|

3. वृद्ध लोगों को रोज कितना प्रोटीन खाना चाहिए?

वृद्ध यानी वह लोग जिसका उम्र 50 साल से अधिक है, या वो जो अभी 50 साल के हो चुके है| वैज्ञानिकों के मुताबिक जब कोई इंसान 50 साल पर कर लेता है, तब उनकी मांसपेसिया बहुत कमजोर हो जाती है और आसानी से टूट भी सकती है| 

शरीर के मांसपेशियों को तेजी से कमजोर करने वाले छति-सरकोपिनिया नाम से जाना जाता है| यह बढ़ती उम्र के साथ हमारे शरीर के मांसपेशियों को धीरे-धीरे कमजोर करता है, अगर आप इसे रोकना चाहते हैं| 

तब आपको अपने प्रोटीन इंटेक को ज्यादा मात्रा में लेना होगा, ताकि हमारे शरीर की मांसपेसियों और हड्डियों की  अच्छी रिकवरी हो सके| 50 साल की उम्र से अधिक के लोगों को अपने शरीर के प्रति किलोग्राम वजन के हिसाब से 1.3 से 1.6 ग्राम तक की प्रोटीन की आवश्यकता होती है|


4. जिम जाने वालो को कितना प्रोटीन डोज लेना चाहिए?

अगर आप में से कोई ऐसा हो, जो Gym जाकर वर्कआउट करता है, तो उसे मसल बिल्डिंग करने के लिए ज्यादा प्रोटीन का सेवन करना होगा| जिससे उसके उसके शरीर की जल्दी रिकवरी हो, मांसपेशियों की रिकवरी और ग्रोथ हो,  इनके अलावा वह संपूर्ण रूप से स्वस्थ रहे| 

Gym जाने वाले लोगो को अपने वजन के प्रति किलोग्राम 1.5 से 2.5 तक प्रोटीन लेना चाहिए| इन सबके अलावा प्रोटीन इंटेक कितना लेना है, यह सब उनके वर्कआउट पर निर्भर करता है| जो लोग वेट ट्रेनिंग में नए हो या फिर हल्के वेट से एक्सरसाइज करते है, उनहे केवल 1.5 किलोग्राम के हिसाब से प्रोटीन लेना चाहिए|

जबकि भारी और हैवी वर्कआउट करने वाले लोगों को अधिक मात्रा में प्रोटीन लेना चाहिए, जैसे- (2.5 किलोग्राम तक)| इन सबके अलावा आप अपनी आम जरूरतो को पूरा करने के लिए दाल, अंडा, साबुन अनाज, और चिकन जैसे पदार्थ को खा सकते हैं|

बढ़ती उम्र के साथ हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म कम हो जाता है, जिससे हमारे मांसपेशियों और हड्डियों की मजबूती पहले के मुकबले बहुत कम हो जाती है| 30 से 50 साल के उम्र वाले लोगों को अपने शरीर के वजन से प्रति किलोग्राम के हिसाब से 1.2 से 1.5 तक प्रोटीन लेनी चाहिए|

5. प्रोटीन की सबसे अच्छी स्रोत क्या-क्या है?

प्रोटीन की प्राप्ति अपने खान-पान से भी किया जा सकता है, लेकिन अपने नॉर्मल खानपान से हटकर उनमें कुछ चीजों का बदलाव करना होगा| 

अपने भोजन के माध्यम से सही स्रोत को चुनकर शरीर के हिसाब से संपूर्ण प्रोटीन लिया जा सकता है| रोज बनने वाली चीज जैसे- दूध, दही, छाछ और पनीर इत्यादि| इनमें अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है|

इसके अलावा बिंस, मुंग दाल, और मसूर दाल आदि सहाकारी लोगों के लिए प्रोटीन का बेहतर स्रोत है| सोयाबीन से बनी प्रोडक्ट जैसे- टोफू, सोया मिल्क आदि इनमें उच्च मात्रा में प्रोटीन होता है| 

अंडा, मछली, चिकन और कुछ ड्राई फ्रूट का सेवन करने से हम अपने शरीर को उच्च मात्रा में प्रोटीन दे सकते हैं, जिससे हमारे शरीर का 2 गुना तेजी से विकास होगा|


निष्कर्ष

ये आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी के लिए है, ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह ले| उम्मीद है कि इस ब्लॉक को पढ़ने के बाद आपको यह मालूम हो चुका होगा के प्रोटीन लेने का सही उम्र क्या है, और उम्र के हिसाब से कितना लें|

समाप्त!

Post a Comment

Previous Post Next Post