The Danger of Sleeping Just 5–6 Hours

सिर्फ 5-6 घंटे सोने से शरीर में क्या- क्या खतरा है?

Staying awake till late night is not good for your Health: क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो रोजाना देर रात तक मोबाइल, टीवी, लैपटॉप और कंप्यूटर जैसे वस्तु को चलाने में लगे रहते है| क्या आप भी यह सोचते है कि सिर्फ 5 से 6 घंटे की नींद आपकी सेहत के लिए पर्याप्त है| अगर हां, तो ये आर्टिकल बिल्कुल आपके लिए ही लिखी गई है, इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको नींद से जुड़ी हर एक चीज के बारे में पूरी जानकारी हो जाएगी| 


आज के मॉडर्न लाइफस्टाइल में नींद को अक्सर दूसरा- तीसरा स्थान दिया जाता है, जबकि हर इंसान के लिए यह एक ऐसी जरूरत है जिसे नजर अंदाज करने से आपकी सेहत पर कोई गंभीर नुकसान पहुंच सकता है| 

नींद हमारे शरीर के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए उतना ही महत्वपूर्ण होता है, जितना कि भोजन और पानी| आजकल के भाग दौड़ की जिंदगी में नींद की कमी एक आम समस्या बन गई है|

यह सिर्फ हमें थकान महसूस करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे कई गंभीर समस्याओ का सामना करना पड़ सकता हैं| क्या आप भी देर रात तक इंटरनेट की दुनिया में खोए रहते हैं, और अपने नींद को पूरा किए बगैर ही सुबह उठ जाते हैं? 

आपको यह लगता है कि 5 से 6 घंटे की नींद आपके शरीर के लिए पर्याप्त है? अगर हां, तो यह आर्टिकल आप एक बार पूरा जरूर पढ़ लीजिए| 

1. 8 घंटे से कम सोने के खतरे

हेल्थ एक्सपर्ट और वैज्ञानिकों का मानना है की हर व्यक्ति को 7 से 8 घंटे गहरी पर्याप्त नींद लेनी चाहिए| नींद की कमी होने से पुरे हमारे पुरे शरीर और दिमाग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है| जिनमे से कुछ प्रमुख प्रभाव यह है| 

1. दिल और दिमाग पर खतरा

एक रिसर्च में पाया गया है, जो लोग लगातार 6 से 7 घंटे की नींद पूरी नहीं पाते हैं, उनमें दिल और दिमाग से जुड़ी बीमारियों का खतरा आम लोगों से तीन गुना ज्यादा बढ़ जाती है| नींद की कमी से आपका ब्लड प्रेशर बढ़ या घत सकता है, जिससे आपको हर्ट अटैक आने और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है| 

2. वजन का बढ़न

आपकी नींद पूरी न होने पर भूख लगने वाले ( हार्मोन ग्रॉलिंग ) बहुत बढ़ जाता है और आपकी भूख को नियंत्रित में रखने वाला हार्मोन बहुत कम हो जाता है, जिससे आपको बार-बार भूख में लगने लगती है|

यही वजह है कि कम सोने वाले लोगों को अक्सर ज्यादा भूख लगती है और वह अनहेल्दी चीजों को खाकर अपने वजन को बढ़ा लेते है| इसी के साथ कई बार उनके आंखों के नीचे काली-काली धारियां हो जाती है| 

3. डायबिटीज का खतरा

अगर आप जरूरत से कम सोते हैं तो शरीर का इंसुलिनसंतुलन पूरी तरह से बिगड़ जाता है| जिसके कारण आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है, और आप टाइप-2 डायबिटीज के शिकार बन सकते हैं| अगर ऐसा होता है तो आपको अपने जान से हाथ धोने तक की नौबत आ सकती है| 

4. इम्युन सिस्टम का कमजोर हिना

जब हम सोते हैं तब हमारा शरीर बीमारियों से लड़ने के लिए और दिन भर की थकान मिटाने के लिए कुछ जरूरी प्रोटीन और साइक्लोनिक बनता है, नींद की कमी होने से यह प्रिक्रिया बहुत धीमी हो जाती है| जिससे आपकी रोग प्रतिरोग कमजोर होते जाती है और आप बार- बार बीमारियो के चपेट में आ सकते है| 

5. मेन्टल हेल्थ पर बुरा प्रभाव

नींद की कमी से हमारे दिमाग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे हमें चिड़चिड़ापन, तनाव, एंजायटी और डिप्रेशन जैसे कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है| इन सबके अलावा इससे आपकी याददाश्त कमजोर हो सकती है और आपको किसी भी कम पर ध्यान केंद्रित करने में बहुत बड़ा पहाड़ महसूस होने लगता है| 

6. उम्र और त्वचा पर प्रभाव 

कम नींद लेने से आपकी त्वचा पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है, नींद की कमी से आपकी त्वचा पर डार्क सर्कल, रूखापन और समय से पहले चेहरे पर झुर्रियां पढ़ना शुरू हो जाती है| ऐसे में ये आपके शरीर पर बुढ़ापे की प्रक्रिया को दोगुना तेजी से बढ़ा देती है| 

इसी के साथ-साथ इसकी सबसे बड़ी समस्या यह है के आपके कम उम्र में ही बालों का झड़ना शुरू हो जाता है, और आपके सर के सामने के बाल धीरे-धीरे झड़ जाते हैं| 


2. कम से कम कितने घंटे सोना चाहिए?

दोस्तों अलग-अलग उम्र के लोगों  के लिए अलग-अलग नींद की आवश्यकता होती है| जानिए किस उम्र के लोगों को कितने घंटे की नींद लेनी जरुरी है| 


1. व्यस्क: 18 से 60 साल के उम्र के लोगो को हर रात 8 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए| 

2. किशोर: 13 से 18 साल की उम्र, इन्हें हर रात 9 से 10 घंटे की नींद लेनी चाहिए|

3. बच्चे: 6 से 12 साल की उम्र, इन्हे रात और दिन मिलाकर 10 से 12 घंटे की नींद लेनी चाहिए| 


3. अच्छी नींद पाने के लिए क्या करें?

अच्छी और बेहतरीन नींद पाने के लिए इन तरीकों को अपने जीवन में अपनाए| 

1. सोने और जागने का समय निर्धारित करें

हर रोज सोने और जागने का एक ऐसा समय तय करें जिस पर आप लंबे समय तक टिके रह सके और उस समय सोने और जागने से आपकी बाकी की जीवन शैली बराबर चलती रहे| इससे आपके शरीर को अच्छी और बेहतर नींद मिलेगी| 

2. स्क्रीन टाइम कम करें

सोने से कम से कम एक से दो घंटे पहले फ़ोन, टीवी और एलोक्ट्रॉनिक से बने सभी उपकरणों से दूरी बनाए रखें| ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें एक नीली रोशनी पाई जाती है, जिन्हें देखने पर हमारे आंखों से नींद चली जाती है| 

अच्छी और गहरी नींद के लिए इसको अपने जीवन में जरूर अपनाएं| ऐसा इसलिए क्योंकि आज के यंग जनरेशन को रात भर जागकर फोन चलाने की आदत है| 

3. नियमित रूप से एक्सरसाइज करें

हमारे शरीर को मानसिक और शारीरिक रूप से ठीक रखने के लिए नियमित रूप में एक्सरसाइज करना बहुत आवश्यक होआ है| एक्सरसाइज के अलावा इसे भी कर सकते हैं| जैसे- तैराकी करना,पैदल चलना या रनिंग करना यह आपके दिन भर के तनाव को दूर रखने में बहुत मदद कर सकता है| 

4. जरूरत से ज्यादा खाना ना खाएं 

जरूर से ज्यादा खाना खाना और शराब पीना, यह आपके नींद के नियम को बाधा उत्पन्न करने का काम कर सकती है| शराब या किसी नशीली चीज का सेवन करने से आपको पहले से ही नींद आने लगती है, और जब आपके सोने की बारी आती है तब उस समय आपको नींद उड़ जाती है| 

5. सही आहार लें 

सोने से पहले भारी भोजन,  शराब और कैफिन के चीजों का सेवन करने से बचे, क्युकी इन चीजों को पीने के बाद आपको नींद आने में बहुत कठिनाइयां होगी| सोने से पहले इन चीजों का पी सकते है, गर्म दूध या हर्बल टी| यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा|

6. अच्छा और आरामदायक माहौल बनाएं 

अगर आपको नींद आने में जरा भी समस्या हो तो यह सुनिश्चित करें की आपका बेडरूम शांत और आरामदायक हो| शांत माहौल में सोने से आपको बहुत जल्द गहरी नींद आ जाती है जिससे आप अपनी नींद को पूरा कर सकते हैं| 


निष्कर्ष

अच्छी नींद सिर्फ घंटो बिस्तर पर लेते या सोये रहने के बारे में नहीं है, बल्कि यह एक गहरी नींद के बारे में है| अच्छी नींद के लिए शांत, आरामदायक माहौल और स्वस्थ जीवन शैली बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है|

इस आर्टिकल में बताए गए आसान तरीकों को अपनाकर आप अपने नींद को सही कर सकते हैं| अगर आपको ज्यादा दिक्कत है तो आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें| 

समाप्त!

Post a Comment

Previous Post Next Post