Creatine for Beginners: सही उम्र, फायदे और इस्तेमाल की पूरी जानकारी

Creatine क्या है? बेगिनर्स के लिए उम्र के अनुसार फायदे और सही इस्तेमाल

आज के समय में जिम और फिटनेस का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा है| हर कोई चाहता है कि उसकी बॉडी फिट, मजबूत और मस्कुलर दिखे| इससे मोटिवेट होकर हम जिम तो शुरू कर देते हैं, पर कुछ ही महीनों में बाद अच्छा रिज़ल्ट न मिलने पर उदास हो जाते हैं| इसी जल्दी रिज़ल्ट पाने की ख्वाहिश में कई लोग बिना सही जानकारी के सप्लीमेंट्स लेना शुरू कर देते हैं, जिनमें से एक सबसे फेमस नाम है- क्रिएटिन| 

Creatine को लेकर लोगों के मन में कई सारे सवाल होते हैं, जैसे-  यह क्या है? क्या यह सेफ है? किस उम्र में लेना सही है? और क्या इससे सच में जल्दी मसल्स बनती हैं? सही जानकारी के बिना लिया गया कोई भी सप्लीमेंट हमें फ्यूचर में नुकसान भी पहुँचा सकता है|

मैंने भी जब जिम करना शुरू किया था, तब मेरे मन में भी बाकियो कि तरह ही यही सवाल उठते थे| शुरुआत में मुझे भी लगा कि शायद सप्लीमेंट लेने से तुरंत फर्क दिखेगा, लेकिन फिर धीरे-धीरे समझ आया कि पहले सही डाइट और नियमित वर्कआउट जरूरी है| इस अनुभव ने मुझे सिखाया कि किसी भी सप्लीमेंट को लेने से पहले उसकी पूरी और सही जानकारी होना बहुत ज़रूरी है|

इस आर्टिकल में मैं अपने अनुभव के आधार पर Creatine के बारे में आसान शब्दों में बात करने वाला हूँ, ताकि आप सही डिसीजन ले सकें और बिना जल्दबाज़ी के अपने फिटनेस गोल कि ओर बढ़ सकें| 

1. क्रिएटिनिन क्या है?

क्रिएटिन एक प्राकृतिक यौगिक है, जो हमारे शरीर में बनता है और हमारी मसल्स को जल्दी एनर्जी देने में मदद करता है|

Scientific proof!

Creatine supplementation increases muscle phosphocreatine stores, which helps regenerate ATP faster during high-intensity exercise. �

Higher phosphocreatine availability allows muscles to resynthesize ATP quickly, improving short bursts of strength and power. �

कई साइंटिफिक स्टडीज़ ने पाया है कि क्रिएटिन लेने से मसल्स में phosphocreatine की मात्रा बढ़ती है, और यह ATP को जल्दी से फिर से बनाने में मदद करता है| जिससे ताकत और परफॉर्मेंस बेहतर होता है|

2. क्रिएटिन लेने का सही उम्र क्या है? 

क्रिएटिन एक ऐसी चीज है, जो हमारे बॉडी में Energy देने के साथ-साथ हमारे शरीर मे पानी को रोकने का काम करती है| जिससे पुरे शरीर की (ओवर आल) ग्रोथ होती है| Creatine सिर्फ वेटलिफ्टिंग के परफॉर्मेंस को नहीं बढ़ाता, बल्कि इसको पीने से हम खुद को दिनभर एनर्जेटिक और स्वस्थ्य महसूस करते हैं|

लेकिन इसको लेकर कई लोगो के मन मे यह सवाल होता है, के क्रिएटिन लेने का सही उम्र क्या है|

International Society of Sports Nutrition (ISSN) के अनुसार, सही मात्रा और निगरानी में क्रिएटिन सेफ माना जाता है| लेकिन उम्र का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है|

16 साल तक के बच्चो को क्रिएटिन नहीं लेना चाहिए, क्योंकि उम्र में उनके शरीर मे प्राकृतिक बदलाव आने शुरू होते है| एक्सपर्ट्स के अनुसार क्रिएटिन लेने का सही उम्र 18+ वर्ष मना जाता है|

जब मैंने जिम शुरू किया था, तब मुझे भी लगा था कि सप्लीमेंट से प्रोग्रेस तेज़ हो जाएगी| कई दोस्तों ने मुझे शुरुआत में ही क्रिएटिन लेने की सलाह दी| लेकिन मैंने पहले लगभग 5–6 महीने सिर्फ डाइट और रेगुलर वर्कआउट पर ध्यान दिया|

जब मेरी उम्र 18+ हो गई, तब मैंने ट्रेनर की सलाह से क्रिएटिन शुरू किया| इससे मेरी स्ट्रेंथ और रिकवरी में सुधार दिखा, लेकिन असली फायदा इसलिए मिला क्योंकि मेरी बेस पहले से तैयार थी|


3. क्रिएटिन के फायदे? 

मैंने जब 18+ उम्र में ट्रेनर की सलाह से क्रिएटिन लेना शुरू किया, तो मुझे धीरे-धीरे ये फायदे महसूस हुए, जैसे-

1. ताकत (Strength) बढ़ गई

2. जल्दी रिकवरी (Fast Recovery)

3. हैवी वर्कआउट में मदद

4. मसल्स का साइज बढ़ना

5. वजन में बदलाव होना

6. वर्कआउट में अच्छा पंप आना

7. आत्मविश्वास बढ़ना

8. कटिंग के समय मसल्स बचाने में मदद मिलना

कुल मिलाकर, क्रिएटिन ने मेरी ट्रेनिंग की क्वालिटी को नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया|

वर्कआउट में एनर्जी और परफॉर्मेंस बेहतर हुई, जिससे मुझे हर सेशन पहले से ज्यादा एक्टिव महसूस होने लगा| सही डाइट और ट्रेनिंग के साथ इसका रिज़ल्ट धीरे-धीरे साफ नजर आने लगा और मेरी ओवरऑल फिटनेस में बहुत अच्छा सुधार हुआ| 

4. क्रिएटिन के नुक्सान?

मेरे एक दोस्त ने जल्दी रिज़ल्ट पाने के चक्कर में क्रिएटिन गलत तरीके से लेना शुरू कर दिया था| उसके अनुभव से मुझे ये बातें समझ आईं, जैसे-

1. पेट दर्द और गैस की समस्या

2. दस्त (Loose Motion)

3. पानी कम पीने से कमजोरी महसूस होना

4. किडनी का डर

5. मसल खिंचाव (Cramps)


5. क्या क्रिएटिन रोज लेना ठीक है?

बहुत से लोग क्रिएटिन शुरू करने से पहले यह सोचते हैं कि क्या इसे रोज़ लेना सही है या नहीं| मैं इसे अपने अनुभव से बता रहा हूं, ताकि आपकी सारी कन्फ्यूजन दूर हो जाए|

क्रिएटिन एक ऐसा सप्लीमेंट है जो कम दाम में अच्छा असर दे सकता है| अगर आप स्वस्थ हैं और सही मात्रा में लेते हैं, तो इसे रोज़ लेना सही माना जाता है| अगर आपने तय कर लिया है कि क्रिएटिन आपके लिए सही है, तो आप इसे नियमित रूप से रोज़ ले सकते हैं| इससे शरीर में क्रिएटिन का स्तर स्थिर बना रहता है, जिससे हमें कई फायदे मिलते हैं|

यह वर्कआउट और रेस्ट डे दोनों दिनों में भी लिया जा सकता है, ताकि शरीर में इसकी मात्रा बनी रहे|

सबसे जरूरी क्रिएटिन लेते समय पर्याप्त मात्र में पानी पानी पिए, जिससे शरीर हाइड्रेट रहे और साइड इफेक्ट का खतरा कम हो जाए| 

6. क्रिएटिन किसे नहीं लेना?

क्रिएटिन हर किसी के लिए जरूरी नहीं होता है, अगर आपको इनमें से किसी भी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो तो क्रिएटिनिन लेने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह ले|

1. जिन लोगों को किडनी की बीमारी या किडनी से जुड़ी समस्या हो

2. 18 साल से कम उम्र के बच्चे

3. जिन्हें पानी कम पीने की आदत है या शरीर में पानी की कमी रहती है

4. जो किसी बड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं

5. प्रेग्नेंट या बच्चे को दूध पिलाने वाली महिलाएँ

6.  बिना वर्कआउट किए सिर्फ वजन बढ़ाने के लिए लेना चाहते हैं

7. जिन्हें बार-बार पेट दर्द, गैस या पाचन की समस्या होती है

आपने इनमें से किसी भी तरह की बीमारी या समस्या हो तो क्रिएटिनिन न लें, इससे आपको फ्यूचर में नुकसान पहुंच सकता है|


7. क्रिएटिन से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ's)

Q1. क्रिएटिन कितने मात्रा में लेना चाहिए? 

Answer- क्रिएटिन को रोज 3--5 ग्राम लेना पर्याप्त होता है|

Q2. क्या क्रिएटिन से बाल झड़ते हैं?

Answer- देखा जाए तो इसका कोई पक्का साइंटिफिक प्रूफ नहीं है कि क्रिएटिन सीधे बाल झड़ने का कारण बनता है|

Q3. क्या क्रिएटिन से फैट बढ़ता है?

Answer- नहीं, क्रिएटिन से फैट नहीं बढ़ता है| यह हमारे मसल्स में पानी होल्ड करता है, जिससे शुरुआत में थोड़ा वजन बढ़ सकता है|

Q4. क्या क्रिएटिन दूध, जूस या पानी के साथ लें सकते है?

Answer- नॉर्मल पानी में लेना सबसे आसान है| लेकिन चाहें तो जूस के साथ भी ले सकते हैं| 

Q5. अगर किसी दिन क्रिएटिन लेना भूल जाएँ तो?

Answer- इसमें कोई बड़ी समस्या नहीं है, मैं भी कभी-कभी लेना भूल जाता हूँ| लेकिन ध्यान रखें अगले दिन से फिर सामान्य मात्रा लें, डबल डोज़ न लें| 

निष्कर्ष

क्रिएटिन मेहनत का विकल्प नहीं, बल्कि उसे सपोर्ट करने वाला साधन है| सही उम्र, सही मात्रा और अच्छी डाइट और र्कआउट के साथ लिया जाए तो यह परफॉर्मेंस बेहतर कर सकता है| लेकिन बिना जानकारी या जल्दबाज़ी में लिया गया फैसला नुकसान भी दे सकता है, इसलिए बिलुक मेरी तरह समझदारी से निर्णय लें| 

डिस्क्लेमर

यह जानकारी मेरे अपने अनुभव से डी गई है| यह किसी डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह का विकल्प नहीं है| अगर आपको कोई बीमारी है या आप दवाइयाँ ले रहे हैं, तो क्रिएटिन शुरू करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें|

समाप्त!

Post a Comment

Previous Post Next Post