सुबह या शाम, जिम जाने के लिए कौन सा समय बेस्ट है?
सुबह या शाम, अक्सर लोगों में यह कंफ्यूजन बनी रहती है कि जिम जाकर वर्कआउट करने का सबसे अच्छा समय कौन सा है| साथियों यह एक ऐसा सवाल है जिसका कोई एक सीधा जवाब नहीं है| तो चलिए, आज इसी कन्फ्यूजन को दूर करते हैं और जानते हैं जिम जाने का सबसे सही समय कौन सा है|
जिम जाने का सही समय आपकी दिनचर्या और जीवन शैली पर निर्भर करता है| दोनों ही समय पर जिम करने का अपना अपना फायदा और नुकसान है| लेकिन इनमें सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आप उसे चुने जिस पर आप लंबे समय तक टिके रहे|
यह ब्लॉग आपको सुबह और शाम दोनों समय वर्कआउट करने के पहलुओं को विस्तार से जाने के लिए मदद करेगा, ताकि आप अपने लिए एक सही निर्णय ले सके|
1.सुबह में जिम जाने के फायदे और नुकसान?
1.1.सुबह जिम जाने के फायदे?
1. बेहतर नींद: सुबह में वर्कआउट करने से आपकी ( जल्दी नींद जगाने का चक्र ) नियमित हो जाती है, जिससे रात में आप लंबी और अच्छी नींद ले पाते हैं|
2. काम में बेहतर प्रदर्शन देना: सुबह में वर्कआउट करने से अधिक ऊर्जावान और फॉक्स महसूस कर सकते है, जिससे आप अपने काम पर बेहतर ध्यान और एक अच्छा प्रदर्शन दे पाते है|
3. वजन कम करने में मदद: सुबह की एक्सरसाइज से वजन को तेजी से काम किया जा सकता है, खासकर सुबह 6:00 से 9:00 के बीच, इस वक्त खाली पेट व्यायाम करने से हमारा शरीर ऊर्जा के लिए चर्बी को उपयोग में लाता है|
4. अच्छा मूड और मानसिक स्वास्थ्य: सुबह के एक्सरसाइज से डोपामाइन और एंडोफिरन जैसे हार्मोन रिलीज होते है, जो तनाव को काम करते हैं और पूरे दिन हमारे मूड को बेहतर और सकारात्मक बनाए रखते हैं|
5. मेटाबॉलिज्म: सुबह खाली पेट वर्कआउट करने से हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे हमारे शरीर दिन भर अधिक कैलोरी को बंद करता है|
1.2. सुबह जिम जाने के नुकसान?
1. कम ऊर्जा: अगर आप रात में देर से सोते हैं और आपका नींद पूरी नहीं होती है, तो सुबह में वर्कआउट के दौरान आपको ऊर्जा कम होने की महसूस हो सकती है| जिससे आपके workout प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है|
2. सामाजिक जीवन पर प्रभाव: अगर आप अपने दोस्तों और Gym Partner के साथ जिम आना पसंद करते हैं, तो सभी के साथ आना मुश्किल है, क्योंकि सभी को सुबह जल्दी उठना पसंद नहीं होता|
3.शरीर ठंडा होना: सुबह के समय हमारा पूरा शरीर ठंडा और शरीर की मांसपेशियां कम लचीली होती है, जिससे हमें चोट लगने या इंजरी होने का खतरा बढ़ जाता है|
2. शाम में जिम जमे के फयदे और नुकसान?
2.1. शाम मे जिम जाने के फायदे?
1. जिम में लगातार बने रहना: अगर आपको भी बाकियों की तरह सुबह जल्दी उठने में कष्ट होती है, और आप सुबह जल्दी उठने वाले व्यक्ति नहीं है| तो शाम के समय जिम जाना आपके लिए बहुत अधिक प्राकृतिक हो सकता है|
2. तनाव से मुक्ति मिलना: लंबे और तनावपूर्ण दिनों मे रहने के बाद, शाम की कसरत आपके Mood को अच्छा और बेहतर बनाने मे बहुत काम अति है|
3. बेहतर प्रदर्शन करना: शाम के समय हमारे शरीर का मुख्य तापमान सुबह के मुकाबले अधिक हो जाता है| शरीर की मांसपेशियां बहुत लचीली हो जाती है, और दिन भर की ऊर्जा के इस्तेमाल कर सकते हैं| इससे आप अपने व्यायाम में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं, और भारी सामान उठाकर एक्सरसाइज करना आसान हो जाता है|
4. बेहतर हृदय स्वास्थ्य: दोस्तों कुछ अध्ययनों के अनुसार, हमारे शरीर में शाम के समय टेस्टोस्टेरोन अधिक होता है| जो हमारे मांसपेशियों के निर्माण और विकास के लिए फायदेमंद हो सकता है|
2.2. शाम में जिम जाने के नुकसान?
1. नींद पर प्रभाव: बहुत से लोगो को सोने से ठीक पहले खूब जोरदार Workout करने से उनका अइन्द्रेनालाइन बढ़ जाता है जिससे उन्हे नींद आने मे मुश्किल हो सकती है| हलाकि, यह प्रभाव हर व्यक्ति पर अलग-अलग होता है|
2. Gym मे अधिक भीड़: आपही की तरह कई लोग अपने office, पढ़ाई और काम से फ्री हो कर शाम को Gym जाते है जिससे Gym मे बहुत भीड़ हो जाती है| इससे आप अपना एक्सरसाइज पता नहीं पाते|
3. सामाजिक योजनाओं का असर: शाम के समय काफ़ी सारे लोग अपने दोस्तों से मिलना या अपने परिवार कर साथ समय बिताना चाहते है| जिससे आपके workout छूटने की भी संभावना बढ़ जाती है|
3. सुबह या शाम, कौन सा समय जिम जाने के लिए बेस्ट है?
सुबह और शाम दोनो ही समय एक्सरसाइज करने के अपने- अपने फायदे और नुकसान है| अगर आप एक डिसिप्लिन रोटीन चाहते है, तो सुबह का समय आपके लिए बेस्ट रहेगा|लेकिन वही अगर आप मसल गेन और हैवी वेट ट्रैंनिंग पर focus करना चाहते है| तो शाम का समय आपके लिए बहुत फायदे मंद हो सकता है|
अंत मे सबसे जरूरी बात है की आप जिस भी समय को Gym जाने के लिए चुन रहे है, उसमे यह जरूर ध्यान दीजिएगा कि आप रेगुलर और कंसिस्टेंसी के साथ जिम कर पाए| वही टाइम आपके लिए जिम जाना सबसे बेस्ट होगा, फिर वह चाहे सुबह का समय हो या फिर शाम का समय|
निष्कर्ष
दोस्तों निश्चित रूप से यह कहा जा सकता है कि जिम जाने का कोई भी (सर्वश्रेष्ठ) और सही समय नहीं होता| सुबह और शाम जिम जाने के अपने-अपने फायदे हैं| अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह के समय जिम जाना सही है, वही स्ट्रैंथ बूस्ट करने के लिए शाम का समय सही है
समाप्त!
Tags:
GYM
