Easy Tips for Better Sleep & Healthy life

बेचैन रातों को कहे अलविदा, सही दिनचर्या और अच्छी नींद की आदतें अपनाकर अपने जीवन में सुकून भरी नींद फिर से पाएं|

आपने भी मेरी तरह अपने जीवन यह चीज जरूर अनुभव किया होगा, के रात को कभी-कभी हमारी नींद खुल जाती है और फिर हम दोबारा सोने की कितनी ही कोशिश कर ले, हमें नींद नहीं आती है | आपको बता दे, यह परेशानी इंसानों के लिए बहुत आम है, लगभग हर 5 में से एक या दो व्यक्ति इसका सामना करता है | 

इसके कारण हमारी नींद पूरी नहीं हो पाती है, जिससे सुबह थकान महसूस होती है, सिर भारी लगता है, मूड खराब और पूरा दिन सुस्ती में बीतता है | 

अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ होता है, तो अब से चिंता करने की कोई भी जरुरत नहीं है, क्योंकि प्रेमानंद महाराज ने नींद से जुड़ी कुछ आसान तरीकों के बारे में बताया है जिन्हें अपनाकर आप मेरी तरह अपनी नींद संपूर्ण रूप से पूरा कर सकोगे|
 

1. रात में नींद क्यों टूटती है?

नींद टूटने के कई कारण है, लेकिन अगर आप स्ट्रेस लेते हुए रात को सोने की कोशिश करेंगे, तो अधिक चांस है की रात में आपकी नींद टूट जाएगी | इसके अलावा कुछ पोषण तत्वों की कमी होने से भी रात में नींद टूटने की समस्या उत्पन्न होती है |

हाल ही में प्रेमानंद महाराज से एक व्यक्ति ने समय पर नींद ना आने का कारण पूछा, तो इस पर प्रेमानंद महाराज ने बताया कि सअधिक तनाव के कारण नींद में गड़बड़ी हो सकती है |

और कुछ पोषण तत्वों की कमी होने पर नींद ना आने की समस्या उत्पन्न होती है |ऐसे में  आइये जानते हैं की शरीर में किन पोषण तत्वों की कमी होने पर नींद नहीं आती है  | 

2. गहरी नींद ना आने के लिए जिम्मेदार है यह विटामिन और मिनरल (This vitamin and mineral is responsible for not gdetting deep sleep)

1. विटामिन C की कमी 

विटामिन C सिर्फ इम्यूनिटी के लिए नहीं होती, बल्कि अच्छा मूड और गहरी नींद के लिए भी बहुत जरुरी है| इसकी कमी से हमारे शरीर में थकान, जोड़ो और कमर में दर्द और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है | शरीर में इसकी कमी पूरा करने के लिए इसके सबसे अच्छे सोर्स यह है, खट्टे फल जैसे- कच्चे बेर, कच्चे जामुन, निम्बू, संतरा, टमाटर और ब्रोकली आदि| 

2. विटामिन D की कमी 

विटामिन डी हमारे शरीर का सनशाइम विटामिन कहलाता है| यह न केवल हमारे हड्डियों को मजबूत बनाता है बल्कि, स्लीप क्वालिटी पर भी गहरा और अच्छा असर डालता है| अगर आपको अपने खान-पान से विटामिन डी नहीं मिल रहा है, तो आप सुबह के धूप में 30 से 40 मिनट रहकर विटामिन डी ले सकते हैं | 

3. सेलेनियम की कमी

सेलेनियम हमारे शरीर का एक जरूरी मिनरल है, जो नींद के चक्र को कंट्रोल रखने में मदद करता है | इस मिनरल की कमी अक्सर शाकाहारी लोगों में ज्यादा पाई जाती है | इसको पर्याप्त मात्रा में लेने से नींद के पैटर्न में बहुत सुधार होती है| नॉन- वेजिटेरियन लोग इसे शिप, झिंगा और टूना मछली से पर्याप्त कर सकते हैं, और शाकाहारी लोग ब्राज़ील नट्स और मशरूम खा स्काई है| 



3. प्रेमानंद महाराज द्वारा बताए गए 10 आसान तरीके जो आपको रात में गहरी नींद में सोने के लिए मदद करेंगे 

1. घबराएं नहीं और गहरी सांस ले 

नींद न आने पर घबराए नहीं है, खुद को शांत रखे, उसके बाद धीरे- धीरे गहरी और लंबी सांस ले| इस तारीके को अपनाकर आप अपने दिमाग को शांत रख सकते हैं और शरीर को रिलैक्स मोड में ला सकते हैं| जिससे थोड़ी ही देर में नींद आने लगेगी |

2. बार-बार समय न देखें 

रात में अचानक नींद खुलने पर बार-बार समय देखना सबसे बड़ी गलती होती है| बार-बार समय देखने पर हमारे मन में चिंता होने लगती है कि, अब तो केवल 4 घंटे या 3 घंटे ही बचे हैं| रात को लाइट ऑफ करके सोए और फोन को सोने के स्थान से कहीं दूर रख दे |

3. मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक से बनी चीजों से दूर रहें 

मोबाइल फोन, टैबलेट, लैपटॉप और कंप्यूटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक चीजों की नीली रोशनी नींद लाने वाले हार्मोनल मेलाटोनिन को रोकती है| अगर किसी कारण रात में नींद खुल जाए तो फ़ोन देखने से बचे और अपने आँखों को बंद करके दोबारा सोने की कोशिश करें|

4. शाम के समय कैफीन ना पिए

सोने से पहले कभी-भी कॉफी, चाय, या कोई भी एनर्जी ड्रिंक नहीं पीनी चाहिए, क्योंकि यह हमारे नींद को भगा देती है | जो कैफीन आप शाम को पीते हैं उसका असर रात तक बना रहता है| इसलिए शाम 6:00 बजे के बाद इन चीजों को पीने से बचे|

5. नींद न आने पे उल्टि गिनती गिने 

जब दिमाग़ इधर- उधर भाग रहा हो तब उसे सांत करने के लिए 100 से उलटी गिनती गिने| यह हमारे मन को चिंता से हटा कर मौजूदा समय में लाता है | ऐसा करने से आपका मन थक जाएगा और धीरे-धीरे नींद आ जाएगी |

6. शराब और नशीली चीजों से बचें 

शराब शुरुआत में आपको बहुत नींद लाती है, पर कुछ समय बाद शरीर उसे तोड़ देता है जिससे आपकी नींद टूट जाती है | अगर आप चैन की नींद सोना चाहते हैं तो शराब न पिए |

7. शांत माहौल में सोए 

मेरी तरह यह आदत कई लोगो में मौजूद होती है, के जब वे थोड़ी सी भी आवाज  सुनते हैं तो फॉरेन उनकी की नींद टूट जाती है| यह आदत ठीक है पर फोन में आए नोटिफिकेशन, किसी गाड़ी का हॉर्न और किसी व्यक्ति द्वारा लिए गए खर्राटे इससे भी उनकी नींद टूट जाती है| 

8. शरीर को ढीला और रिलैक्स रखें

आप जब भी सोने के लिए बिस्तर पर जाएं तो तुरंत अपने शरीर को पूरा रिलैक्स और ढीला छोड़ दे| जिससे आपके मन और शरीर को आराम मिलने लगेगा और जल्दी नींद आएगी |

9. सोने से पहले मन शांत रखें और स्ट्रेस ना ले 

सोने से ठीक पहले किसी भी तरह का स्ट्रेस ना ले और मन को शांत रखें | मन को शांत रखने के लिए अपने मनपसंद गाने सुने | 

10. अगर समस्या ज्यादा हो तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें 

अगर आपको हर रात नींद टूटने और दोबारा नींद न आने वाली समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो यह स्वास्थ्य समस्या भी हो सकता है | जैसे- तनाव, डिप्रेशन, थायराइड आदि | इस हालत में तुरंत आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए | 


निष्कर्ष

नींद हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी कि भोजन और पानी। मेरी तरह अच्छी और गहरी नींद पाने क लिए ऊपर में बताए गए आसान तरीको को अपनाकर आप अपना नींद संपूर्ण रूप से पूरा कर सकते हैं |

समाप्त!

Post a Comment

Previous Post Next Post