रात में नींद टूट जाए तो क्या करें, प्रेमानंद महाराज ने बताया दोबारा जल्दी सोने के 10 आसान तरिके | What to do if you lose sleep at night & 10 easy ways to sleep again quickly.

बेचैन रातों को कहे अलविदा, सही दिनचर्या और अच्छी नींद की आदतें अपनाकर अपने जीवन में सुकून भरी नींद फिर से पाएं |

साथियों आपने भी अपने जीवन यह चीज जरूर अनुभव किया होगा, के रात को कभी-कभी हमारी नींद खुल जाती है और फिर हम दोबारा सोने की कितनी ही कोशिश कर ले, हमें नींद नहीं आती है | आपको बता दे, यह परेशानी इंसानों के लिए बहुत आम है, लगभग हर 5 में से एक या दो व्यक्ति इसका सामना करता है | 

इसके कारण आपकी नींद पूरी नहीं हो पाती है और उसका नतीजा---- सुबह थकान होगी, सिर भारी लगेगा, मूड खराब और पूरा दिन सुस्ती में बीतेगा| दोस्तों अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ होता है, तो अब से चिंता करने की कोई भी जरुरत नहीं है| ऐसा इसलिए क्योंकि प्रेमानंद महाराज ने नींद से जुड़ी कुछ आसान तरीकों के बारे में बताया है जिन्हें अपना कर आप अपना नींद संपूर्ण रूप से पूरा कर सकोगे|
 

क्यों रात में नींद टूटती है?

आपको बता दे अगर आप स्ट्रेस लेते हुए रात को सोने की कोशिश करेंगे, तो अधिक चांस है की रात में आपकी नींद टूट जाएगी | इसके अलावा कुछ पोषण तत्वों की कमी होने से भी रात में नींद टूटने की समस्या उत्पन्न होती है | हाल ही में प्रेमानंद महाराज से एक व्यक्ति ने समय पर नींद ना आने का कारण पूछा| इस पर प्रेमानंद महाराज ने बताया कि स्ट्रेस के कारण नींद में गड़बड़ी हो सकती है और साथ ही कुछ पोषण तत्वों की कमी होने पर नींद ना आने की समस्या उत्पन्न होती है |ऐसे में  आइये जानते हैं की शरीर में किन पोषण तत्वों की कमी होने पर नींद नहीं आती है  | 

गहरी नींद ना आने के लिए जिम्मेदार है यह विटामिन और मिनरल (This vitamin and mineral is responsible for not gdetting deep sleep)

• विटामिन C की कमी 

विटामिन C सिर्फ इम्यूनिटी के लिए नहीं होती, बल्कि अच्छा मूड और गहरी नींद के लिए भी बहुत जरुरी होती है | इसकी कमी से हमारे शरीर में थकान, जोड़ो और कमर में दर्द और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है | आपको जानकर हैरानी होगी, के कई अध्ययनों में पाया गया है की विटामिन C के सप्लीमेंट लेने से नींद की गुणवत्ता में बहुत सुधार होती है| इसके सबसे अच्छे सोर्स यह है, खट्टे फल जैसे- कच्चे बेर, कच्चे जामुन, निम्बू, संतरा, टमाटर और ब्रोकली आदि| 

• विटामिन D की कमी 

विटामिन डी हमारे शरीर का सनशाइम विटामिन कहलाता है| यह न केवल हमारे हड्डियों को मजबूत बनाता है बल्कि, स्लीप क्वालिटी पर भी गहरा और अच्छा असर डालता है| अगर आपको अपने आहार से विटामिन डी नहीं मिल रहा है, तो आप सुबह के धूप में 30 से 40 मिनट रहकर विटामिन डी ले सकते हैं | विटामिन डी की कमी से दिन में थकान महसूस होगी और रात में नींद अधूरी रह जाएगी| वैज्ञानिकों का कहना है कि विटामिन डी की कमी से अनिद्रा और नींद की कमी जोखिम 2 गुना बढ़ जाता है | 

• सेलेनियम की कमी

सेलेनियम हमारे शरीर का एक जरूरी मिनरल है जो नींद के चक्र को नियंत्रित रखने में मदद करता है | इस मिनरल की कमी अक्सर शाकाहारी लोगों में ज्यादा पाई जाती है | इसको पर्याप्त मात्रा में लेने से नींद के पैटर्न में बहुत सुधार होती है| नॉन- वेजिटेरियन लोग इसे शिप, झिंगा और टूना मछली से पर्याप्त कर सकते हैं| जबकि शाकाहारी लोग ब्राज़ील नट्स और मशरूम खा कर सेलेनियम की को पूरा कर सकते है | 

• ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी

ओमेगा 3 फैटी एसिड शरीर में तनाव को और हार्मोन को बैलेंस रखता है| इसका सबसे बड़ा फायदा, यह हमारे ब्लड प्रेशर को स्थिर और कंट्रोल रखने में बहुत सहायता करता है | हमारे शरीर में इसकी कमी से मन अशांत रहता है और नींद में बार-बार रुकावट आ जाती है | एक अध्ययन में पाया गया कि ओमेगा 3 लेने वाले लोग, हर रात बाकियो के मुकाबले औसतन एक घंटा ज्यादा सोते हैं| इसकी कमी पूरी करने के लिए अपने आहार में अलसी के बीज, अखरोट और उबले हुए अंडे शामिल करें|


प्रेमानंद महाराज द्वारा बताए गए 10 आसान तरीके जो आपको रात में गहरी नींद में सोने के लिए मदद करेंगे 

• घबराएं नहीं और गहरी सांस ले 

नींद न आने पर घबराए नहीं, खुद को शांत और संयम से रखे| उसके बाद धीरे- धीरे गहरी और लंबी सांस ले| इस तारीके को अपना कर आप अपने दिमाग को शांत रख सकते हैं और शरीर को रिलैक्स मोड में ला सकते हैं| जिससे थोड़ी ही देर में नींद आने लगेगी |

• बार-बार समय न देखें 

रात में अचानक नींद खुलने पर तुरंत बार-बार समय देखना सबसे बड़ी गलती होती है| बार-बार समय देखने पर हमारे मन में चिंता होने लगती है कि, अब तो केवल 4 घंटे या 3 घंटे ही बचे हैं| रात को लाइट ऑफ करके सोए और फोन को सोने के स्थान से कहीं दूर रख दे |

• मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक से बनी चीजों से दूर रहें 

मोबाइल फोन, टैबलेट, लैपटॉप और कंप्यूटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक चीजों की नीली रोशनी नींद लाने वाले हार्मोनल मेलाटोनिन को रोकती है| अगर किसी कारण रात में नींद खुल जाए तो फ़ोन देखने से बचे और अपने आँखों को बंद करके दोबारा सोबे की कोशिश करें|

• शाम के समय कैफीन ना पिए

सोने से पहले कभी-भी कॉफी,चाय, कोला या कोई भी एनर्जी ड्रिंक नहीं पीनी चाहिए, क्योंकि यह हमारे नींद को भगा देती है | जो कैफीन आप शाम को पीते हैं उसका असर रात तक बना रहता है| इसलिए शाम 5:00 के बाद इन चीजों को पीने से बच्चे जिससे गहरी और अच्छी नींद आए |

• नींद न आने पे उल्टि गिनती गिने 

जब दिमाग़ इधर- उधर भाग रहा हो तब उसे सांत करने के लिए 100 से उलटी गिनती गिने|यह हमारे मन को चिंता से हटा कर वर्तमान में लाता है | ऐसा करने से आपका मन तक जाएगा और धीरे-धीरे नींद आ जाएगी |

• शराब और नशीली चीजों से बचें 

शराब शुरुआत में आपको बहुत नींद लाती है, पर कुछ समय बाद शरीर उसे तोड़ देता है और आपकी नींद बाद में टूट जाती है | अगर आप चैन की नींद सोना चाहते हैं तो शराब न पिए |

• शांत माहौल में सोए 

बहुत से व्यक्तियों में यह आदत होती है, के जब वे थोड़ी सी आवाजो को सुनते हैं तो फॉरेन की नींद टूट जाती है| यह आदत ठीक है पर फोन में आए नोटिफिकेशन, किसी गाड़ी का हॉर्न और किसी व्यक्ति द्वारा लिए गए खर्राटे इससे भी उनकी नींद टूट जाती है| जिससे बाद में सोने पर नींद नहीं आती है, इसलिए हमेशा शांत माहौल में सोने की कोशिश करें|

• शरीर को ढीला और रिलैक्स रखें

आप जब भी सोने के लिए बिस्तर पर जाएं तो तुरंत अपने शरीर को पूरा रिलैक्स और ढीला छोड़ दे| जिससे आपके मन और शरीर को आराम मिलने लगेगी और जल्दी नींद आएगी |

• सोने से पहले मन शांत रखें और स्ट्रेस ना ले 

सोने से ठीक पहले किसी भी तरह का स्ट्रेस ना ले और मन को शांत रखें | मन को शांत रखने के लिए अपने मनपसंद गाने को सुने| जब मन शांत रहता है तो नींद टूटने की संभावना बहुत कम हो जाती है |

• अगर समस्या ज्यादा हो तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें 

अगर आपको हर रात नींद टूटने और दोबारा नींद न आने वाली समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो यह स्वास्थ्य समस्या भी हो सकता है | जैसे- तनाव, डिप्रेशन, थायराइड और दर्द आदि | अगर आपको इनमें से कुछ भी होता है तो डॉक्टर आपकी स्थिति को देखकर सही जांच और उसका इलाज बता सकते हैं | 

निष्कर्ष

नींद हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों ही के लिए उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी कि भोजन और पानी। हालांकि, आधुनिक जीवनशैली के कारण कई लोग बेचैन रातों और नींद न आने की समस्या से बहुत परेशान हैं। इसके बावजूद अच्छी खबर यह है कि हमारे द्वारा बताए गए ऊपर में कुछ आसान से तरीके को अपना आप अपना नींद संपूर्ण रूप से पूरा कर सकते हैं |

समाप्त!







एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने