Body फैट कैसे कम करें? in Hindi

Body फैट कैसे कम करें?

हेलो दोस्तों आज हम इस लेख मे जानेगे के अपने शरीर के फैट ( चर्बी ) को जल्दी कैसे कम कर सकते है| अगर अपने शरीर के फैट के वजह से बहुत परेशान हो, तो यह लेख आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है| फैट हमारे शरीर का एक जरूरी हिस्सा है, जो हमारे अंगों की सुरक्षा करता है| साथ ही यह हमें ठंड से बचाता है, और इन सबके अलावा जब हमारे शरीर में Energy बहुत कम हो जाती है तब हमारा शरीर फैट को Energy लिए उपयोग में लाता है| दोस्तों फैट होना हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी है, लेकिन बहुत ज्यादा फैट होने से हमारा वजन बढ़ जाता है, जिससे हमें काफी सारी परेशानियों झेलनी पड़ती है| 

दोस्तों बहुत ज्यादा शरीर में फैट होने से डायबिटीज, दिल की बीमारी, स्टॉक जैसी स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती है|इसके अलावा शरीर में फालतू के फैट होने से आप अपने शरीर के रंग रूप को देखकर ना खुश भी हो सकते हैं| क्या आप भी ज्यादा वजन या मोटापे को लेकर परेशान है| अगर हा, तो इस ब्लॉक पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसी जानकारी देंगे| जिससे आप अपने शरीर के फैट को दो- गुना तेजी से काम कर सकेंगे|


पुरे शरीर का फैट कैसे कम करें?

ज़ब अच्छे स्वास्थ की बात आती है,  तब शरीर के एक्स्ट्रा फैट को कम करना हमारा पहला लक्ष्य होता है| शरीर का ज्यादा वजन होना न सिर्फ स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं पैदा करता,  बल्कि आपको हर काम को करते समय आलस या सुस्ती लता है |  फालतू के फैट को कम करने के लिए आप  इन उपयोगी सुझाव की मदद ले सकते हैं, 
जैसे| 

कैलॅरी कम खाना

फैट और वजन को ज्यादा तेजी से कम करने सबसे बहतर तरीका यह है, आप अपने शरीर को जरूरत से कम कैलॅरी  का भोजन कराना शुरू कर दे | इसका मतलब आपकी भोजन की मात्रा कम होनी चाहिए और Exercise ज़्यादा करना होगा| ऐसे मैं आपको यह मालूम होना जरूरी है कि आप प्रतिदिन कितने मात्रा में कैलोरी का उपयोग कर रहे हैं | जितना आप अपने शरीर को काम मे बिजी रखोगे उतना जल्दी आपके शरीर का फैट कम होगा| आपका पूरा ध्यान कैलॅरी को कम करने मे होना चाहिए||

स्वस्थ भोजन खाएं 

कम कैलॅरी खाना वजन कम करने का या सबसे बेहतर और आसान तरीका है| इसके लिए आपको स्वस्थ भोजन को खाना पड़ता है| ऐसे मैं आपके द्वारा यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि आप केवल स्वास्थ्य भोजन का ही सेवन करेंगे| इसका मतलब उन चीजों को खाना जिन मे प्रोटीन की मात्रा ज्यादा हो और कैलोरी कम हो| जैसे- फल, ताजी सब्जियाँ, सबूत अनाज, और लीन जैसी प्रोटीन के चीजों को खाने से आपके शरीर का फैट बढ़ना कम हो जायेगा| इसका मतलब यह नहीं के आप शरीर का फैट कम होगया, फैट को कम करने के लिए Diet के साथ एक्सरसाइज को भी करना करना भी जरूरी है| 

ज्यादा प्रटीन खाये

प्रोटीन हमें भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे हम दिनभर हम एनर्जेटिक रहते हैं| प्रोटीन का सेवन करना हमारे शरीर के मंस्पेसियो को बहुत से फायदे देता है| जैसे मांसपेशियों के निर्माण में मद करना और रिकवरी में  मदद करना आदि| प्रोटीन के अच्छे स्रोत मे लीन मिट, अंडा, मछली, or भुने हुए चने आदि इनका सेवन करने से आप दिनभर energy से भरे रहोगे| प्रोटीन आपके शरीर की दुबले- पतली मंस्पेसियो और शरीर की ऊर्जा बढ़ाने के काम मे आती है| 

फाइब की चीज खाये

सबसे पहले यह जानना जरुरी के फाइबर क्या होता है| दोस्तों फाइबर एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट है, जिसे हमारा शरीर जल्दी नहीं पचा पाता| यह बिना पचे ही हमारे शरीर के सिस्टम से गुजरते हुए हमारे माल के बल्ब में जुड़ता है| इससे आप अपने वजन को बड़ी तेज़ी से घटा सकते है| आमतौर पर फाइबर को दिल की बीमारी और अन्य पुरानी जोखिम को कम करने मे काम आती है| फाइबर के अच्छे स्रोत में फल,  सब्जियां और साबुत अनाज आते है, इनका सेवन करके शरीर का वजन काफ़ी तेजी से कम कर सकते हो और आप अपने पुरे शरीर के स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते है| 

तनाव के स्तर को कम रखना

दोस्तों तनाव,  वजन बढ़ाने का अन्य कारण माना जाता है| ऐसा इसलिए क्योंकि जब हम तनाव में होते हैं, तब हमारा शरीर कॉर्टिसिल हार्मोन रिलीज करता है| इससे हमें आलस और ज्यादा कैलोरी वाले चीजों का सेवन करने का लालच आता है|  इसके अलावा यह ज्यादा खाने और वजन को बढ़ाने की वजह बन सकती है| आमतौर पर देखा जाये तो तनाव को कम करने के लिए डॉक्टर हमेसा वजन कम करने की सलाह देते हैं| तनाव को कम करने के कई तरीके हैं| जैसे- योग, ध्यान लगाना, एक्सरसाइज करना और लंबी सांस लेना आदि शामिल है| सबसे पहले आप यह पता लगाए कि इनमें से कौन सा काम आपके शरीर के लिए लाभदायक है|  फिर उसे डेली बेसिस पर करना शुरू करें |

भरपूर पानी पिये

पानी में कोई कोलॅरी नहीं होती, और यह आपको भरा हुआ महसूस करने में मदद करता है| जिससे आप कम खाते है| पानी आपके शरीर के जहरीले पदार्थ को निकालने में मदद करता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखता है| खूब पानी पीना वजन कम करने का एक सही और इफेक्टिव तरीका माना जाता है| दिन-भर में 3 से 4 लीटर पानी पीने से आपका शरीर पूरे दिन एनर्जी से भरा रहता है, जिससे आप ज्यादा मेहनत करके अपने शरीर के कैलॅरी को ज्यादा तेजी से घटा सकते है| ज्यादा पानी पीने के लिए स्वाद अनुसार नींबू का रस पानी में मिलाकर पी सकते हैं | 

अच्छी नींद लेना

नींद हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है| ज़ब हम अच्छे तरह से सोते है तब हमारे शरीर का ग्रोथ काफी तेजी से होता है| आपने यह नोटिस किया होगा कि जो लोग रोजाना काम सोते हैं उनके आंखों के नीचे काली धारियां हो जाती है, जिससे उन्हें बाद कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है| दोस्तों 24 घंटे में आपको कम से कम 7 से 8 घंटे की गहरी नींद लेनी होती है, अगर आप रोजाना इतना समय तक सोते हो तब आप लंबे समय तक स्वस्थ रहोगे| प्रत्येक रात एक ही समय पर सोने की कोशिश करें और और बेहतर नतीजे के लिए सुबह एक ही समय पर जगे||

पेट पर जमी फैट कैसे कम करें?

दोस्तों क्या आप भी अपने मोटे पेट की वजह से परेशान है| अगर हा, तो पेट की चर्बी को तेजी कम कर सकते है| बस आपको अपने खान - पान छोटे-मोटे बदलाव करने होंगे| पेट की चर्बी कम करने के लिए आपको अपने भोजन मे फाइबर और प्रोटीन को बढ़ाना होगा| इनमें कुछ ऐसे भी चीज है जिन्हे आपको खाने से बचना चाहिए| जैसे- ज्यादा मीठी चीज, फास्ट फ़ूड, और ज्यादा तेल वाले भोजन| इसके अलावा आपको भरपूर मात्रा मे पानी को पीना चाहिए| और सबसे जरुरी आपको नियमित रूप से Daily एक्सरसाइज को करना चाहिए|

पेट की चर्बी जल्दी कम करने के लिए आप ग्रीन टी और हर्बल टी का सेवन कर सकते है|  इसके अलावा कम तनाव मे रहना और 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेना भी आपको पेट की चर्बी कम करने मे मदद कर सकती है||
 

     🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
         .............................     .............................







एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने