प्रोटीन लेने का सही उम्र क्या है? उम्र के हिसाब से कितना डोज ले?
दोस्तों आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम जानेंगे, प्रोटीन लेने का सही उम्र क्या है, और उम्र के हिसाब से कितना डोज लेना सही है| इस पोस्ट को पढ़कर आपको इसकी पूरी Knowledge हो जाएगी| भाइयों प्रोटीन मानव शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व है, जो हमारे शरीर की संपूर्ण विकास और उसके विकसित के लिए जरुरी होती है|प्रोटीन हमारे पूरे शरीर के लिए बेहद जरूरी और महत्वपूर्ण है|प्रोटीन अमीनो ऐसीड बने एक ऐसे अणु होते हैं, जो हमारे शरीर की मांसपेशियों, कोशिकाओं, नाख़ून, उत्तानको, हड्डियों और बालो के निर्माण, मरम्मत और विकसित के लिए बहुत आवश्यक होते है| शरीर के विकास के लिए सही मात्रा में आहार लेना चाहिए|
हमारे शरीर के लिए प्रोटीन एक आवश्यक तत्व है, यह बात तो अब तक आप लोग जान चुके होंगे| हमारे शरीर के सभी अंग जैसे मांसपेशियां, कोशिकाओं, नाखून और बाल इन सब की देखभाल करने के लिए हमारे शरीर को प्रोटीन की जरूरत होती है| हालांकि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, हमारे शरीर की प्रोटीन की आवश्यकताए भी बढ़ती जाती है |
लगभग हमारे शरीर के हर अंग में प्रोटीन होता है| यह हमारे कोशिकाओं के विकास और मरम्मत के साथ-साथ हमारे शरीर में हारमोंस जैसी चीजों को भी पैदा करती है| प्रोटीन के कुछ बेसिक अमीनो एसिड होते हैं, और प्रोटीन का सेवन करने से हमारा पेट लंबे समय तक भरा रहता है | जिससे हम अधिक खाने से बच सकते हैं और हमारा वजन समान रूप से ठीक हो सकता है||
उम्र के अनुसार प्रोटीन का डोज़ कितना लेना चाहिए?
मानव शरीर को स्वस्थ और सही रखने के लिए फाइबर, मिनरल, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की आवश्यकता पड़ती है|आज के समय में बढ़ती हेल्थ Problem के चलते लोग अधिकतर प्रोटीन जैसे चीजों का सेवन करने लगे| लेकिन हमारे शरीर को कितने पोषक तत्वों की जरूरत है, यह जानना भी बेहद आवश्यक होता है|
वजन कम करने या मांसपेशियों को बढ़ाने में प्रोटीन एक अहम भूमिका निभाती है| प्रोटीन की आवश्यकता शरीर के आकार और उम्र के हिसाब से तय की जाती है| यहां तक की कौन व्यक्ति कितना सक्रिय है, इस पर भी प्रोटीन की जरूरते देखि जाती है| प्रोटीन की कमी से बाल झड़ना, मांसपेशियों का कमजोर होना, और स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है|
पुरुष और महिला दोनों को प्रोटीन की आवश्यकता अलग-अलग होती है| वजन के हिसाब से प्रोटीन को बढ़ाया या कम किया जा सकता है| जैसे- 18 से 30 साल की उम्र मे हमारा शरीर संपूर्ण रूप से विकसित होता है, इसलिए मांसपेशियों के अच्छे निर्माण और विकसित के लिए 18 से 30 वर्ष के लोगों को अधिक मात्रा में प्रोटीन की जरूरत होती है|
इस उम्र के लोगों को प्रति किलोग्राम वजन के हिसाब से 1.2 से 1.4 या 1.6 ग्राम तक की प्रोटीन की जरूरत होती है|वही
65 साल से अधिक के लोगो को प्रति दिन 1.3 gr ग्राम तक की प्रोटीन की जरूरत पड़ती है||
बच्चों को रोज कितना प्रोटीन खाना चाहिए?
बच्चों को रोज कितना प्रोटीन की जरूरत होती है, यह सवाल सभी माता-पिता के मन में होता है| बच्चों को अपनी प्रोटीन की जरूरते उनके शरीर के वजन और उम्र के हिसाब से बदलती रहती है| लेकिन आम तौर पर शिशुओं में यानी ( 1 से 3 साल के बच्चो ) को लगभग 15 ग्राम तक की प्रोटीन की जरूरत होती है|
वही स्कूल जाने वाले बच्चे यानी ( 5 से 8 साल ) की उम्र के वाले को दिनभर मे 20 से 25 ग्राम तक प्रोटीन की जरूरत होती है| इसके अलावा 9 से 13 साल के बच्चो को 35 ग्राम प्रोटीन प्रतिदिन चाहिए होती है| और इनसे अधिक उम्र के लोगों को प्रतिदिन 46 से 52 ग्राम तक प्रोटीन की आवश्यकता पड़ती है|
इतना ही नहीं उम्र और वजन के साथ-साथ प्रोटीन का डोज बढ़ता जाता है| इन सब के अलावा स्तनपान करने वाली गर्भवती महिला को दिनभर मे 70 से 75 ग्राम तक प्रोटीन इंटेक लेने की सलाह दि जाती है||
वृद्ध लोगों को रोज कितना प्रोटीन खाना चाहिए?
वृद्ध यानी वह लोग जिसका उम्र 50 वर्ष से अधिक है, या वो जो अभी 50 वर्ष हो चुके है| वैज्ञानिकों के मुताबिक जब कोई इंसान 50 वर्ष पर कर लेता है, तब उनकी मांसपेसिया बहुत कमजोर हो जाती है| और आसानी से टूट भी सकती है| शरीर के मांसपेशियों को तेजी से कमजोर करने वाले छति सरकोपिनिया नाम से जाना जाता है|
यह बढ़ती उम्र के साथ हमारे शरीर के मांसपेशियों को धीरे-धीरे कमजोर करता है, अगर आप इसे रोकना चाहते हैं| तब आपको अपने प्रोटीन इंटेक का सेवन करना बढ़ाना होगा|ताकि हमारे शरीर की मांसपेसियों और हड्डियों की मरम्मत हो सके| 50 साल की उम्र से अधिक के लोगों को अपने शरीर के प्रति किलोग्राम वजन के हिसाब से 1.3 से 1.6 ग्राम तक की प्रोटीन की आवश्यकता होती है||
Gym जाने वालो को कितना प्रोटीन डोज लेना चाहिए?
अगर आप में से कोई ऐसा हो, जो Gym जाकर वर्कआउट करता है, तो उसे मसल बिल्डिंग करने के लिए ज्यादा प्रोटीन का सेवन करना होगा| जिससे उसके उसके शरीर की जल्दी रिकवरी हो , मांसपेशियों की मरम्मत और विकास हो और इन सब के अलावा वह संपूर्ण रूप से स्वस्थ रहे|
Gym जाने वाले लोगो को अपने वजन के प्रति किलोग्राम 1.5 से 2.5 तक प्रोटीन लेना चाहिए| इन सबके अलावा प्रोटीन इंटेक कितना लेना है, यह सब उनके वर्कआउट पर निर्भर करता है| जो लोग वेट ट्रेनिंग में नए हो या फिर हल्के wait से एक्सरसाइज करते है, उनहे केवल 1.5 किलोग्राम के हिसाब से प्रोटीन लेना चाहिए|
जबकि भारी और हैवी वर्कआउट करने वाले लोगों को अधिक मात्रा में प्रोटीन लेना चाहिए, जैसे- ( 2.5 किलोग्राम तक )| इन सबके अलावा आप अपनी आम जरूरतो को पूरा करने के लिए दाल, अंडा, साबुन अनाज, और चिकन जैसे पदार्थ का सेवन कर सकते हैं|
दोस्तों बढ़ती उम्र के साथ हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म कम हो जाता है, जिससे हमारे मांसपेशियों और हड्डियों की मजबूती पहले के मुकबले बहुत कम हो जाती है| 30 से 50 वर्ष के उम्र वाले लोगों को अपने शरीर के वजन से प्रति किलोग्राम के हिसाब से 1.2 से 1.5 तक की प्रोटीन की लेनी चाहिए|
प्रोटीन की सबसे अच्छी स्रोत क्या-क्या है?
प्रोटीन की प्राप्ति अपने भोजन से भी किया जा सकता है, लेकिन अपने नॉर्मल खानपान से हटकर उनमें कुछ चीजों का बदलाव करना होगा| अपने भोजन के माध्यम से सही स्रोत को चुनकर शरीर के हिसाब से संपूर्ण प्रोटीन लिया जा सकता है| रोज बनने वाली चीज जैसे- दूध, दही, छाछ और पनीर इत्यादि| इनमें अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है|
इसके अलावा बिंस, मुंग दाल, और मसूर दाल आदि सहाकारी लोगों के लिए प्रोटीन का बेहतर स्रोत है| सोयाबीन से बनी प्रोडक्ट जैसे- टोफू, सोया मिल्क आदि इनमें उच्च मात्रा में प्रोटीन होता है| अंडा, मछल, चिकन और कुछ ड्राई फ्रूट का सेवन करने से हम अपने शरीर को उच्च मात्रा में प्रोटीन दे सकते हैं| जिससे हमारे शरीर का 2 गुना तेजी से विकास होगा||
डिस्क्लेमर-
यह ले केवल सामान्य जानकारी के लिए, ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह ले|उम्मीद है कि इस ब्लॉक को पढ़ने के बाद आपको यह मालूम हो चुका होगा के प्रोटीन लेने का सही उम्र क्या है, और उम्र के हिसाब से कितना लें|अगर आपको यह ब्लॉग जरा भी पसंद आया, तो हमारे इस पेज को फॉलो जरूर कीजिए ||
समाप्त👍
Tags:
GYM