What is Mental Health: वो सच्चाई जिसे हम रोज़ महसूस करते हैं, पर मानते नहीं? एक बार जरूर पढ़े

मानसिक स्वास्थ्य एक अनमोल खजाना है, जिसे हमें हमेशा संभाल कर रखना चाहिए| जिस तरह हम अपने खान-पान, पहनावे और शरीर का ध्यान रखते हैं, उसी तरह हमें अपने मन का भी ध्यान रखना चाहिए| मैं खुद अपने जीवन में यह अनुभव कर चुका हूँ कि जब मन अशांत होता है, तो छोटी-छोटी चीज़ें भी बोझ लगने लगती हैं|

पहले मैं अपनी भावनाओं और आदतों को नज़रअंदाज़ कर देता था, लेकिन समय के साथ समझ आया कि मन की देखभाल भी उतनी ही ज़रूरी है| 

अब मैं कोशिश करता हूँ कि जब मन भारी लगे तो किसी अपने से बात करूँ, थोड़ा समय खुद के लिए निकालूँ और अपनी भावनाओं को समझूँ| इससे मुझे सुकून मिलता है और व्यवहार में भी सकारात्मक बदलाव आता है|

इस पूरे आर्टिकल में हम मेरे अनुभव के आधार पर समझेंगे कि मानसिक स्वास्थ्य क्यों ज़रूरी है और इसे नज़रअंदाज़ करना हमारे जीवन पर किस तरह असर डालता है|

1. मानसिक स्वास्थ्य क्या है?

मानसिक स्वास्थ्य एक ऐसा मुद्दा है, जिस पर हम बहुत कम बात करते हैं| लेकिन आज के समय यह मानव जीवन के लिए बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है| World Health Organization के अनुसार, दुनिया में हर 8 में से 1 व्यक्ति किसी न किसी मानसिक समस्या से जूझ रहा है| इससे साफ है कि यह समस्या कितनी व्यापक है| 

मानसिक स्वास्थ्य का मतलब है, किसी भी इंसान का मनोवैज्ञानिक, भावनात्मक और सामाजिक रूप से स्वस्थ होना| यह हमें दर्शाता है, कि हम क्या सोचते हैं, क्या महसूस करते हैं और कैसा व्यवहार करते हैं|  इन सबके अलावा हम अपने जीवन में तनाव का सामना कैसे करते हैं| 

बेहतर मानसिक स्वास्थ्य हमारे जीवन में हर मुश्किल से निपटने के लिए, अपने रिश्तों को बेहतर बनाए रखने में और अपने शरीर की पूरी क्षमता को साकार करने में मदद करता है| एक अच्छा मानसिक स्वास्थ्य हमारे जीवन के हर मोड़ पर मदद करता है|

2. मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों का क्या संबंध है?

एक स्वस्थ शरीर और एक स्वस्थ मन यह दोनों एक दूसरे से जुड़े होते हैं| अक्सर हमें देखने को मिलता है, जब कोई भी इंसान मानसिक रूप से तनाव में होता है, तो उसका शरीर भी उस तनाव से प्रभावित होता है|  जिससे हमें देखने से मालूम हो जाता है कि यह इंसान मानसिक रूप से तनाव में है| 

इसी तरह जब कोई इंसान शारीरिक रूप से बीमार होता है, तो उसका मन भी उदास हो जाता है| इसके अलावा उदाहरण के लिए आप उन लोगों में इन लक्षणों की पहचान कर सकते हो, जैसे- डिप्रेशन और चिंता जैसे मानसिक समस्याएँ, दिल से जुड़ी बीमारियाँ, मधुमेह और अन्य शारीरिक समस्याएं से जुड़ी कुछ बीमारियाँ| 

वही नियमित रूप से एक्सरसाइज करना और स्वस्थ व अच्छे खान-पान जैसी चीजों का सेवन करने से शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है| यही कारण है कि स्वस्थ मन और स्वस्थ शरीर एक दूसरे से जुड़े होते हैं| 


3. अगर मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ जाए तो जीवन में क्या बदल जाता है?”

1. सकारात्मक संबंध:  यह हमें दूसरे लोगों के साथ स्वस्थ और सकारात्मक संबंध बनाने में बहुत मदद करता है| जब हमारा मन शांत रहता है, तब हम दूसरों की भावनाओं को अच्छे से समझ पाते है, और उनके साथ एक अच्छा व्यवहार कर पाते हैं|

2. तनाव का सामना: हर एक इंसान के जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, अच्छा मानसिक स्वास्थ्य हमें इन परेशानियों और समस्याओं का सामना करने के लिए हमें मजबूत बनाता है| ताकि जब हम दबाव में हों, तब सही फैसला ले सकें| 

3. बेहतरीन जीवन का अनुभव मिलना: जीवन का बेहतरीन अनुभव पाने के लिए अच्छा मानसिक स्वास्थ्य होना ज़रूरी हो सकता हैं| इससे हम अपने जीवन की छोटी-छोटी खुशियों को बेहतर तरीके से महसूस कर पाते हैं| 

4. उत्पादक कार्य: मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहने से हम अपने कार्यों को सही ढंग से कर पाते है| 

5. निर्णय लेना: एक अच्छा मानसिक स्वास्थ्य आपको स्पष्ट और सही रूप से सोचने, बेहतर निर्णय लेने में बहुत मदद करता है|

4. अच्छे मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव करने वाली चीज?

मानसिक स्वास्थ्य पर कई चीजों का असर पड़ता है, जैसे-

1. सामाजिक और आर्थिक स्थिति: मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले कुछ ऐसे भी कारण हैं, जैसे- गरीबी, बेरोजगारी और सामाजिक अलगाव आदि|

2. जीवन के कुछ अनुभव: बचपन में अपना कोई पसंदीदा चीज खोना, किसी से बेकार तरह का व्यवहार झेलना और फिर अपने परिवार के किसी करीबी को खोना यह भी मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल सकता है| 

3. काम का दबाव और तनाव: एक इंसान को काम का दबाव, परीक्षा या इंटरव्यू का डर, और अपने रिश्तों में तनाव यह भी मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल सकता है| 

5. मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएँ? 

मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएँ कई प्रकार की हो सकती है, जिनमें से कुछ सामान्य यह है| 

1. डिप्रेशन: यह इंसानी जीवन का एक ऐसा स्थिती है, जिसमें लोग उदास, निराश रहना और इंट्रेस्ट की कमी जैसी महसूस करते हैं| National Institute of Mental Health के अनुसार, डिप्रेशन एक सामान्य लेकिन गंभीर मानसिक विकार है, जिसका इलाज संभव है| 

2. तनाव(स्ट्रेस): यह रोजमर्रा जिंदगी का एक हिस्सा है, जिससे हमारे जीवन में कई सारी नई परेशानियाँ  उत्पन्न होती है|

6. मानसिक स्वास्थ्य को कैसे सुधारे?

मैंने अपने मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने के लिए कुछ ऐसे आदतें अपनाईं, और धीरे-धीरे मुझे सकारात्मक बदलाव महसूस होने लगा|

1. ध्यान और योग: ध्यान और योग हमारे मन को शांत और तनाव को कम करने में बहुत मदद करता है| 

2. एक्सरसाइज: शारीरिक गतिविधियों से हमारा मूड और शरीर स्वस्थ रहता है, रोजाना हमें 30 से 45 मिनट तक एक्सरसाइज करना चाहिए|

3. स्वस्थ आहार:  हमारे द्वारा किए गए भोजन हमारे मानसिक स्वास्थ्य को बहुत प्रभावित करता है| इसलिए हमें पौष्टिक और स्वस्थ भोजन करना चाहिए|

4. समाजिक सम्पर्क: इसका सीधा सा उदाहरण है- दोस्तों और अपने परिवार के साथ रहने से हमारा अकेलापन दूर होता है और हम खुशियों को महसूस कर पाते हैं|

5. अच्छी नींद: नींद की कमी से हमारे शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की नींद लेनी बहुत जरूरी होती है| 



7. मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ने के कुछ लक्षण? 

मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ने के कई लक्षण होते हैं जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं|

1. नींद और खाने की आदत में बदलाव 

2.पसंदीदा लोगों और उनकी गतिविधियों से दूरी बनाना| 

3. आत्महत्या जैसे गलत विचारों का आना| 

4. अक्सर डर,चिंता और निराशा में रहना| 

5. शारीरिक रूप से शरीर में कुछ अजीब दर्द होना|  

6. शरीर में एनर्जी की कमी होना| 

7. जल्दी हार मान जाना|

निष्कर्ष

Mental Health मतलब हमारे दिमाग़ की सेहत| अगर हमारा दिमाग़ ठीक नहीं है, तो ज़िंदगी अच्छी नहीं लगती है, इसलिए इसे अनदेखा करना गलत है| ऐसे में हमें इसे समझने और संभालने की जरूरत है| 

हेल्पलाइन जानकारी

अगर किसी व्यक्ति को आत्महत्या जैसे विचार बार-बार आ रहे हों, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें| भारत में ऐसे समय में तुरंत मदद लेना बेहद जरूरी है| Kiran Mental Health Rehabilitation Helpline (1800-599-0019) पर 24x7 मुफ्त और गोपनीय सहायता उपलब्ध है|

डिसक्लेमर

इस आर्टिकल में केवल सामान्य जानकारी दी गई है| अगर आपको नींद या मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी तरह की गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो अपने डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें|

मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs) 

Q1. क्या बार-बार खुद को दूसरों से तुलना करना नुकसानदायक है?

Answer- हाँ बार-बार खुद को दूसरों से तुलना करना नुकसानदायक है, इससे हमारा आत्मविश्वास कम और निराशा बढ़ती है|

Q2. क्या खुद को समय देना मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी?

Answer- हाँ यह बहुत जरूरी है, मैंने खुद महसूस किया है, जब मैं रोज़ 10–15 मिनट अकेले टहलना या मनपसंद काम करता हूँ, तो मन शांत और हल्का महसूस होता है| 

Q3. क्या हमारा रोना मानसिक रूप से कमजोर होने की निशानी है?

Answer- नहीं ऐसा नहीं है, रोना हमारे भावनाओं को बाहर निकालने का स्वस्थ तरीका हो सकता हैं| 

Q4. क्या ना कहना मानसिक शांति के लिए जरूरी है?

Answer- हर बात पर हाँ न कहें|  हाँ कहना मानसिक बोझ बढ़ा सकता है|

लेखक परिचय:
Md Faiz स्वास्थ्य, फिटनेस और जिम से जुड़े विषयों पर लेख लिखते हैं| उन्हें वर्कआउट, डाइट और स्वस्थ जीवनशैली में खास रुचि है| वे अपने अनुभव और सामान्य जानकारी के आधार पर आसान भाषा में उपयोगी टिप्स साझा करते हैं, ताकि लोग स्वस्थ और फिट रह सकें|

समाप्त! 

Post a Comment

Previous Post Next Post