120 kg वजन, फौलादी बदन, शाकाहारी बॉडीबिलडर वरिन्दर सिंह घूमन की हुयी मौत, डॉक्टरों ने बताई कुछ वजह

120 kg वजन, फौलादी बदन, शाकाहारी बॉडीबिलडर वरिंदर सिंह घुमन की हुयी मौत, डॉक्टरों ने बताई कुछ वजह 


वरिंदर सिंह घुमन पीरिचय: साथियों वीरेंद्र सिंह घुमान जिन्हें आप और हम ' ही मन ऑफ़ इंडिया ' के नाम से भी जाना करते थे| यह पंजाब के एक प्रसिद्ध पेशेवर बॉडीबिल्डर और अभिनेता थे| वह अपना नाम केवल भारत में नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बॉडी बिल्डिंग में एक खास पहचान बनाई थी| इन सबके अलावा वे दुनिया के पहले पेशेवर शाकाहारी बॉडीबिल्डर के नाम से प्रसिद्ध थे|

वरिंदर सिंह घुमन जिनका हाल ही मे, 53 साल की आयु अचानक निधन हो गया, जिससे उनके प्रशंसकों और फिटनेस जगत को गहरा सदमा पहुंचा| साथीयों इस लेख में हम उनके जीवन, करियर और अचानक हुयी मृत्यु के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे| 

 
वरिंदर सिंह घूमन

वरिंदर सिंह घुमन, शुरुआती जीवन और उनका करियर

वरिंदर सिंह घुमान का जन्म पंजाब के गुरदासपुर शहर मे हुआ था| बचपन से ही वह पढ़ाई में कमजोर थे, लेकिन उन्हें खेलकूद और फिटनेस में गहरी रूचि थी| वह बचपन से ही एक अच्छा बॉडीबिल्डर के रूप में खुद को देखना चाहते थे|

उन्होंने अपना कैरियर एक पेशेवर बॉडीबिल्डर के रूप में शुरू किया, शुरुआती के सालों में उन्हें बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपनी शानदार कद, काठी और कड़ी मेहनत से खुद को एक अच्छा बॉडीबिल्डर बना पाए, साथ ही वह अनुशासन के लिए बहुत प्रसिद्ध हो गए|

• 2009 की सफलता: वरिंदर ने 2009 में अपने जीवन का पहला प्रसिद्ध  " मिस्टर इंडिया "  का खिताब जीता और इसी के साथ- साथ उसी साल उन्होंने " मिस्टर एशिया " प्रतियोगिता में उपविजेता बने| एक ही वर्ष में इतने बड़े-बड़े प्रसिद्ध अवार्ड मिलने की वजह से लोग उन्हें पसंद करने लगे|

• उनका अंतरराष्ट्रीय पहचान: उन्होंने अपने शरीर को खूब मेहनत और अच्छी डाइट से ऐसा बना लिया था, जिससे वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता को खेल कर भारत को प्रतिनिधित्व किया| ऐसे में उनके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनी, और लोगों में प्रसिद्ध हो गए| 

• अर्नाल्ड का समर्थन: साथियों उनकी ऐसी सफलता ने प्रसिद्ध हॉलीवुड अभिनेता और बॉडीबिल्डर अर्नाल्ड का ध्यान अपनी ओर खींच लिया| ऐसे में उन्हें एशिया में अपने स्वास्थ्य ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुन लिया, जिनसे उनकी पहचान और भी बढ़ गई|

शाकाहारी बॉडीबिल्डिंग का प्रतीक 

दोस्तों वरिंदर सिंह गुमान की सबसे खास बात यह थी, की वे एक शुद्ध शाकाहारी बॉडीबिल्डर थे| उन्होंने यह साबित कर दिखाया था कि बिना मांस, मछली खाए भी एक तगड़ी और मज़बूत बॉडी बनाई जा सकती है| उनका यह मानना था कि एक स्वस्थ और शक्तिशाली शरीर के लिए संतुलित शाकाहारी आहार पर्याप्त होते हैं|

उन्होंने अपने डाइट प्लान के जरिए कई लोगों को शाकाहारी जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया है| साथ ही उन सब को यह समझाया था कि बिना मांस मछली खाए दमदार और मजबूत बॉडी कैसे बना सकते हैं| इन्होंने अपने जीवन में बॉडीबिल्डिंग के साथ-साथ फिल्मी करियर भी चुने थे, फिर बाद में उसे छोड़ दिया| 

वरिंदर की फ़िल्मी करियर

दोस्तों वरिंदर सिंह गुमान मैं बॉडी बिल्डिंग के साथ-साथ फिल्मी करियर म भी कदम रखा था, जिनसे उनकी पापुलैरिटी और भी बढ़ गई थी, अक्सर वह फिल्मों में साइड एक्टर का काम किया करते थे| उन्होंने 2012 मे पंजाबी फिल्म " कबड्डी वंस अगेन " मे भूमिका रोल निभाकर अपनी फिल्मों की करियर की शुरआत करि थी| वह अक्सर पंजाबी फिल्मों में काम किया करते थे, उन्होंने अपने शरीर को देखते हुए पंजाबी फिल्मों मे काम किया था|

पंजाबी फिल्मों के साथ-साथ  बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आए थे, जैसे- मरजावा 2019 और रोर टाइगर्स ऑफ़ द सुंदरबंस 2014 जैसी फिल्मों में काम किया था| इसके साथ ही बॉलीवुड के फेमस एक्टर " सलमान खान " के साथ "टाइगर 3 में काम किया था| इन कुछ फिल्मों में काम करके फिल्मों की दुनिया को उन्होंने अलविदा कह दिया था|

 
वरिंदर सिंह घूमन

वरिंदर सिंह घूमन की दुखद निधन

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और शाकाहारी बॉडीबिल्डर के लिए दुखद खबर सामने आई| वरिंदर सिंह घुमान को दिल का दौरा पड़ने से 53 साल की उम्र में निधन हो गया है| बताया जा रहा है के उन्हें अमृतसर के के निजी अस्पताल मे एक मामूली सर्जरी के लिए भर्ती किया गया था| डॉक्टरो के अनुसार एक रूटीन ट्रीटमेंट था, और जल्द ही उन्हें छुट्टी भी मिलने वाली थी| 

अस्पताल मे इलाज के समय उनकी तबियत अचानक बिगड़ गयी और उन्हें उसी समय हार्ड अटैक आ गया| डॉक्टरों ने अपननपुरी कोसिस की उन्हें बचाने की, लेकिन उन्हें बचाया न जा सका|इस खबर ने बॉडीबिल्डिंग और पंजाबी फ़िल्म इंडस्ट्री को पूरा हिला डाला| उनके अचानक हुए निधन से, सोसल मिडिया पर फैंस और उनके साथियों ने गहरा दुख जताया|

वरिंदर के निधन से कुछ समय पहले, उन्हें कंधे में दर्द की शिकायत हुई थी| इसी इलाज के लिए वह अमृतसर के निजी अस्पताल में गए हुए थे, वहां जाने के बाद कुछ रिपोर्ट के अनुसार उन्हें मालूम चलता है कि उनके बायसेप में छोटी सी इंजरी हो गई है| उस इंजरी के ऑपरेशन के लिए रूम मे ले जाया गया, लेकिन ऑपरेशन के दौरान ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मृत्यु हो गयी|

किसी को जरा भी अंदाजा नहीं था, कि यह मामूली इलाज उनकी जान लेलेगा| वरिंदर जालंदर के मॉडल टाउन में रहते थे, और वही उनका अपना एक जिम भी था|वे वेजीटेरियन बॉडीबिल्डर के रूप मे पुरे देश मे फेमस थे, साथ ही व शाकाहारी डाइट को बढ़ावा दिया देते थे| 

Gym जाने वालो मे बढ़ रहे है, हार्ड अटैक के मामले

आज कल हमें सुनने की मिल रहा है की, gym करने वाले को लोगो को एक्सरसाइज करते हुए, दौड़ लगाते हुए और डांच करते समय हार्ट अटैक का शिकार हो जाते है| साथियो भले ही Gym करने वाले लोग बाहर से फिट और तंद्रुत दिखते हो, लेकिन कई बार उनका शरीर अंदर से उतना स्वास्थ्य नहीं होता|

Gym जाने वालो का ब्लड प्रेसर, कइलेस्ट्रॉल या हार्मोन मे गड़बड़ी होने के करण हार्ट अटैक जैसी समस्याओं का शिकार हो सकता है| कई बार लोग ज्यादा एक्सरसाइज कर लेते हैं, जिनसे उनके दिल पर ज्यादा जोर पड़ता है| खासकर ऐसा तब होता है ज़ब आपके शरीर को आराम नहीं मिलती है| 

निष्कर्ष
 
दोस्तों वरिंदर सिंह घूमन का जीवन हम सबके लिए एक प्रेरणादायक कहानी है| जो हमें दिखाती है कि एक शाकाहारी व्यक्ति भी बॉडीबिल्डिंग की दुनिया में ऊपर की शिखर तक पहुंच सकता है| उनकी अचानक हुई निधन से पूरे फिटनेस जगत को चौंका दिया, वह हमेशा हमें अपनी शानदार उपलब्धियां और सरल व्यक्तित्व के लिए याद किए जाएंगे|

समाप्त! 












एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने