Garlic for 10 Days: Health Benefits and Risks

10 दिनों तक खाली पेट लहसुन खाने से क्या होता है, जाने लहसुन खाने के फायदे और नुकसान?

10 दिनों तक खाली पेट लहसुन खाने से हमारे शरीर पर कई सकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं| मैंने खुद भी एक समय तक सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाना शुरू किया था| शुरुआत में थोड़ा अजीब लगा, लेकिन कुछ ही दिनों में मुझे फर्क महसूस होने लगा| 

रोजाना थोड़ी मात्रा में लहसुन खाने से मेरे डाइजेशन के साथ-साथ इम्यूनिटी भी मजबूत महसूस हुई| मौसम बदलने पर जो सर्दी-जुकाम जल्दी हो जाता था, उसमें भी राहत देखने को मिली| सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाना अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक प्राकृतिक घरेलू उपाय माना जाता है|


हालांकि, मैंने यह भी महसूस किया कि अगर लहसुन जरूरत से ज्यादा खाया जाए तो पेट में हल्की जलन या असहजता हो सकती है| इसलिए इसे सीमित मात्रा में और सही तरीके से खाना जरूरी है| आगे इस आर्टिकल में मैं आपको अपने अनुभव और जानकारी के आधार पर रोजाना लहसुन खाने के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से बताने वाला हूँ| 

1.दस दिनों तक खाली पेट लहसुन खाने के फायदे (What Happens if you eat Garlic for 10 days) 

रोजाना एक या दो लहसुन खाने के कई लाभ होते हैं, जिनमें से कुछ यह है|

1. दिल के लिए फायदेमंद (Good for heart)

लहसुन में कई सारे फायदे होते हैं जिनमें से एक फायदा यह भी है, रोजाना एक से दो लहसुन खाने से हमारा ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में रहता है, साथी है हार्ट डिजीज का खतरा बहुत कम हो जाता है| 

2. इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करना

रोजाना लहसुन के कुछ कलियां खाने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता, पहले के मुकाबले काफी मजबूत हो जाती है| कुछ रिसर्च में बताया गया है कि लहसुन शरीर में खून के बहाव को बेहतर करता है और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है|

3. वजन कम करने में मददगार 

अगर आपका वजन समान्य न हो कर उससे बहुत ज्यादा है तो आपको रोजाना लंहसुन के कुछ कलियां खाना चाहिए| यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद करता है|

4. पाचन क्रिया में सुधार

लहसुन हमारे पेट में जाने के बाद हमारे पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है| जिससे हमें गैस कब्ज और आपच जैसी समस्या कम होती है| खाली पेट लहसुन का सेवन करने से पाचन की शक्ति बढ़ती है|

5. बाल और त्वचा के लिए फायदेमंद 

लहसुन में मौजूद एंटीएक्सीडेंटस और सलफर शामिल होते है, जो हमारे बालो को झड़ने से रोकने के साथ-साथ स्किन को ग्लो करने में मदद करते है|

6. शुगर को कंट्रोल में रखना

लहसुन सभी डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है| यह हमारे शुगर को कंट्रोल में रखता है और इन्सुलिन की क्षमता को बढ़ाता है|

7. संभोग स्वास्थ्य में सुधार

पुराने कुछ अध्ययनों के अनुसार लहसुन पुरुषों के लिए बहुत लाभदायक होता है, लहसुन खाने से पुरुषों की संभोग शक्ति बढ़ती है| 



2. खाली पेट लहसुन खाने के नुकसान (Disadvantage of Eating Garlic on an Empty stomach)

1. पाचन संबंधी समस्या

आप में से कुछ लोगों को खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से पेट में जलन, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं| यह खासकर भावुक लोग (संवेदनशील) वाले लोगों को ज्यादा होती है|  

2. मुंह से आने वाली गंद

लहसुन खाने के बाद उसकी तेज गंध काफी समय तक मुंह में बनी रह सकती है| इसकी वजह से मुंह से बदबू आने लगती है, जिससे कभी-कभी लोगों से आमने-सामने बात करने में शर्मिंदगी महसूस हो सकता है|

3. एलर्जी होने पर

लहसुन खाना हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता, क्योंकि कुछ लोगों को लहसुन से एलर्जी होती है| बिल्कुल मेरे एक दोस्त की तरह, एलर्जी होने पर लहसुन खाने से बचे, ताकि आपकी त्वचा पर खुजली जैसे समस्याएं उत्पन्न न हो|  

4. पेट में जलन

जिन लोगों को खाली पेट लहसुन खाने की आदत नहीं होती है, उन्हें शुरुआती के कुछ हफ्तों या महीना तक लहसुन खाने से उनके पेट में एसिडिटी या गैस जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है|

5. ब्लड प्रेशर कम होना

जो लोग पहले से ब्लड प्रेशर की दवाइयाँ लेते हैं, उन्हें ज्यादा मात्रा में लहसुन खाने से बचना चाहिए| ज्यादा लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर जरूरत से ज्यादा कम या बढ़ सकता है, जिससे चक्कर आना, कमजोरी या तबीयत बिगड़ने जैसी समस्या हो सकती है| 

3. कच्चा लहसुन कितने दिनों तक खाना सही है?

ककच्चा लहसुन कितनी मात्रा में और कितने समय तक खाना चाहिए, यह हर व्यक्ति की सेहत और शरीर की ताकत पर निर्भर करता है| आमतौर पर रोजाना एक या दो कच्ची लहसुन की कलियां खाना ठीक माना जाता है|

इसे 1 से 2 महीने तक लिया जा सकता है, कुछ लोग अगर सिर्फ एक हफ्ते तक भी लहसुन खाते हैं, तो उन्हें इसके फायदे महसूस होने लगते हैं|


4. लहसुन का सेवन करने के कुछ आसान तरीके

लहसुन खाना शुरू करते समय कम मात्रा से शुरुआत करनी चाहिए। मैंने भी शुरुआत में रोज सिर्फ एक लहसुन की कली खाई, ताकि शरीर को इसकी आदत पड़ जाए| लहसुन का स्वाद तेज होता है, इसलिए मैंने इसे गुनगुने पानी के साथ निगल लिया, इससे स्वाद ज्यादा महसूस नहीं हुआ। कभी-कभी मैंने इसे शहद के साथ भी खाया|

अगर खाली पेट लहसुन खाने से परेशानी हुई, तो मैंने उसे खाने के साथ लेना शुरू कर दिया| इस तरह धीरे-धीरे लहसुन खाने की आदत बन गई और बिना दिक्कत इसके फायदे मिलने लगे| 

5. लहसुन से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ's)

Q1. लहसुन कितने समय तक खाना चाहिए?

Answer- रोजाना 1–2 कलियां।इसे 1–2 महीने तक लिया जा सकता है। शरीर की सहनशीलता के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।

Q1. क्या लहसुन रोजाना खाने से हर कोई फिट हो जाएगा?

Answer- नहीं, अच्छी सेहत के लिए सही डाइट और एक्सरसाइज भी जरूरी है| 

Q2. क्या लहसुन सिर्फ पुरुषों के लिए फायदेमंद है?

Answer- नहीं, यह सभी के लिए फायदेमंद है| 

Q3. अगर लहसुन खाने से एलर्जी हो जाए तो क्या करें?

Answer- अगर लहसुन खाने से एलर्जी हो जाए तो, तुरंत खाना बंद करें और डॉक्टर से सलाह लें| 

Q4. लहसुन की गंध से कैसे बचें?

Answer- गंध से से बचने के लिए लहसुन खाने के तुरंत बाद पानी पीएं| 

Q5. खाली पेट लहसुन खाने से पेट दर्द हो तो क्या करें?

Answer- खाली पेट लहसुन खाने से पेट दर्द हो तो, तुरंत मात्रा कम करें और खाने के साथ खाएं| 

निष्कर्ष

लहसुन सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन तभी जब इसे सही मात्रा में खाया जाए|  हर इंसान का शरीर अलग होता है, इसलिए इसका असर भी अलग-अलग हो सकता है| अगर शरीर को सूट करे तो लहसुन लाभ देता है, वरना परेशानी भी हो सकती है| इसलिए इसे समझदारी के साथ ही अपनाना बेहतर है|

डिस्क्लेमर

यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और व्यक्तिगत अनुभव पर आधारित है, अगर आपको किसी तरह की बीमारी या एलर्जी है, तो लहसुन खाने से पहले अपने डॉक्टर कि सलाह जरूर लें| 

समाप्त!

Post a Comment

Previous Post Next Post