सफलता की गारेंटी है, जीवन को सफल और खुशहाल रखने के लिए, अपनाए कुछ अच्छे हैबिट्स
साथियों मनुष्य का जीवन अपने आप में ही एक अनमोल रत्न माना जाता है, हर इंसान की चाहत होती है कि वह अपने जीवन को सफल और खुशहाल बनाने में कामयाब हो सके| लेकिन, सफलता और खुशहाली जीवन किसी जादू से नहीं मिलती, बल्कि सकारात्मक सोच और अच्छी आदतों से मिलती है| हमारी अच्छी आदतें ही हमारे पूरे आ-जीवन की दिशा को तय करती है|
अगर हम अपने जीवन में सकारात्मक सोच और अच्छी आदतों को अपना लेते हैं, तो हमारा जीवन भी इसी दिशा में आगे बढ़ता है| इस लेख में हम कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे, जिन्हें अपना कर आप अपने जीवन को सफल बना सकते हैं और साथ ही उन्हें खुशियों से भी भर सकते हैं|
अपने लाइफस्टाइल को चेंज कैसे करें?
दोस्तों सफलता कौन नहीं पाना चाहता है, हर इंसान अपने लाइफ स्टाइल को चेंज करने के लिए कुछ ना कुछ प्रयास करते रहता है| ऐसे में कुछ लोगों को सफलता मिल पाती है और कुछ लोग असफल रह जाते हैं| लेकिन, आपने यह जरूर नोटिस किया होगा कि कामयाब लोग अपनी सुबह की शुरुआत सूरज निकलने से पहले उठ कर करते हैं|
यहां पर एक सवाल है, के कामयाब लोग सुबह जल्दी क्यों उठते है| दरअसल, उनकी सुबह की कुछ आदते ही उन्हें बाकि लोगों से अलग बनती है| अगर आप भी सफलता की सीढ़ी चढ़ना चाहते हैं और अपने जीवन को खुशहाल- हाल में बिताना चाहते हैं, तो अपने दिन की शुरुआत इन अच्छी आदतों से करना शुरू करें|
• सुबह जल्दी उठाने की आदत
सुबह जल्दी उठना एक ऐसी आदत होती है, जो सफल लोगों में सबसे आम आदत पायी जाती है| सुबह जल्दी उठने से आपके शरीर में अधिक ऊर्जा और सकारात्मक भाव पायी जाती है| जो व्यक्ति सुबह जल्दी उठता है, उनके पास अपने पुरे दिन के काम की योजना बनाने के लिए पर्याप्त समय होता है|
सुबह जल्दी उठना, इसका मतलब यह नहीं के आपको 3 बजे ही उठना है, बल्कि बस इतना कि आप सूरज निकलने से पहले उठकर अपने लिए थोड़ा समय निकाल सके| इस समय आप योग, ध्यान और व्यायाम जैसे प्रक्रिया को कर सकते हैं, जिससे आपका शरीर शारीरिक और मानसिक रूप से ठीक रहता है|
सुबह क्यों जल्दी उठे: दोस्तों सुबह जल्दी उठने से आपको अतिरिक्त समय मिलता है, और आप इस समय का उपयोग अपने किसी भी मनपसंद गतिविधियों में बिता सकते हैं| इसके अलावा ऐसा करने से यह आपको शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार करता है| यही से आपकी सफलता का पहला पड़ाव शुरू होता है|
इसे अपने जीवन में कैसे अपनाए: शुरुआत के कुछ हफ्तों या महीनो तक इसे Follow करने में आपको बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आपको इसकी आदत नहीं होती है| ऐसे में आप अपने सोने के समय को 10 से 11 के बीच में परिवर्तन करें| यह आपके सुबह जल्दी उठने में बहुत मदद करेगी|
• स्वच्छ नाश्ता करना
नाश्ता हमारे पूरे दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है, जिसे खाकर हमारे दिन की शुरुआत होती है| साथियों स्वस्थ और पौष्टिक से भरे नाश्ते को करने से हमारे शरीर में पूरे दिन ऊर्जा प्रदान करने का काम करता है| इतना ही नहीं, ये आपकी एकाग्रता को बढ़ाने में भी बहुत मदद करता है| जिससे आपका मस्तिष्क स्वभाव और अच्छे से काम करता है|
कैसे करें
अपने सुबह के नाश्ते में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर को शामिल करें, उदाहरण के लिए फल, दाल, अंडे, अंकुरित अनाज और पानी मे भीगे हुए चने आदि| इन चीजों को खाने से आपके शरीर में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और प्रोटीन तीनों चीजों को एक साथ भेजा जा सकता है| जो आपके शरीर को शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर बनाए रखने मे मदद करता है| इसके अलावा नाश्ता करना कभी ना छोड़े, भले ही आप कितनी भी जल्दी में क्यों न हो|
फायदे
• शारीरिक ऊर्जा का बढ़ना|
• वजन को सामान रखने में मदद करता है|
• एकाग्रता में सुधार होना|
• समय का सही उपयोग ?
समय सबसे कीमती संपत्ति मानी जाती है, ऐसा इसलिए क्योंकि समय हर व्यक्ति को एक मौका देती है, अगर आप समय का सही उपयोग करते हो तब आप अपने जीवन में सफल और खुशहाल जिंदगी बिता सकते हैं| समय का सही उपयोग करना हर किसी को नहीं आता, लोग अपना कीमती समय यूं ही फालतू के चीजों में बिता देते हैं|
कैसे करें
योजना बनाएं : प्रतिदिन सुबह उठकर सबसे पहले अपने पूरे दिन की योजना बनाएं| उन सभी कार्यों का एक सूची तैयार करें जिन्हें आपको आज के दिन पूरा करना है, ताकि आप अपने लक्ष्य को जल्दी और सही समय पर पूरा कर पाए|
जरूरी कार्य तय करें: योजना की सूची में महत्वपूर्ण कार्यों को सबसे ऊपर रखें और सबसे पहले उन कार्यों को पूरा करें| छोटे-मोटे कार्यों को बाद के लिए रखें, ऐसा करने से आप अपने लक्ष्य को पूरा करने में सक्षम रहेंगे|
आराम करें: किसी भी बड़े काम के बीच में छोटे-छोटे ब्रेक लें, इससे आपका दिमाग तरोताजा रहेगा और आपके शरीर को थोड़ा आराम मिलेगी| ऐसा करने से आप दोबारा अधिक ऊर्जा के साथ उसे कार्य को पूरा कर सकोगे|
• किताबों से लगाओ
किताब पढ़ना है एक ऐसी आदत है जो हर सफल व्यक्ति में पाई जाती है, ऐसा इसलिए क्योंकि वे लोग किताबों के जरिए अपने ज्ञान को और बढ़ते हैं| किताब पढ़ने से न सिर्फ आपको मनोरंजन मिलती है, बल्कि आपके की सोच और ज्ञान को बढ़ाने में बहुत मदद करती है| किताब पढ़ने से आपको हर चीज की नॉलेज हो जाती है जिससे आप अपने जीवन में कई बड़े-बड़े फैसलों को लेने के काबिल हो जाते हैं|
ज्ञान बढ़ाना: साथियों किताबे पढ़ने से नई जानकारी प्राप्त होती है, जिससे हमारी समझ गहरी हो जाती है| अगर आप रोजाना एक पन्ना पढ़ने का हैबिट बनाते हो, तो आप एक विद्वान और जानकार व्यक्ति बन जाते हैं, जिससे मुसीबत में पढ़ने पर सही निर्णय ले सकते है|
तनाव कम होना: किताब पढ़ने से आपका मन और दिमाग शांत रहता है जिससे आपका तनाव दूर हो जाता है|
• कुछ नया सीखते रहना
हमारा जीवन एक सीखने की प्रक्रिया है, इंसान को समय साथ हमेशा कुछ नई-नई चीजों को सीखने में अपने बुद्धि (Brain) का इस्तेमाल करना चाहिए| ऐसा करने से आप अपने आप अपनी ग्रोथ को बढ़ा सकते हैं| जब तक आप कुछ नई चीज को सिखाते रहते हैं, तब तक आप खुद को विलसित करते रहते है|
कौशल विकास: अपने कौशल को बेहतर और अच्छा बनाने के लिए नए कोर्स या कोई भाषा सीखे| ऐसा करने से आप दूसरे लोगों से काफी आगे बढ़ सकते हैं|
जिज्ञासा: अपने अंदर की जिज्ञासा को जीवित रखें, कुछ नया सीखने के लिए प्रयास करें|
• पैसो का सही इस्तेमाल
इंसानी जीवन आर्थिक स्थिति की सबसे बड़ी समस्या मानी जाती है| पैसों का सही मात्रा में प्रबंध करके आप इस चिंता से मुक्त हो सकते हैं|
पैसों की बचत की आदत: अपनी सैलरी का कुछ हिस्सा बचे जिससे वह आपके मुश्किलों के समय काम आ सके|
इन्वेस्ट करें: बचत के साथ-साथ इन्वेस्ट करने की आदत डालें जिससे आपके पैसे बढ़ते रहें | आप इन जगहों पर अपने पैसों को इन्वेस्ट कर सकते हैं| जैसे- किसी कंपनी का शेयर खरीद लें, बैंक में 6% ब्याज पर पैसा जमा कर दे| किसी कंपनी के शेयर्स पर इन्वेस्ट करें आदि| इन जगहों पर आप अपने पैसों को इन्वेस्ट करके उसे धीरे-धीरे बढ़ा सकते हैं|
निष्कर्ष
सफल और खुशहाल जीवन एक दिन में नहीं बनता है, अगर आप वाकई अपने भविष्य को खुशहाली में बिताना चाहते हैं| तो इन छोटी-छोटी आदतों को अपने जीवन में आज से ही अपनाना शुरू करें| हमारे द्वारा ऊपर में बताए गए कुछ तर्क को अपने दिनचर्या में शामिल करके आप अपने जीवन में एक सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं| इसके अलावा याद रखें, सफलता कोई मंजिल नहीं, बल्कि यह एक यात्रा है| इस यात्रा को अच्छे ढंग से पूरा करने में आपके अच्छे आदत ही मदद करेंगी||
समाप्त!