Home Workout या Gym Workout कौन है बेस्ट?

Home Workout या Gym Workout कौन है बेस्ट?

हेलो दोस्तों आज मैं इस लेख मे आपको Home Workout या Gym Workout कौन है बेस्ट? इस बारे में विस्तार से बताने वाला हूं|  इस लेख मे मैं Home Workout और Gym Workout दोनों के फायदे और नुकसान के बारे में  बताऊंगा| हम यहां पर आपकी Fitness जर्नी को आसान बनाने की कोसिस करेंगे | ताकि आपको आगे किसी भी तरह की परेशानी या कन्फ्यूजन ना हो| Home Workout या Gym Workout किसको करने से हमारे शरीर में अच्छे रिजल्ट आएंगे| यह कन्फ्यूजन हर किसी के मन में होता है,  इसलिए आज मैं इस लेख के जरिए आप सब की कंफ्यूजन को दूर करने वाला हूं|


Gym Workout और Home Workout

घर पर वर्कआउट करना और जिम में वर्कआउट करना इस बात को लेकर अक्सर बहस छिड़ी रहती है| पर इन दोनों में से कौन सा वर्कआउट हमारे शरीर के लिए बेस्ट है| वैसे तो दोनों के अपने-अपने फायदे हैं, जैसे- Gym मे Workout करने से Workout करने के बहुत से मशीनी उपकरण मिल जाते है| जिम में वर्कआउट करने का एक और सबसे Effective फायदा यह है, अगर आप जिम में वर्कआउट करते हो तब आपकी मसल जल्दी अच्छे शेप में आतू है| ऐसा इसलिए क्युकी उन मशीनों को आपके Workout के लिए बिलकुल हिसाब से माप कर बबनाया जाता है, जिससे Workout का 100% रिजल्ट मिल सके | घर पर  Workout करने के भी बहुत फायदे है, जैसे आपको प्राइवेसी और सुविधा दोनों मिलती हैं | अगर आपका बजट जिम में जाकर वर्कआउट करने का नहीं है तब आप Home Workout को कर सकते हैं| 

Gym या Home Workout कौन है बेहतर?

दोस्तों देखा जाए तो इन दोनों के अलग- अलग फायदे है| जैसे-

1. Gym जाने के सबसे बड़े फायदे में एक फायदा यह है, के Gym मे आपको मशीन के ढेर सारे विकल्प मिल जाते है, जैसे-  रोइंग मशीन, कार्डियो मशीन,  ट्रेडमिल, स्टेपर आदि | और इन सबके अलावा आपकी क्षमता के हिसाब से उठाने वाले डंबल और रोड| Gym मे हर वह चीज उपलब्ध होती है जिससे आपके शरीर को एक तगड़ा लुक देने में काम आए||

2. Home Workout वही, इसके भी बहुत फायदे हैं| जैसे आप जब चाहे Workout कर सकते हो| बिना अपना घर छोड़े बिना कही गए | Home Workout यह विशेष कर  उन लोगो के लिए बेहतर है जिनके पास यातो, Gym जाने का समय नहीं है या फिर उनके पास Gym जाने का बजट हो नहीं है| 

3. Gym मे Workout करने से आप अपने fitness पर पूरा ध्यान दे पायंगे| Gym में अगर आप कोई कठिन एक्सरसाइज करते हो, तब उस एक्सरसाइज को पूरा करने में जिम में आए लोग, आपको प्रेषित और आपकी हेल्प करेंगे| जिससे आपकी ज्यादा वजन उठाने की स्ट्रेंथ बड़ेगी| लेकिन वही अगर आप घर पर वर्कआउट करते हो तब आपको कोई बच्चा तंग कर सकता है, या फिर बीच में कुछ काम आ जाए, और इन सबके अलावा अकेले में जिम करने से आपका मोटिवेशन लेवल कम हो सकता है|

4. कई Gym आपको पर्सनल ट्रेनर रखने की भी सुविधा देता है| इससे आपको बहुत सारे फायदे हो सकते हैं जैसे- आपका जिम ट्रेनर आपको हमेशा छोटी सी छोटी गलतियों को सुधारने में मदद करेगा|  हर एक्सरसाइज को अच्छे से परफॉर्म करने में हेल्प करेगा| और हर दिन एक्सरसाइज के मामले में आपको मोटिवेट रखेगा, जिससे आप अपने शरीर को एक तगड़ा और अच्छा शॉप दे सको| और इन सबके अलावा आपको क्या खाना है और क्या नहीं इन चीजों के बारे में आपको सुझाव देगा || 

हर रोज Exercise करने से क्या है होता है?

दोस्तों हर रोज एक्सरसाइज करने से क्या होता है आईए जानते हैं इस बात को विस्तार से| सबसे पहले अगर आप हर रोज एक्सरसाइज करते हो, चाहे वह Home Workout हो या फिर Gym Workout, अगर आप एक्सरसाइज को डेली बेसिस पर करते हैं तब आप शारीरिक और मानसिक रूप से बिल्कुल सही और स्वस्थ रहते हैं| नियमित शारीरिक गतिविधियों मे आपकी ऊर्जा स्तर को सुधार करने में बहुत सहायता करती है| इन सबके अलावा आपका शरीर एक अच्छे शेप में आ जाता है जिससे अन्य लोग आपको पहले से ज्यादा पसंद करने लगते हैं| अगर आपका शरीर एक अच्छे ढांचे में है, तब आप अभी के जनरेशन में लोगों में अपना एक अच्छा इंप्रेशन बना सकते हो| अगर आप अपनी वैल्यू बढ़ाना चाहते हो, तो एक्सरसाइज आपके लिए बिल्कुल सही विकल्प है| इससे आपको लोग सीरियस लेना शुरू कर देंगे| इन सबके अलावा आप बीमार कम पढ़ोगे, लंबे समय तक जवान और तंदुरुस्त रहोगे ||

एक्सरसाइज करने से पहले क्या खाएं?

दोस्तों अक्सर हमें एक्सरसाइज करते समय आलस या फिर थकावट होने लगता है| ऐसा हमारे साथ इसलिए होता है, क्युकी जब हम कुछ खा कर Gym मे एक्सरसाइज करने जाते है तो हमारा पेट भारी हो जाता है, जिससे हमें एक्सरसाइज के टाइम नींद भी आने लगती है| Gym करने से पहले केवल हमें उन चीजों का सेवन करना होता है,  जिससे हमें कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन मिल सके| जैसे- केला, ओट्स, दही,  समुदी और भूने होये चने अच्छे विकल्प है| इन चीजों को खाने से आपको एक्सरसाइज के समय नींद नहीं आएगी| फाइबर और फैट के चीजों को खाने से बचे, क्युकी इनको पचने मे समय लगता है|

एक्सरसाइज से पहले ये 5 चीज खाएं 👇

केला

दोस्तों इस लिस्ट मे सबसे पहला नाम केला है| केला कार्बोहाइड्रेट का सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है, इससे आपकी बॉडी में एक्सरसाइज करते समय भरपूर Energy रहेगी| इन सबके अलावा केला में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है जिससे आपकी मसल्स रिकवरी में भी मदद मिलती है || 

बादाम

आप अपने वर्कआउट से पहले 5 से 10 बादाम भिगोकर खा खाये , इससे आप अपने एक्सरसाइज के परफॉर्मेंस को बढ़ा सकते हैं| बदसम मे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स होते हैं जो हमारे शरीर को लंबे समय तक Energy देते रहते है| और इन सब के अलावा बादाम मे ओमेगा -3 फैट पायी जाती है| जिससे Workout के दौरान शरीर मे ब्लड-फ्लो को बनाये रखने मे मदद करती है|

कॉफी

अगर आप Workout से पहले कॉफी पीते है, तो आप अपने स्टेमिना को बूस्ट कर रहे है| कॉफी मे कैफिन की बहुत मात्र होती है, जो तेजी से स्टेमिना बढ़ाने मे मदद क्रेता है| 

अंडा

दोस्तों अंडे मे प्रोटीन की भरपूर मतरा पायी जाती है,  एक्सरसाइज से 30 मिनट पहले 2 अंडे उबाल कर खाने से आपके शरीर को स्टेट Energy देने के काम आती है| कई रिपोर्ट में पाया गया है, वर्कआउट से पहले अंडे खाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है|

सेब

इन सब के अलावा आप एक से दो सेब खा सकते हो| ये हमारे शरीर मे धीरे-धीरे Energy देता है, जिससे हम Workout के दौरान एनर्जीटिक महसूस करते है| सेब मे नेचुरल सुगर पायी जाती है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरिरी होती है|

एक्सरसाइज करने के बाद क्या खाएं?

एक्सरसाइज करने के 30 से 40 बाद हमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट देने वाले चीजों को खाना चाहिए| साथ में भरपूर पानी पीकर अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखना चाहिए|  इन सब को करने से हमारे शरीर की मसल ग्रोथ और मसल रिकवरी में बहुत मदद मिलती है| प्रोटीन मसल की मरम्मत करता है और कार्बोहाइड्रेट शरीर की एनर्जी वापस लाने में मदद करता है| जैसे- 

प्रोटीन के लिए यह खाये 👇

1. दही और फल 
2. उबले हुए अंडे
3.दाल और सबूत अनाज
4. कुछ हरि सब्जियाँ

करबोह्यड्रेट्स के लिए यह खाये 👇

1. हजे फल
2. सबूत अनाज की रोटी 
3. भुने हुए चने आदि

इन चीजों को खा कर आप अपने शरीर को एक अच्छे डांचे मे लाकर,  आज के जनरेशन मे एक अच्छा इम्प्रेस बना सकते हो| 


🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
   .......................................................


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने