पूरी नींद लेने के बाद भी थकान क्यों रहती है? जानिए छुपे कारण, लक्षण और आसान घरेलू उपाय
कई बार ऐसा होता है कि हम रोज़ 7 से 8 घंटे की पूरी नींद लेने के बाद भी खुद को बहुत थका हुआ और सुस्त महसूस करते हैं| ज़्यादातर लोग इसे अपने काम की थकान समझकर नज़रअंदाज़ कर देते हैं, लेकिन असल में ऐसा नही होता है| यह हमारे शरीर का एक संकेत है कि हमारी दिनचर्या या खान-पान से जुडी आदतों में कहीं न कहीं कुछ कमी है|
इसे एक आसान उदाहरण से समझिए- अक्सर मैं सुबह उठते ही चाय पीना पसंद करता हूँ और उसके बाद नाश्ता नही करता| शुरुआत में हमारे शरीर पर इसका कोई असर नहीं होता, लेकिन कुछ समय बाद दिनभर थकान, सुस्ती और मन न लगने जैसी समस्याएँ होने लगती हैं|
यही छोटी-छोटी गलत आदतें आगे चलकर बड़ी परेशानी का कारण बन जाती हैं, इसलिए समझदारी इसी में है कि समय रहते इन आदतों को सुधारा जाए|
अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है, तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपकी सारी चिंता दूर हो जाएगी, क्युकी हम यहा आसान शब्दो में समझेंगे कि क्रॉनिक फैटीग क्या है, इसके कारण क्या हैं और इसे ठीक करने के लिए हम क्या कर सकते है|
1. क्रॉनिक फैटीग क्या है? जानिए थकान की असली वजह?
क्रॉनिक फैटीग का मतलब है, वह शुस्ती और थकान जो शरीर में काफी लम्बे समय से है| इसे आप एक उदाहरण के जरिए समझिए-
जब मैं सो कर उठता हूँ, तो रोज मेरे पूरे शरीर में थकान महसूस होती है, भले ही उसने पूरी नींद ली हो, लेकिन उसका शरीर भारी और मन सुस्त रहता है|
कई बार तो मुझे अपने ऑफिस का काम करना, दोस्तों से मिलना और घर के छोटे-मोटे काम करना भी बहुत मुश्किल लगने लगते है| यह सब क्रॉनिक फेटिंग का असर होता है, और यह थकान लगातार आराम और नींद से भी दूर नहीं होती है|
इन सब से राहत पाने के लिए मैंने कुछ आसान उपाए अपनाई, जैसे
1. समय पर सोना और उठाना|
2. सही खान-पान पर ध्यान देना|
3. हल्की एक्सरसाइज करना|
4. लम्बे काम करते समय छोटे-छोटे ब्रेक लेना|
अभी तक मुझे बहुत अच्छे से समझ चुका था कि, यह थकान अचानक नहीं खत्म होती है| इसलिए धीरे-धीरे अपनी जीवनशैली में सुधार करना ही सस्बे अच्छा उपाए है| ऐसा करने से मैंने खुद को पहले से बहुत अच्छा महसूस करने लगा| अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है, तो मेरी तरह आप भी इन चीजों को फॉलो करें|
2. क्रॉनिक फैटीग क्यों होते है? और इससे कैसे राहत राहत पाए?
क्रॉनिक फैटीग होने के बहुत कारण होते है, जिनमे से कुछ यह है, जैसे-
2.1. शरीर में पानी की कमी डिहाईड्रेशन
कई बार शरीर में पानी की कमी से थकान महसूस होती है| जब शरीर में पानी की कमी होती है तो हमारा पूरा शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है| यह समस्या खासकर सर्दियों में ज़्यादा देखने को मिलती है, क्योंकि ठंड में प्यास कम लगती है और हम पानी पीना भूल जाते हैं|
डिहाइड्रेशन की वजह से हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में कुछ बदलाव होते है, जिसके कारण शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन सही से नहीं पहुँच पाती| ऐसा होने पर हमारा ब्लड प्रेशर लो हो जाता है और हमें थकान महसूस होती है|
इस समस्या से बचने के लिए सबसे आसान तरीका है, कि रोजाना 3 से 4 लीटर पानी पिने कि आदत डालें| सर्दियों के मौसम में मैंने खुद महसूस किया है कि जब मैं पर्याप्त मात्रा में पानी पीता हूँ, तो थकान पहले बहुत कम हो जाती है|
2.2. फिजिकल एक्टिविटी की कमी
एक्सरसाइज नही करना और दिन का ज्यादा समय बैठे-बैठ बिताने से भी थकान महसूस हो सकती है|शरीर भारी-सा लगता है, मन भी सुस्त रहता है और किसी काम में मन नहीं लगता|
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि फिजिकली एक्टिव न होने से शरीर की इनर्जी पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं हो पाती है और मेटाबॉलिज़्म भी धीरे हो जाता है|
यकीन मानिए जब से मैं रोज़ सुबह और शाम 30 मिनट की वॉक, हल्की स्ट्रेचिंग और अपने घर के कामों में एक्टिव रहना शुरू किया हूँ, तब से पूरा शरीर हल्का लगता है, नींद भी बेहतर आती है और दिन में थकान कम महसूस होती है|
अगर आप भी थकान और सुस्ती से परेशान है तो एक बार इसे जरूर ट्राई करें|
2.3 तनाव की समस्या
सिर्फ शरीर के थकने से नही, कई बार दिमाग की थकान भी हमें बहुत ज़्यादा थका देती है| मैंने खुद महसूस किया है कि जब दिमाग में टेंशन, स्ट्रेस या बेवजह की चिंता चलती रहती है, तो बिना कोई भारी काम किए भी शरीर सुस्त लगने लगता है|
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि स्ट्रेस और एंग्जायटी हमारे शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ा देता है| जिससे लगातार पुरे शरीर में थकावट महसूस होती है|
अगर इसे साइंटिफिक तौर पर देखा, तो एक रिसर्च के अनुसार, जब शरीर में Cortisol हार्मोन लंबे समय तक बढ़ा रहता है, तो यह नींद की क्वालिटी को बिगाड़ देता है और बॉडी की रिकवरी को बहुत धीमा कर देता है|
इसी वजह से कई लोगों को 7–8 घंटे की नींद लेने के बाद भी थकान और सुस्ती महसूस होती है|
2.4. थायराइड की समस्याए
थायराइड एक छोटी सी ग्रंथि (Gland) होती है, जो हमारे शरीर की मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल में रखती है| लेकिन अगर यह सही से कम ना करे तो शरीर को ठीक से एनर्जी नहीं मिल पाती है| इसीलिए अक्सर मन भारी रहता है और लोग इसे कमजोरी समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं|
चलो उदाहरण से समझो- जब मैं अच्छे से कर उठा फिर भी दिन भर मुझे थकान महसूस हो रही है, थोड़ा सा कोई काम करने गया पूरी एनर्जी खत्म हो गई| बाद में मैंने डॉक्टर से जांच कराया, तो पता चला कि थाइरॉएड लेवल ठीक नही है|
इसलिए अगर आपमे से किसी को लगातार थकान रहती है, तो एक बार थायरॉइड की जांच जरूर करवा लें|
2.5 विटामिन और पोषण की कमी
भारत में कई लोग किसी बीमारी की वजह से नहीं, बल्कि शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी की वजह से थकान महसूस करते हैं| यह समस्या भारत में बहुत आम है क्योंकि यहा के लोग अधिक कैलोरी और फ़ास्ट-फ़ूड खाना ज्यादा पसंद करते हैं|
जिससे कई बार शरीर में विटामिन-B12, आयरन और विटामिन-D की कमी हो जाती है और शरीर में एनर्जी मिल नहीं पाती| इसके कारण थोड़ा सा काम करने में भी थकावट महसूस होने लगती है|
मेरे एक दोस्त के साथ बिल्कुल ऐसा ही हुआ था, वह रोज ठीक से खाना खाता था, फिर भी उसे हर समय कमजोरी लगती थी| जब डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि शरीर में विटामिन बी12 और विटामिन-D की कमी है|
उसने डॉक्टर से सही डाइट के बारे में पूछा और उसे फॉलो किया धीरे-धीरे उसके शरीर में एनर्जी वापस आने लगी|
थकान से जुड़ी अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. पूरी नींद लेने के बाद भी थकान क्यों रहती है?
Answer- क्योंकि शरीर को नींद के साथ-साथ अच्छा खान-पान और अच्छी दिनचर्या भी चाहिए होती है|
Q2. सुबह उठते ही थकान महसूस होना किस बात का संकेत होता है?
Answer- सुबह उठते ही थकान महसूस होना यह खराब नींद, गलत आदतें और शरीर में कमजोरी का संकेत होता है|
Q3. क्या देर रात से सोने की आदत थकान बढ़ाती है?
Answer- हाँ रोज़ देर रात से सोना, बॉडी क्लॉक को बिगाड़ देता है, जिससे थकान बढ़ जाती है|
Q4.थकान दूर करने का सबसे आसान तरीका क्या है?
Answer- थकान दूर करने का सबसे आसान तरीका है- समय पर सोना, सही खान-पान रखना और बॉडी kob थोड़ा एक्टिव रखना|
5. नाश्ता नही करने से थकान होती है या नही?
Answer- हाँ, सुबह का नाश्ता नही करने से हमारे शरीर में दिनभर एनर्जी कम रहती है और थकान महसूस होती है|
निष्कर्ष (Conclusion)
हर समय थकान महसूस करना सामान्य बात नहीं है| कई बार मैं खुद भी ऐसा महसूस किया है, इसके पीछे कई करण है, जैसे- खराब जीवनशैली, तनाव, पूरी नींद न लेना, पर्याप्त पानी न पीना और विटामिन की कमी|
अगर समय रहते इन कारणों को समझकर बदलाव किया जाए, तो दोबारा शरीर में एनर्जी वापस आने लगती है| अगर इन सब के बाद भी शरीर में थकान रहे तो डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी है|
डिसक्लेमर
यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए लिखी है, अगर आपके शरीर में किसी भी तरह कि स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्क़त हो, तो अपने डॉक्टर या किसी हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें|
समाप्त!
Tags:
Health
