Low Testosterone Causes in Hindi: पुरुषों में हर समय कमजोरी क्यों रहती है?

आजकल बहुत से पुरुष यही कहते हैं कि आज कुछ खास काम नहीं किया और नींद भी पूरी लिया था, फिर भी हमेशा थकान और सुस्ती महसूस होती है, और कई बार उन्हें ऐसा लगता है कि हममें अब पहले जैसी ताकत और फुर्ती नहीं है| 

मैं खुद कुछ साल पहले ऐसा महसूस कर रहा था| सुबह उठता और दिनभर पुरे शरीर में नींद जैसी सुस्ती बनी रहती, हल्का काम करने में भी थकावट महसूस होती थी| उस वक्त मुझे नहीं पता था कि इसका कारण (Low Testosterone) यानी पुरुषों का हार्मोन कम होना हो सकता है| 


अगर आप भी रोज़ थके हुए महसूस करते हैं और पहले जैसी एनर्जी नहीं रहती, तो यह आर्टिकल आपके लिए है| इस पुरे आर्टिकल में हम आसान शब्दो में समझेंगे कि पुरुषों में हर समय कमजोरी क्यों रहती है, इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं और इसे कैसे सुधारा जा सकता है|

इसे मैं अपने अनुभव के साथ आपको कुछ आसान तरीके भी बताऊँगा, जिन्हें अपनाकर मैंने खुद अपनी एनर्जी और ताकत वापस पाई है|

1. टेस्टोस्टेरोन हार्मोन क्या है?

टेस्टोस्टेरोन हार्मोन पुरुषों के शरीर के लिए बहुत जरूरी हार्मोन होता है| यह हार्मोन पुरुष के शरीर को मज़बूत रखता है, दिनभर एनर्जी देता है और काम करते समय ताकत देता है| जब टेस्टोस्टेरोन हार्मोन सही मात्रा में रहता है, तो आदमी खुद को ताकतवर मजबूत और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करता है| 

इसे आप मेरे इस उदाहरण के जरिए समझिए, उम्मीद है आप पूरी तरह समझ जाएंगे| 

मेरा एक दोस्त है अमन| अमन रोज सुबह अपनी नींद पूरी करके उठना है, शरीर में फुर्ती, काम करने का मन, खुद को मजबूत और कॉन्फिडेंट महसूस करता है| लेकिन कभी जब उसकी नींद पूरी नहीं होती, तो शरीर सुस्त हो जाता है,  जल्दी थकान आ जाती है और किसी भी काम को करने में मन नहीं लगता आदि| 

बिल्कुल इसी तरह जब हमारे शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन कि मात्रा बहुत कम हो जाती है, तो हमारे शरीर में धीरे-धीरे सुस्ती, कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है| 


2. टेस्टोस्टेरोन हार्मोन लो क्यों होता है?

2.1. ज्यादा तनाव और चिंता

आज की भाग दौड़ के समय में बच्चों से लेकर बूढ़े तक हर किसी के जीवन में तनाव और चिंता होती ही है| चाहे वह एग्जाम की चिंता हो, नौकरी की , पैसे की, परिवार की या अपने आने वाली भविष्य की आदि| 

देखा जाए तो लगभग मेरी तरह ही हर इंसान के पास कुछ ना कुछ समस्या होती ही है| कुछ लोग इस समस्या से बच जाते हैं और कुछ लोगों को यह समस्या बहुत बड़ी लगती है| 

जिससे उनके शरीर पर इसका बुरा प्रभाव पड़ने लगता है और यही कारण है कि कई बार अधिक चिंता और तनाव से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन कम हो जाता है| 

2.2 पूरी नींद न लेना

आपकी जानकारी के लिए बता दें, नींद टेस्टोस्टेरोन के लिए सबसे जरूरी मानी जाती होती है|क्यूंकि हमारा शरीर सबसे ज्यादा टेस्टोस्टेरोन रात की गहरी नींद में बनाता है| 

अगर आप भी मेरी तरह ही देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल करते है, और बहुत देर से सोते है तो आपका भी टेस्टोस्टेरोन लेवल कम हो सकता है|

2.3. गलत खान-पान

मेरे हिसाब से आप सभी यह जानते होंगे कि आजकल के खान-पान की हालत कैसी है| इस खान-पान से हमारे टेस्टोस्टेरोन हार्मोन लेवल को कम करने का सबसे बड़ा कारण है| 

क्योंकि आजकल के लोग तला-भुना, बाहर का फास्ट फूड और ज्यादा मीठा खाना पसंद करते है| जिससे हमारे शरीर में सूजन बढ़ता है और हार्मोन बिगड़ा है| 

2.4 ज्यादा स्क्रीन टाइम

आजकल की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है स्क्रीन टाइम, लोग देर रात तक मोबाइल चलाते हैं, और मैंने भी काफ़ी समय तक ऐसा किया था| 

जिससे मोबाइल की नीली रोशनी नींद लाने वाली हार्मोन को कम कर देती और हमें नींद नहीं आती थी| नींद में गड़बड़ी होने से कई बार टेस्टोस्टेरोन लेवल कम हो जाता है|

2.5 सिगरेट और शराब

मेरे एक दोस्त की तरह ही बहुत से लोग सिगरेट और शराब का नशा करना पसंद करते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम होता कि शराब और सिगरेट से हमारे शरीर में बहुत से नुकसान पहुंचाते हैं| इससे कभी-कभी टेस्टोस्टेरोन लेवल कम हो जाते है| 

3. लो टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को कैसे सुधारे?

मैंने अपने लो टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को सुधारने के लिए नीचे में बताए गए इन उपायों को एक से दो हफ्तों तक फॉलो किया था, जिससे मुझे पहले से बहुत राहत मिली, मैं फिर से खुद को ताकतवर और एनर्जेटिक महसूस करने लगा| 

1. नींद ठीक करें|

2. सही खान-पान चुने|

3. रोज चलना और घूमना शुरू करें|

4. तनाव और चिंता कम करें|

5. रोज कुछ देर एक्सरसाइज करें|

6. रोज 10 से 20 मिनट सुबह कि दूप लें|

7. शराब और सिगरेट से दूर रहे| 

4.टेस्टोस्टेरोन का टेस्ट कब कराना चाहिए?

अगर आपके पूरे शरीर में तीन से चार महीने से लगातार कमजोरी महसूस हो रही है, और आराम करने के बाद भी कुछ सुधार नहीं हो रहा है| 

तो ऐसे में डॉक्टर से बात कर के टेस्टोस्टेरोन का टेस्ट करना ठीक रहता है| आपकी जानकारी के लिए बता दे यह टेस्ट सुबह करवाने से ज्यादा फायदा है, क्योंकि इसी समय शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर सबसे सही तरीके से पता चलता है|


थकान से जुड़ी अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. क्या टेस्टोस्टेरोन कम होने से शरीर जल्दी थक जाता है?

Answer- हाँ जब शरीर में टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम हो जाता है, तो एनर्जी घट जाती है। इसकी वजह से इंसान को हर समय थकान, सुस्ती और कमजोरी महसूस होती है|

Q2. नींद पूरी लेने के बाद भी कमजोरी और सुस्ती क्यों रहती है?

Answer- अगर शरीर का हार्मोन बैलेंस बिगड़ जाता है, तो नींद पूरी होने के बाद भी शरीर में थकान और कमजोरी बनी रहती है|

Q3. क्या कम उम्र में भी एनर्जी कम होने लगती है?

Answer- हाँ आजकल गलत खान-पान, तनाव और मोबाइल ज्यादा चलाने से कम उम्र के लोगो में भी टेस्टोस्टेरोन कम होने की समस्या हो सकती है|

Q4. टेस्टोस्टेरोन कम होने के लक्षण क्या हैं?

Answer- टेस्टोस्टेरोन कम होने के आम लक्षण यह है, जैसे- हर समय थकान होना, कमजोरी लगना, ध्यान न लगना और चिड़चिड़ापन पन जैसा महसूस होना| 

Q5. डॉक्टर के पास कब जाना जरूरी है?

Answer- डॉक्टर के पास कब जाना जरूरी है, जब कमजोरी, थकान और ख़राब मूड की समस्या लंबे समय तक बनी रहे और घरेलू उपाए से ठीक न हो| 

(यह भी पढ़े- सर्दियों में बहुत ज़्यादा नींद आना, क्या यह आलस है या किसी हार्मोन बदलाव का असर जानिए हिंदी में)

निष्कर्ष (Conlusion)

दोस्तों मैं खुद एक समय यही सोचता था कि हर समय थकान रहना शायद ज्यादा काम करने से या नींद पूरी न होने की वजह से हो रही है| लेकिन जब यह परेशानी मेरे साथ लगातार होती रही, तो मैं अपनी आदतों पर थोड़ा ध्यान दिया| मुझे समझ आया कि देर रात मोबाइल चलाना, ठीक से आराम न करना और गलत खान-पान मेरी कमजोरी की सबसे बड़ी वजह है| 

फिर मैंने धीरे-धीरे अपने दिनचर्या को सुधारना शुरू किया, जैसे- समय पर सोना, मोबाइल कम चलाना, साद भोजन खाना और कुछ एक्सरसाइज करना आदि| इन सब से मुझे पहले से काफी ज्यादा राहत मिलने लगी, इससे साफ हो गया कि हर समय कमजोरी रहना आम नहीं है| अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा हो तो अपने कारण को पहचानिए और उसे सुधारने के लिए घरेलू उपाय अपनाइए| 

डिसक्लेमर

यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी के लिए लिखी गई है| अगर आपको थकान, कमजोरी या किसी भी तरह की स्वास्थ् संबंधी समस्या हो रही है, तो अपने डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें| 

समाप्त!

Post a Comment

Previous Post Next Post