How to Thick my Beard: दाढ़ी का घना न होना कई पुरुषों के लिए चिंता का कारण बन जाता है| हर लड़के की इच्छा होती है कि उसकी दाढ़ी घनी, मजबूत और आकर्षक हो| एक अच्छी दाढ़ी होने से चेहरे की खूबसूरती और आत्मविश्वास दोनों बढ़ती है|
घनी और आकर्षक दाढ़ी पाने की चाहत हर पुरुष की होती है, लेकिन मेरी तरह ही कई से लोगों की दाढ़ी बहुत कम आती है या फिर बिलकुल भी नहीं आती| जिसके कारण वह बहुत परेशान रहते हैं|
घनी दाढ़ी उगाने के लिए लोग महंगी दवाइयों, क्रीम और तेलों का इस्तेमाल करते हैं| मैंने भी इन्हें आजमाया, लेकिन हर किसी की तरह मुझ पर भी इसका कुछ खास असर नहीं दिखा| साइंटिफिक तौर से देखा जाए तो यह तरीका बिल्कुल सही है|
लेकिन इनका असर हर व्यक्ति पर एक जैसा नहीं होता| ऐसे में घरेलू और प्राकृतिक उपाय ज्यादा सुरक्षित माने जाते है| इस आर्टिकल में, मैं बताऊंगा दाढ़ी ना आने के कुछ कारण और दाढ़ी को घना करने के घरेलू उपाय|
1. दाढ़ी घनी क्यों नहीं आती है?
दाढ़ी को घनी करने से पहले यह जानना बहुत जरूरी है कि आखिर क्यों मेरी तरह कई लोगों की दाढ़ी बहुत कम या बहुत पतली रह जाती है, निचे जानिए इसके कुछ कारण|
1. हार्मोनल असंतुलन होना
दाढ़ी को बढ़ाने और घना करने में सबसे बड़ा रोल टेस्टोस्टेरोन का होता है| जिन पुरुषों या लड़कों में इसकी कमी होती है, उनकी दाढ़ी सामान्य रूप से बाकियों के मुकाबले बहुत कम, घनी और पतली होती है|
2. पोषण की कमी होना
कुछ लोगों में प्रोटीन, विटामिन B, विटामिन C, विटामिन D, जिंक और आयरन की कमी होती है| जिसके कारण दाढ़ी बढ़ने की प्रिक्रिया बहुत धीमी हो जाती है|
3. जेनेटिक्स
दाढ़ी घनी होगी या नहीं, आपके जेनेटिक्स पर बहुत निर्भर करता है| अगर आपके पिता या आपके परिवार में किसी की दाढ़ी समान रूप में न होकर उससे बहुत कम है| तो आपके साथ भी ऐसा हो सकता है, और ऐसा होना आपके लिए बहुत आम बात है|
4. तनाव और ख़राब दिनचर्या
अगर आप अधिक तनाव और खराब दिनचर्या में जीवन को गुज़ार रहे हैं, तो आपकी दाढ़ी की ग्रोथ बिल्कुल रुक जाएगी| अधिक तनाव के माहौल में रहने पर आपके सिर के बाल भी गिरने शुरू हो सकते है|
2. घरेलू उपाय जो दाढ़ी को उगाने में मदद करती है? (Home Remedies for Beard Growth)
यह सभी उपाय बहुत आम और आसान है, क्युकी इसे आप अपने घर पर ही रहकर आसानी से फ़ॉलो कर सकते हैं| इन्हे नियमित रूप से अपनाने पर दाढ़ी की ग्रोथ में मदद कर मिल सकती है|
1. नारियल तेल और सरसों तेल की अच्छी मालिश
नारियल तेल हमारे दाढ़ी के बालों की जड़ों को पोषण देता है, वही सरसों तेल हमारे चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है| एक चम्मच नारियल तेल और एक चम्मच सरसों तेल लेकर दोनों का एक मिश्रण करें| उन्हें हल्का गर्म कर दे, फिर अपने दाढ़ी वाले जगह पर लगाए|
2. प्याज़ का रस
प्याज़ का रस दाढ़ी के बालों की जड़ों को मजबूत करता है और नए बाल उगाने का काम करता है| इसलिए सबसे पहले प्याज को पीसकर उसका रस निकल लें, और रुई की मदद से प्याज के रस को दाढ़ी वाले हिस्से पर लगा लें, फिर 20 से 30 मिनट बीतने के बाद उसे अच्छे से धो लें |
3. एलोवेरा जेल
एलोवेरा अपने मॉइश्चराइज गुणों की वजह से जाना जाता है| यह हमारे स्किन को हेल्दी और साफ रखने में बहुत मदद करता है, आपको अपने दाढ़ी के एरिया पर ताजा एलोवेरा को लगाना चाहिए यह आपके बालों को जल्दी ग्रोथ करने में मदद करेगा|
4. आंवला और मेथी का पेस्ट
आपको जानकर हैरानी होगी, आंवला हेयर ग्रोथ के लिए सुपर फूड माना जाता है, वही मेथी बालों को मजबूत बनाता है| दो चम्मच आंवला पाउडर और एक चम्मच मेथी पाउडर को थोड़े से पानी में मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें, और उसे अपने दाढ़ी वाली जगह पर लगा लें|
5. गर्म पानी का भाप
गर्म पानी का भाव आपके चेहरे की स्किन को ग्लो देने के साथ आपकी दाढ़ी को घना बनाने में भी बहुत मदद करता है| एक टॉवल को गर्म पानी में भिगोकर रख ले और उसे थोड़ा निचोड़ लें| फिर उस टॉवल को अपने मुंह पर दो से तीन मिनट के लिए रख दें|
6. अच्छी नींद
अच्छी नींद आपकी दाढ़ी की ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी है, आपको हर रात पर्याप्त मात्रा में 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेनी चाहिए| यह आपके शरीर के ओवरऑल ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा है|
7. नारियल तेल + विटामिन- E कैप्सूल
विटामिन- E आपके पूरे शरीर के बालों के जड़ो को तेजी से मजबूत करता है और नारियल तेल के बारे में हमने ऊपर बता रखा है|
3. इन बातो का जरूर ध्यान रखे?
1. दाढ़ी बढ़ने और घना होने में समय लगता है इसलिए धीरज रखे, आपकी दाढ़ी कि ग्रोथ धीरे-धीरे होगी|
2. किसी भी तेल को एक से दो महीने तक निर्मित रूप से उपयोग करें, तभी आपकी दाढ़ी की ग्रोथ अच्छी होगी|
3. अगर आपके स्किन पर जलन या किसी भी प्रकार की एलर्जी हो, तो उपाए का उपयोग करना तुरंत बंद कर दे|
4. बहुत ज्यादा प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने न करें|
4. दाढ़ी से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ's)
Q1. दाढ़ी आने की उम्र क्या होती है?
Answer- दाढ़ी आने की उम्र आमतौर पर 18 से 25 साल के बीच होती है|
Q2. दाढ़ी बढ़ने में कितना समय लगता है?
Answer- दाढ़ी को अच्छा घना होने में कई हफ्ते या महीने लग सकते हैं|
Q3. क्या रोज शेव करने से दाढ़ी घनी होती है?
Answer- नहीं, रोज शेव करने से दाढ़ी घनी नहीं होती, यह एक झूठ है|
Q4. क्या दाढ़ी की ग्रोथ में मौसम का असर पड़ता है?
Answer- हाँ, ठंड में ब्लड सर्कुलेशन धीमा होता है, जिससे दाढ़ी की ग्रोथ थोड़ी धीमी होती है|
Q5. दाढ़ी के बाल ज्यादा पतले क्यों होते हैं?
Answer- बाल पतला होना हार्मोन, पोषण या स्किन हेल्थ की कमी की वजह से हो सकता है|
निष्कर्ष
दाढ़ी को घना और मजबूत बनने में समय लगता है| मैंने खुद नारियल तेल, मसाज और अच्छी नींद अपनाई, और कुछ ही हफ्तों में दाढ़ी में फर्क महसूस किया| नियमित देखभाल और अच्छी डाइट से दाढ़ी धीरे-धीरे घनी और आकर्षक बन सकती है|
डिस्क्लेमर
यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और व्यक्तिगत अनुभव पर आधारित है, इसलिए किसी भी उपाय को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर कि सलाह जरूर लें|
समाप्त!
Tags:
Health
