इसका अगर सही समय पर समाधान ना किया जाए तो, यह हमारा करियर और सेहत को बहुत बुरा प्रभावित करने लगता है| आलस अगर कभी-कभी आए तो ठीक है, लेकिन अगर ये आपकी जीवन पर हावी हो जाए तो आप कभी भी आगे नहीं बढ़ सकते है|
शरीर और मन में आलस होने के कारण कई लोगों की शिकायत रहती है कि वह सुबह जल्दी उठाना तो चाहते हैं, लेकिन आलस के कारण समय से जाग नहीं पाते हैं| हालांकि, अगर आपको हेल्दी लाइफ़स्टाइल जीना है तो सुबह जल्दी उठना काफी जरूरी होता है|
इस आर्टिकल में हम आलस से जुड़ी सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करेंगे|
1. आलस क्या है? और यह बार-बार क्यों आता है?
आलस (Laziness) वह स्थिति है जिसमें इंसान काम करने मन का होते हुए भी काम को टालता है, या बिल्कुल अच्छा महसूस नहीं करता है| इसका मुख्य कारण मेहनत करने से बचना होता है|
आलस आने के कुछ आम कारण:
1. नींद पूरी न होना|
2. बहुत ज्यादा तनाव|
3. स्मार्टफोन और सोशल मीडिया का अधिक उपयोग|
4. गलत दिनचर्या|
5. मोटिवेशन की कमी|
6. लक्ष्य (Goal) का न होना |
7. अनुशासन (Discipline) की कमी |
और पढ़े-सर्दियों में स्कैल्प की खुजली और डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये कुछ आसान उपाय?)
2. आलस को हमेशा के लिए कैसे भगाएं?
1. अपनी सुबह की दिनचर्या सुधारें (Morning Routine)
आलस भगाने का सबसे पहला और असरदार उपाय है अपनी सुबह को सुधारना। अच्छी सुबह आपके दिन को productive बना देती है|
सुबह क्या-क्या करें?
1. समय पर जागें|
2. 10 मिनट योग या स्ट्रेचिंग करें|
3. ठंडे पानी से चेहरा धोएं|
4. हल्का नाश्ता करें|
5. सुबह की धूप लें|
2. अपने काम को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटे
अगर आप एक ही समय में बहुत ज्यादा या कोई बड़ा काम करने बैठते हैं , तो दिमाग घबरा जाता है| जिससे आलस आने लगती है, फिर दिमाग को काम करने से बेहतर काम को नहीं करना ज्यादा ठीक लगता है| इसलिए सभी कामों को छोटे छोटे हिस्सों में बांट दे|
उदाहरण : अगर आपको अपना पूरा घर साफ करना है ,
तो सबसे पहले सिर्फ मेज साफ करें, फिर कपड़े को उसके सही स्थान पर रखे, और फिर फर्श साफ करें| जब आप किसी छोटे काम को पूरे करते हैं, तो आपके दिमाग को काम पूरा करने की खुशी मिलती है| जिससे किसी भी बड़े काम को पूरा करने की इच्छा बढ़ती है|
3. मोबाइल और सोशल मीडिया का इस्तेमाल सीमित करें
4. अपना एक लक्ष्य (Goal) तय करें
जिस इंसान के पास अपना कोई लक्ष्य नहीं होता है उसे हमेशा आलस आता है| दिमाग को एक लक्ष्य चाहिए होता है तभी वह खुलकर काम कर सकेगा|
5. अपना सोने और जागने का समय फिक्स करें
6. रोजाना व्यायाम करें
7. काम के समय छोटे-छोटे ब्रेक ले
8. खुद पर एक अच्छा अनुशासन (Discipline) बनाए रखे
आलस हमेशा इंसान की इच्छा शक्ति को हारता है| अगर हमारे अंदर एक अच्छा अनुशासन है, तो हम उस आलस को भी भगा सकते हैं| आलस कम करने के लिए एक अच्छा डिसिप्लिन रूटिंग बनाएं और उसे रोज फ़ॉलो करें|
(और पढ़े- सर्दियों में बहुत ज़्यादा नींद आना, क्या यह आलस है या किसी हार्मोन बदलाव का असर?)
3. आलस से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ's)
Q1. क्या आलस उम्र के साथ बढ़ता है?
Answer- हाँ, अगर दिनचर्या बिगड़ी रहे और शरीर एक्टिव न रहे, तो उम्र के साथ आलस बढ़ सकता है|
Q2. क्या आलस का सीधा असर आत्मविश्वास पर पड़ता है?
Answer- हाँ, लगातार काम टालने से खुद पर से भरोसा कम होने लगता है|
Q3. क्या मौसम बदलने से आलस बढ़ सकता है?
Answer- हाँ, ठंड या ज्यादा गर्मी में शरीर सुस्त महसूस करता है, जिससे आलस बढ़ सकता है|
Q4. क्या ज्यादा सोचने से भी आलस आता है?
Answer- हाँ अगर हम ज्यादा सोचते है तो दिमाग थक जाता है और काम शुरू करने का मन नहीं करता|
Q5. क्या आलस का असर याददाश्त पर भी पड़ता है?
Answer- लंबे समय तक आलस रहने से ध्यान और याददाश्त कमजोर हो सकती है|
