What to Eat and Avoid During Cough: जानिए ये फूड्स खांसी बढ़ा सकते हैं!

खासी एक ऐसी समस्या है जो लगभग हर किसी को होती है, फिर वह बच्चा हो या बुजुर्ग| इस समस्या का सामना हर पांच में से चार लोगों को करना ही पड़ता है| खांसी और जुकाम होने के कई कारण है, जैसे- कभी मौसम का बदल जाना, कभी ज्यादा ठंडी चीजों को खा लेना और कई बार हमारे मुँह में कुछ इन्फेक्शन की वजह से हमें खांसी जुखाम हो जाती है|


अक्सर लोग इससे बचने के लिए दवा तो लेते हैं, लेकिन अपने खाने पीने पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते|  ऐसा करना बिल्कुल सही नहीं है क्योंकि खांसी को जल्दी ठीक करने के लिए आपकी डाइट बिल्कुल सही होनी चाहिए| 

इसलिए आज इस आर्टिकल में हम सर्दी जुकाम होने पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इसके बारे में विस्तार से जानेंगे| यह सब कुछ मैं अपने अनुभव और एक्सपर्ट्स के सुझावों के साथ बताऊंगा, क्योंकि मैं भी कुछ समय पहले खांसी जुकाम से बहुत परेशान था, और मैंने इन चीजों को फॉलो किया जिससे मुझे जल्दी राहत मिली|

1. हमें खासी क्यों होती है?

मुझे खांसी होने पर गले में काफी तकलीफ हो रही थी, जिससे मेरे मन में एक सवाल बार-बार घूम रहा था कि हमें खांसी क्यों होती है| इस बात को विस्तार से जानने के लिए मैंने हेल्थ एक्सपर्ट्स की मदद ली और उन्होंने मुझे अच्छे से समझाया कि हमें खांसी क्यों होती है| 

हेल्थ एक्सपर्ट्स ने बताया खांसी होने के कुछ आम करण, जिन्हे मैं अपनी भाषा में आपको समझाने की कोशिश करूंगा| 

खांसी दरअसल हमारे शरीर की नेचुरल डिफेंस प्रक्रिया है| जब गले या फेफड़ों में धूल, बैक्टीरिया या ठंडी हवा जम जाती है, तो शरीर इसे बाहर निकालने के लिए खांसी करता है| इसे जल्दी ठीक करने के लिए डाइट पर ध्यान देना जरूरी है| 

खांसी होना कोई बीमारी नहीं, बस यह हमारे शरीर के अंगों को बचाने के लिए कुछ प्रक्रिया करता है, जिसे हम खांसी कहते है| 


2. खांसी होने पर हमें क्या नहीं खाना चाहिए?  

खांसी से जल्दी राहत पाने के लिए आपको अपने खान-पान के तरीकों पर बहुत ध्यान देना चाहिए, अब बात करते हैं उन चीजों के बारे में जिससे आपकी खांसी बढ़ सकती है, और आपको इन्हें उस दौरान खाने-पीने से बचना चाहिए| इन्हें मैंने 5 से 7 दिनों तक फॉलो किया था जिससे मुझे बहुत राहत मिली| 

1. ठंडी चीजे 

खांसी जुकाम होने पर इन ठंडी चीजों को खाने- पीने से बचे| जैसे- आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, ठंडा पानी और फ्रिज में रखा ठंडा खाना आदि| 

अगर आप अपनी खांसी को ठीक करने के लिए दवा खा रहे हैं और आपने इन चीजों को खाना बंद नहीं किया है, तो आपकी खांसी को ठीक होने में बहुत लंबा समय लग सकता है| इस दौरान इन चीजों को खाने पीने से आपकी गर्दन में पहले से ज्यादा दिक्क्त हो सकती है| 

2. डेयरी उत्पाद की चीजे

कुछ लोगों को डेयरी उत्पाद की चीजों को खाने से उनकी खांसी बड़ जाती है और कई बार नाक भी बंद हो जाती है| इस हालत में दूध, पनीर और दही का सेवन करने से बचना चाहिए| 

3. सिगरेट और शराब

अगर आपको बहुत तेज खांसी है, और आप इस हालत में सिगरेट और शराब पी रहे हैं तो इससे आपके फेफड़ों पर बड़ा नुकसान पहुंच सकता है| 

4. ज्यादा तले भुने चीज 

ज्यादा तले भुने चीजों को खाने से यह डायरेक्ट हमारे गले पर जलन को बढ़ा देती है|  इस दौरान आपको समोसा, पकौड़े, चाऊमीन और बहुत ज्यादा मिर्च से बने हुए भोजन को नहीं खाना चाहिए| 

5. मीठी चीजे 

ज्यादा मीठा खाने से हमारे गले में चिपचिपाहट बढ़ जाती है, जिससे खांसी और सर्दी पहले से कई गुना ज्यादा बढ़ जाते हैं| आराम होने तक मिठाई, केक, चॉकलेट, जलेबी, गुड़ आदि न खाए| 


3. खांसी होने पर हम क्या खा सकते हैं?

खांसी से परेशान होने पर आप कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ को खा सकते है, जो हमारी खांसी कम और ठीक करने में जल्दी सहायता करें| यह कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें खाने पर गले को आराम मिलेगी| 


1. गर्म पानी

खांसी को जल्दी कम करने का सबसे आसान और असरदार उपाय है गर्म पानी पीना| यदि आप ऐसा करते हैं तो आपका गला साफ रहेगा, खांसी से थोड़ा आराम होगा और मुंह के कीटाणु मर जाएंगे|

2. अदरक

अदरक में नेचुरल एंटी इन्फ्लेमेटरी मौजूद होती है जो आपकी खांसी को बहुत जल्द कम कर सकती है| जब मुझे खांसी थी, तो मेरी मां मुझे रोज सोने से ठीक पहले एक चम्मच अदरक का रस निकालकर पीने को देती थी| उस रस को मैंने 4 से 5 बार पिया, जिससे गले बहुत आराम मिला| 

3. हल्दी वाला दूध

हल्दी वाला दूध इस घरेलू उपाय के बारे में मेरी मां ने अपनी मां से पूछा था, यानी कि मेरी नानी जी से, उन्होंने इस पर बताया रात को सोने से पहले हल्के गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पिने से गले की सूजन कम होती है और खांसी जल्दी ठीक होती है| 

4. तुलसी के पत्ते

तुलसी के पत्तों में बहुत से गुण मौजूद होते हैं, जो हमें एक साथ कई सारे फायदे दे सकता है| इसका फायदा पाने के लिए आपको तुलसी की चाय या काढ़ा बनाकर पीना चाहिए| अगर आप डायरेक्ट दो से तीन तुलसी के पत्ते चबाते हैं तो उससे आपको ज्यादा फायदा मिलेगा | 

5. सूप

खांसी के हालत में खाना पचना थोड़ा मुश्किल हो जाता है| ऐसे में आप कुछ ऐसे सूप को पी सकते हैं जिससे आपको राहत मिलेगा, जैसे- वेजिटेबल सूप और चिकन सूप| 


4. डॉक्टर के पास कब जाएं?

अगर आप अपने खांसी से बहुत ज्यादा परेशान है, और आपको अपने खांसी के समय इन चीजों का अभाव हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर की सलाह ले| जैसे- आपको खांसी के साथ बुखार भी हो, सांस लेने में दिक्कत हो यां खाना खाने के तुरंत बाद उल्टी आना आदि| 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1. खांसी होने पर किन चीजों को नही खाना चाहिए?

Answer- खांसी होने पर इन चीजों को नही खाना चाहिए, जैसे- ठंडा पानी, कोल्डड्रिंक्स, आइसक्रीम, जंक फूडज्यादा तला-भुना खाना,  शराब और तम्बाकू आदि| 


Q2. खांसी में केला खाने से नुकसान होता है या नही?

Answer- खांसी में केला खाने से कोई नुकसान नहीं होता है, पका हुआ केला आमतौर पर नुकसान नहीं करता, लेकिन बहुत ज्यादा मात्रा में खाने से नुकसान हो सकता है| 


Q3. खांसी कितने दिन में ठीक हो जाती है?

Answer- नार्मल खांसी को ठीक होने में 7–10 दिन लग जाते है| लेकिन अगर आपकी खांसी 2 हफ्ते से ज्यादा रहे, तो बुखार या सांस लेने में दिक्कत हो सकती है| 


निष्कर्ष

अगर आप भी खांसी से पूरी तरह राहत पाना चाहते हैं, तो सही डाइट अपनाकर आप जल्दी राहत पा सकते हैं। ऊपर बताए गए फूड्स और उपाय अपनाएँ और अपने गले को आराम दें| 

डिस्क्लेमर

यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है| अगर आपकी खांसी ज्यादा गंभीर हो या लंबे समय तक बनी रहे, तो अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें| 

लेखक परिचय:
Md Faiz स्वास्थ्य, फिटनेस और जिम से जुड़े विषयों पर लेख लिखते हैं| उन्हें वर्कआउट, डाइट और स्वस्थ जीवनशैली में खास रुचि है| वे अपने अनुभव और सामान्य जानकारी के आधार पर आसान भाषा में उपयोगी टिप्स साझा करते हैं, ताकि लोग स्वस्थ और फिट रह सकें|

समाप्त!

Post a Comment

Previous Post Next Post