बालो का झड़ना कैसे रोके ( Hair fall Problem )

बालो का झड़ना कैसे रोके ( Hair fall Problem )


दोस्तों बालों का झड़ना एक ऐसा समस्या है, जिससे हर व्यक्ति कभी ना कभी परेशान होता है| इंसानों के जीवन मे यह एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन जब यह हद से ज्यादा बढ़ जाए तो हमारे लिए चिंता का कारण बन सकती है| साथियों प्रतिदिन 100 से 150 वालों का झढ़ना सामान्य माना जाता है, लेकिन वही जब इसका आंकड़ा हद से ज्यादा हो जाए तो इस पर हमें ध्यान देने की जरूरत होती है| बाल झड़ना एक आम बात है, लेकिन जब यह हद से ज्यादा बढ़ जाए तो इसका मतलब यह है कि आपके शरीर में कुछ प्रोटीन की कमी होना, खराब जीवन शैली, पोषण की कमी, जीवन में तनाव, हार्मोनल बदलाव और कुछ बीमारियां  इन चीजों की वजह से भी बालों का झड़ना बढ़ सकता है| 

इन सबके अलावा साथियों एक अच्छी बात यह है, कुछ सरल उपाय और समाधान को अपना कर बालो का झड़ना बहुत काम किया जा सकता है| इस पोस्ट में हम बालों के झड़ने के कारणों और उसे रोकने का आसान तरीको पर विस्तार से चर्चा करेंगे, ताकि आपके बाल स्वस्थ और घने हो सके|
बालो का झड़ना कैसे रोके ( Hair fall Problem )

बाल झड़ने के कुछ मुख्य कारण?


बाल झड़ना कोई एक कारण से नहीं होता इसके कई कारण हो सकते हैं जिनमें से कुछ यह है| 

• तनाव: आजकल की भाग दौड़ जिंदगी में तनाव एक आम  समस्या है| अत्यधिक तनाव या  अत्यधिक मानसिक दबाव, इसका सीधा असर हमारे बालों पर पड़ता है, जिससे उनके जड़ कमजोर हो जाते है और हमारे बाल का झड़ना शुरू  हो जाते है| 

• पोषण तत्वों की कमी: हमारे बालों को मज़बूत बनाने के लिए प्रोटीन, विटामिन डी, आयरन, जिंक और बी-कांप्लेक्स जैसे पोषण तत्वों की जरूरत होती है| अगर हम अपने खान-पान के चीजों में इन्हे नहीं शामिल करते हैं, तो  इन चीजों की कमी से हमारे बाल टूत सकते है| 

• अनुचित बालो के देख भाल के तरिके: बालों को बहुत ज्यादा तो धोना, हिट स्टाइलिश टूल्स जैसे ( हेयर ड्रायर और स्टेशनर ) का ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करना और अपने बालों पर केमिकल उपकरणों का उपयोग करना यह बालो को कमजोर बना सकती है, जिससे बाल गिरने लगते है|

• हार्मोनल बदलाव: हार्मोनल बदलाव विशेष रूप से गर्भावस्था, थायराइड और रचनोवृति में जैसी स्थितियों में हार्मोन का बदलने से बाल झड़ सकते है|

• डैंड्रफ: बालो पर जमी गंदगी और रुसी भी बाल झड़ने का एक बड़ा कारण बन सकती है क्योंकि यह हमारे बालों के जड़ों को कमजोर कर देती है जिससे बाल गिरने लगते हैं| 

• वंश आगुनत: साथियों अगर आपके परिवार में गंजेपन की समस्या है, तो यह आपको अनुवांशिक कारण से भी हो सकता है| इसे गंजापन पैटर्न कहते हैं| 

• दवाईयों के कारण: कैंसर, अवसाद, हृदय की समस्या और कुछ हार्ड दावओ के दुष्ट प्रभाव होने से आपके सर के बाल गिरने शुरू हो जाते हैं| 

साथियों ऊपर आपने विस्तार से जाना की बाल झड़ने के क्या-क्या कारण हो सकते हैं, लेकिन सवाल यह है कि आपके बाल झड़ते से क्यों है| ऐसे मे ज़ब तक आप अपने बाल झड़ने के असली समस्या को जानते, तब तक आपके ऊपर कोई भी उपाय पूरी तरह से काम नहीं करेगा| 

इसलिए सबसे पहले आपको हेयर टेस्ट करा लेना चाहिए, जिससे आपको यह मालूम हो जाएगा कि आपके बाल झड़ने का असल कारण क्या है| फिर आप अपने बालो का सही इलाज कर पाओगे और आपके बाल गिरने रुक जायेंगे| 

बालो का झड़ना रोकने के लिए क्या करें? 

कुछ घरेलु उपचार का उपयोग करने से आपके बालों का झड़ना रुक सकता है, और साथ ही आपके बाल स्वस्थ और घने हो सकते हैं| इनमें से कुछ चीज आपके घरेलू रसोई में उपयोग होते हैं| जिसे आप अपने सर पर लगाकर बालों का गिरना कम कर सकते हैं | 

1. सही खान-पान रखें: स्वस्थ और अच्छा खान-पान आपके बालों को अंदर से पोषण तत्व प्रदान करता है, जिससे आपके बाल गिरने बंद हो सकते हैं| 

• प्रोटीन: अपने खान-पान में प्रोटीन युक्त पदार्थ खाएं जैसे, दाल, दही, पनीर, दूध, सोयाबीन, एंडे और चिकन शामिल होने चाहिए|

• खनिज और विटामिन: विटामिन और खनिज के लिए हरी पत्तियों वाली सब्जियां, मेवे, फल और मछली जैसे पदार्थों का सेवन करें| 

•  पानी: अपने शरीर को हाइड्रेटेड और स्वस्थ रखने के लिए दिन भर में तीन से चार लीटर पानी पिए, यह आपके  स्लैप  को स्वस्थ रखने में मदद करता है|


2. कम तनाव में रहना: तनाव या एक बड़ी समस्या हो सकती है जिससे आपके बाल झड़ते हैं, इसे निपटने के लिए इन तरीकों को अपनाये|

• योग और ध्यान: साथियों नियमित रूप से योग और ध्यान करने से मानसिक शांति मिलती है, और हमारा तनाव कम होता है|

• पर्याप्त नींद: हमें प्रतिदिन 8 से 9 घंटे की नींद लेनी बहुत जरूरी है|


3. बालो की सही देखभाल: अगर आप अपने बालों को सही और नियमित रूप से ख्याल रखते हैं, तब आपका बाल गिरना रुक सकता है|

• हल्के सैम्पू इस्तेमाल: अधिक केमिकल वाले शैंपू का उपयोग करने से बच्चे और सफेद फ्री और हल्के शैंपू का उपयोग करें |

• नियमित रूप से तेल की मालिश: फ्रेश बादाम या नारियल का तेल लेकर बालों को नियमित रूप से मालिश करें|

 • ज्यादा कसकर ना बंधे: ज्यादा कसकर बालों की चोटी बनाने से बचे, यह आपके बालों के जड़ों को कमजोर कर देता है, जिससे उसके गिरने के चांस बढ़ जाते हैं|


बालो को बढ़ाने का उपाए? 

कुछ घरेलु उपचार का उपयोग करने से आपके बालों का झड़ना रुक सकता है, और साथ ही आपके बाल स्वस्थ और घने हो सकते हैं| इनमें से कुछ चीज आपके घरेलू रसोई में उपयोग होते हैं| जिसे आप अपने सर पर लगाकर बालों का गिरना कम कर सकते हैं | 

1. एलोवेरा ( Aloe Vera )

एलोवेरा बालों के झड़ने को कम करने और सर के खोपड़ी को पोषण देने के लिए एक प्रभावी घरेलू उपाय है| यह हमारे बालों के जड़ों को मजबूत करता है, डैंड्रफ से राहत देता है और बालों को बढ़ाने में मदद करता है|

2. दही और शहद ( Curd & honey )

दही और शहद का एक मिश्रण तैयार करने के बाद उसे अपने सर पर लगाए, दही और शहद की मिश्रण बालों को गहराई से मॉइश्चराइज करता है, जिससे वह मुलायम चमकदार और सिल्की हो जाती है, और बाल कितना रुक जाते हैं |

3. करी पत्ता ( Curry Leaves )

करी पत्ता एंटीबायोटिक और अमीनो एसिड से भरे हुए रहते है| जो हमारे बालों को टूटने और सफेद होने से रोकते हैं, यह हमारे बालों की जड़ों को सुधरता है और उसकी गुणवत्ता को बढ़ाता है|

4. चावल का पानी ( Rice Water )

चावल का पानी विटामिन और मिनरल से भरपूर रहता है, जो हमारे बालों के जड़ों पर उन्हें मोटा और तंदुरुस्त करता है, जिससे बालों की ग्रोथ होती है|

6. अंडा ( Egg )

जैसा कि आप जानते हो अंडा प्रोटीन और बायोटीन से भरपूर होता है, इसे सर पर लगाने से हमारे कमजोर बालों को मजबूत करता है, और कुछ नए बालों का विकास करता है|

7. प्याज का रस ( Onion Juics )

साथियों प्याज के रस से मौजूद सल्फर रक्त को बढ़ाता है और हमारे हेयर कोलिकल्स को सक्रिय करता है| यह हमारे बालों को सफेद होने और समय से पहले झड़ने से बचाता है|

निष्कर्ष

भाइयों बालों का झड़ना एक ऐसी समस्या है जिसे हम रोक सकते हैं| इसके लिए हमें एक संतुलित आहार, अच्छे से देखभाल और तनाव से दूर रहने की जरूरत होती है| अगर आप ऊपर बताए गए उपायों को अपनाते हैं तो आप अपने बालों को स्वस्थ और घना बना सकते हैं| इसके अलावा याद रखें, धैर्य रखना बहुत जरूरी है क्योंकि बालों को स्वस्थ होने में समय लगता है|

समाप्त









एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने