पानी पीने का महत्व और पानी से जुड़े अन्य तथ्य

पानी पीने का महत्व और पानी से जुड़े अन्य तथ्य?

साथियों आज इस पोस्ट में हम जानेंगे के पानी पिने का महत्व और पानी से जुड़े अन्य तथ्य क्या है | इस ब्लॉक पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको इसकी पूरी Knowledge हो जाएगी|

जल ही जीवन है- दोस्तों पानी को जीवन के लिए अमृत कहा गया है, इस बात में काफी गहरी सच्चाई है | हर कोई जानता है कि पानी हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि हमारा पूरा शरीर 70% पानी से बना होता है| पानी हमारे शरीर को कई तरह से फायदे पहुंचाता है| जैसे- हमारे शरीर से पसीने और यूरिन आदि, के रास्ते से बाहर निकाल कर हमारे शरीर को स्वस्थ और साफ रखने मे मदद करता है| 

हर किसी को अपने शरीर के हिसाब से पानी की पूरी पूर्ति करनी चाहिए| हम सभी पानी पीने के महत्व को अपने बड़ों से सुने, कुछ बातों को थोड़ा बहुत जानते हैं| इस पोस्ट में पानी से जुड़ी सभी फायदे और नुक्सान बातों पर विस्तार से चर्चा करने वाले हैं| 

हमें ज्यादा पानी क्यों पीना चाहिए?

हमें हमारे शरीर को स्वच्छ और तंदुरुस्त रखने के लिए हाइड्रेटेड रहना आवश्यक होता है| साथियों आपको यह जानकर हैरानी होगी के मानव शरीर 70% पानी से बना होता है | हमें अपने शरीर को सही तापमान और सही नियंत्रण में रखने के लिए पानी पीना बहुत जरूरी होता है, इसके अलावा आंखों और मुंह में नमी के लिए, पोषण तत्वों के सेल्स को शरीर में पहुंचने के लिए हमें पानी की आवश्यकता होती है| 

अगर आप दो-तीन दिनों तक भोजन नहीं करते हो तब भी आपके शरीर में ऊर्जा बची होती है, लेकिन जब दो-तीन दिन पानी नहीं पीते, तब आपके शरीर से पूरी ऊर्जा खत्म हो जाती है, आपके पूरे शरीर में मानसिक और शारीरिक बदलाव होने शुरू हो जाते हैं| इसीलिए शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए पानी की जरूरत होती है| 

कम मात्र मे पानी पिने से , दीर्घकालिक और अल्पकालिक इन दोनों से जोड़ी कुछ अन्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती है, जैसे- माइग्रेन, किडनी स्टोन, कैंसर, पलमोनरी और अधिक मोटापा शामिल है| इसलिए इन सब बीमारियों से बचने के लिए हमें भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए| 

सुबह में खाली पेट पानी पीने के फायदे?

सुबह खाली पेट पानी पीने के कई सारे फायदे होते हैं, जिनमें से कुछ यह है| 

• बोवेल मोमेंट्स को सक्रिय करता है और मोटापे को           कम करने में मदद करता है|

सुबह में खाली पेट पानी पीने से हमारे शरीर के आंतो में जमी गंदगीयों को साफ करने में मदद करता है| सुबह में पानी पीने से हमारे पेट की सफाई अच्छी तरह से हो जाती है जिसके बाद हमारा पेट बिल्कुल हल्का लगने लगता है, और उसके बाद हमारे द्वारा खा गए भोजन शरीर को भरपूर  पोषक तत्व देता है| खाली पेट पानी पीने से पाचन तंत्र के सभी अवशिष्ट और उनमें जमीन गंदगियों को साफ करने में मदद मिलती है| 

इसके अलावा मैं अधिक पानी का सेवन करने से बार-बार पेशाब आने लगती है, यह हमारे शरीर के डिटॉक्स और अंदरूनी गंदगी को साफ करने में मदद करता है| इसके अलावा इससे हमारा शरीर स्वस्थ और हाइड्रेटेड रहता है, और हमें बार-बार बीमार पड़ने से बचाती है| 

• हमारे मुंह के बदबू को दूर करता है|

हमारे मुंह के बदबू के करण, हम लोगों के सामने अपनी बातों को खुलकर नहीं बोल पाते है| इसके अलावा मुंह के दुर्गंध से लोग हमसे बात करना बंद और दूरी रखना शुरू कर देंगे| मुंह के दुर्गंध, इस छोटी सी समस्या से हमारे जीवन में काफ़ी सारी दिक्क़ते उत्पन्न हो सकती हैं, साथ ही हमारे दोस्त, गर्लफ्रेंड, ब्वॉयफ्रेंड, रिश्तेदार और यहां तक कि हमारे घर वाले भी हमें पसंद नहीं करेंगे|इसका एक आसान और घरेलू उपाय यह है| 

सुबह उठकर सबसे पहले अपने मुंह को धोना, गुनगुने पाने से गरारा करना, और खाली पेट एक गिलास पानी पिने से हमारे मुँह के 70% कीटाणु खत्म हो जाते है| जो हमारे साँसो की दुर्गन्द और मुँह की दुर्गन्द के लिए जीमम्मेदार होती है| पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से हमारे मुंह में सलाइवा का भी उत्पाद अधिक हो जाता है, जिससे हमारे सांसों की बदबू काम हो जाती है| 

• सर दर्द और माइग्रेन से बचाता है|

साथियों पर्याप्त पानी का सेवन न करना या अंतराल समय पर पानी का सेवन कम करने से सीर दर्द और माइग्रेन जैसी चीज शुरू हो जाती है | देखा जाए तो सर दर्द आमतौर पर तब शुरू होता है जब हमारा शरीर डिटॉक्सिफिकेशन की वजह से मानसिक टिशु सिकुड़ जाते हैं | इसे सही और स्वस्थ रखने के लिए हमें खाली पेट पर्याप्त मात्रा में पानी को पीना चाहिए, यह हमारे मस्तिष्क के टिशु को हाइड्रेटेड रखता है जिससे हमें सर दर्द जैसी चीजों का अभाव नहीं होता|

वैज्ञानिकों की एक एक्सपेरिमेंट से हमें पता चला है कि अपने दिन की शुरुआत पानी से करने से हमारे मस्तिष्क के टीशु लचीले और स्वस्थ रहते हैं| जिसे हमें सर दर्द और माइग्रेन से बचाव मिलता है | 


सही तरिके से पानी का सेवन कैसे करें?


सभी प्रकार के अच्छे गुण और सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए, पानी को कुछ इस प्रकार पिए| 

1. एक गिलास पानी ले और उस पानी को धीरे-धीरे  और घुट- घुट मे पिए| घुट- घुट में पानी पीने से हमारे मुंह में कुछ देर पानी जमा रहता है, हर घूंट में पानी अल्कलाइन सलाइवा को अपने साथ पेट में ले जाता है| यह हमारे पेट के एसिड को साफ और स्वस्थ रखने में मदद करता है|  जिससे हमे पेट दर्द जैसी समस्याओं से बचाव मिलती है | 

2. आप जो पानी पिए वह रूम के टेंपरेचर जितना नार्मल या फिर गुनगुना पानी होना चाहिए| बहुत ठंडा या बहुत गर्म पानी पीने से हमारे शरीर के अंदरूनी हिस्सों में समस्याएं उत्पन्न हो जाती है| जिससे हमारा दिमाग और शरीर सदमे के स्थिति में पहुंच जाता है | 

3. आप में से कई लोगों को यह मालूम नहीं होगा कि हमें दिन भर में कितना पानी पीना चाहिए, तो आपको जानकारी के लिए बता दे प्रतिदिन आपको 3 से 4 लीटर या 7 से 8 गिलास तक पानी पीना महत्वपूर्ण है| यह हमारे शरीर में उर्जा बनाए पूरे दिन हाइड्रेटेड रखने के लिए शरीर कोरखने और शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है| 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. गर्म पानी पीने से क्या फायदे होते हैं?

गर्म पानी पीने से हमें बहुत से फायदे मिलते हैं, पुराने समय के चिकित्साओं का दावा है की ठंड और नमी दोनों संतुलित हो जाती हैं| यह हमारे शरीर के पाचन तंत्र को अधिक मात्र पर कार्य करने मे मदद करती है| और बेहतर डिटॉक्सिफिकेशन में मदद मिलती है|

2. हमें पानी कब नहीं पीना चाहिए?
 
ऐसे तो पानी पीने का कोई तय समय नहीं है, आपका मन जब हो तब आप भरपूर मात्रा में पानी को पी सकते हैं| लेकिन बिस्तर पर जाने से ठीक पहले पानी पीना आपकी नींद में खलल डाल सकती है, इसलिए बिस्तर पर जाने से कम से कम 2 या 3 घंटे पहले पानी पीना बंद कर देने की सलाह दी जाती है | 

3. क्या भोजन करते समय पानी पी सकते है? 

खाने के तुरंत बाद पानी पीने से हमारे पाचन की क्रिया बहुत धीमी हो सकती है इसलिए खाने के बाद तुरंत पानी पीना नहीं चाहिए| और पाचन में मदद के लिए खाने के बीच में थोड़े-थोड़े पानी को पी सकते हैं| इन सबसे अच्छा है आप खाना खाने से आधा घंटा पहले या फिर खाना खाने के 1 घंटे बाद पानी पिए| 

4. बहुत ज्यादा पानी पीना क्या खतरनाक हो सकता है?

अगर आपको किडनी, लीवर या दिल से जुड़ी कोई भी समस्या है, तब आपको अपनी सही मात्रा में ही पीनी चाहिए| बहुत ज्यादा पानी पीने से हमारे शरीर के खून में सोडियम की मात्रा कम हो सकती है, जो जानलेवा बन सकता है| स्वस्थ लोगों के लिए आमतौर पर बहुत ज्यादा पानी पीने से कोई नुकसान नहीं होता है| 

निष्कर्ष

हम सभी पानी पिने के महत्व के बारे मे जान चुके है| पानी पिने से शरीर हईड्रेटेड रहता है, वही खाली पेट पानी पिने के बहुत फयदे है| खाली पेट पानी पीने का मुख्य उद्देश्य हमारे शरीर की आंतो और लिवर को साफ रखना होता है| लेकिन इसे के साथ- साथ हमारे शरीर के अंदरूनी बुरी चीजों को भी मार कर बाहर निकल देव मे बहुत सहायक है| इससे हमारा ईमियूनिटी बेहतर करने मे मदद मिलती है| 




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने