मानसिक स्वास्थ्य ( Mental Health )
आज के इस ब्लॉक पोस्ट में मानसिक स्वास्थ्य के बारे विस्तार से चर्चा करने वाले हैं, मानसिक स्वास्थ्य क्या होता है, मानसिक स्वास्थ्य क्यों महत्वपूर्ण है और इसे कैसे सुधारा जाये| भाइयो इस पोस्ट को पढ़कर आपको इन सभी प्रश्नों के उत्तर मिल जाएंगे, और आप यह भी जान सकोगे कि आपकी मानसिक स्वास्थ्य कैसी है|
मानसिक स्वास्थ्य एक अनमोल खजाना है, इसे हमें हमेशा उसे संभाल कर रखना चाहिए| जिस तरह हम अपने खान-पान, पहनावे और शरीर का ध्यान रखते हैं, उसी तरह हमें अपने मन का भी ध्यान रखना चाहिए| मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज में इसकी जागरूकता करनी चाहिए| जब हम एक अच्छे और स्वस्थ मन से जीते हैं, तब न हम केवल अपने जीवन को बेहतर बनाते हैं |
बल्कि अपने आसपास के लोगों में और समाज में एक अच्छा सकारात्मक बदलाव लाते हैं| आईये हम सब मिलकर मानसिक समाज को बढ़ावा दें जिससे समाज में स्वस्थ और खुशहाल जीवन का निर्माण हो सके |
मानसिक स्वास्थ्य क्या है?
मानसिक स्वास्थ यह एक ऐसा मुद्दा है, जिसपे हम बहुत कम बात करते है|लेकिन आज के समय यह मानव जीवन के लिए बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है, समस्या से अभी के समय में कई लोग इससे झुज रहे हैं जिसके वजह अपने जीवन में आगे बढ़ नहीं पते| और यह सब देखते हुए आज हम इस ब्लॉक पोस्ट में इसकी पूरी चर्चा करने वाले हैं|मानसिक स्वास्थ्य का अर्थ है, किसी भी मानव का मानोवैज्ञानिक, भावनात्मक और सामाजिक रूप से स्वस्थ होना|
यह हमें दर्शाता है, कि हम क्या सोचते है, क्या महसूस करते है और कैसा व्यवहार करते हैं, इन सबके अलावा हम अपने जीवन में तनाव का सामना कैसे करते हैं| भाइयों अच्छा मानसिक स्वास्थ्य आपके जीवन में हर मुश्किल से निपटने के लिए, अपने रिश्तों को बेहतर बनाए रखने में और अपने शरीर की पूरी क्षमता को साकार करने मैं मदद करता है| एक अच्छा मानसिक स्वास्थ्य आपके पूरे जीवन में काम आता है|
मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों का क्या संबंध है?
भाइयों एक स्वस्थ शरीर और एक स्वस्थ मन यह दोनों एक दूसरे से जुड़े होते हैं| अक्सर हमें देखने को मिलता है जब कोई भी व्यक्ति मानसिक रूप से तनाव में होता है, तो उसके शरीर भी उस तनाव को लेकर उससे प्रभावित होता है, जिससे हमें देखने से मालूम हो जाता है कि यह व्यक्ति मानसिक रूप से तनाव में है| इसी तरह जब कोई व्यक्ति शारीरिक रूप से बीमार होता है, तो उसका मन भी उदास हो जाता है|
इसके अलावा उदाहरण के लिए आप उन लोगों में इन लक्षणों का पहचान कर सकते हो| जैसे- डिप्रेशन और चिंता जैसे मानसिक समस्याएं, हृदय से जुड़ी बीमारीया, मधुमेह और अन्य शारीरिक समस्याएं से जुड़ी कुछ बीमारियां| वही नियमित रूप से एक्सरसाइज करना और स्वस्थ व अच्छे खान-पान जैसी चीजों का सेवन करने से शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से हमारा शरीर स्वास्थ्य और सही रहता है| यही कारण है कि स्वस्थ मन और स्वस्थ शरीर एक दूसरे से जुड़े होते हैं|
मानसिक स्वास्थ्य क्यों जरूरी है?
सकारात्मक संबंध: यह हमें दूसरे लोगों के साथ स्वस्थ और सकारात्मक संबंध बनाने में बहुत मदद करता है| जब हमारा मन सांत और स्वस्थ स्वभाव में रहता है तब हम दूसरों की भावनाओं को अच्छे से समझ पाते है, और और उनके साथ एक अच्छा व्यवहार कर पाते हैं|
तनाव का सामना: हर एक इंसान के जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, अच्छा मानसिक स्वास्थ्य हमें इन चुनौतियों और समस्याओ का सामना करने के लिए हमें मजबूत बनाता है| ताकि जब हम दबाव में रहे तब अपने फैसले को सही ढंग से ले सके|
बेहतरीन जीवन का अनुभव मिलना: अगर हम अच्छा मानसिक स्वास्थ्य रखते हैं| तब अच्छा मानसिक स्वास्थ्य हमें अपने जीवन का पूरी तरह से आनंद लेने में मदद करता है| जब हमारा मन शांत स्वभाव में होता है, तब हम छोटी-छोटी खुशियों को महसूस कर पाते हैं और हमारा दिल और दिमाग पूरी तरह से संतुष्ट रहता है|
उत्पादक कार्य: जब हम मानसिक रूप से स्वस्थ और सही रहते हैं, तब हम अपने काम को बेहतर ढंग से पूरा कर पाते हैं| जिससे हमें बहुत सारे फायदे होते हैं| जैसे हमारा उत्पादक बढ़ जाता है, हम कुछ नया सीखते है, और किसी भी कार्य को अच्छे से कर पाते हैं|
निर्णय लेना: एक अच्छा मानसिक स्वास्थ्य आपको स्पष्ट और सही रूप से सोचने, बेहतर निर्णय लेने और प्रभावी ढंग से अपने कार्य को पूरा करने में मदद करता है|
अच्छे मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव करने वाली चीज?
भाइयों मानसिक स्वास्थ्य पर कई चीजों का असर पड़ता है जैसे-
सामाजिक और आर्थिक स्थिति: मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले कुछ ऐसे भी चीज है, जैसे- गरीबी बेरोजगारी या सामाजिक अलगाव यह भी मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने का काम करती है|
जीवन के कुछ अनुभव: बचपन में अपना कोई पसंदीदा चीज खोना, किसी से बेकार तरह का व्यवहार झेलना, या फिर अपने परिवार के किसी करीबी को खोना यह भी मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल सकता है|
काम का दबाव और तनाव: एक इंसान को काम का दबाव, परीक्षा या इंटरव्यू का डर, या अपने रिश्तों में तनाव यह भी मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल सकता है|
मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं?
मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं कई प्रकार की हो सकती है, जिनमें से कुछ सामान्य समस्याएं यह है|
डिप्रेशन: यह इंसानी जीवन का एक ऐसा स्थिती है, जिसमे लोग उदास, निराशा रहना और रुचि की कमी जैसी महसूस करते हैं| डिप्रेशन में जाने के बाद हमारा मानसिक संतुलन पूरी तरह से बिगड़ जाता है, जिससे ना तो हमारा कोई अच्छा काम बनता है और ना ही हम किसी को पसंद आते हैं|
तनाव( स्ट्रेस ): यह रोजमर्रा जिंदगी का एक हिस्सा है, जिससे हमारे जीवन में कई सारी नई परेशानियां उत्पन्न होती है|
चिंता: इसमें लोगों को अत्यधिक और लगातार चिंता होती है, बिना किसी ठोस कारण के| इस हालत में इंसान का दिमाग काम करना बंद हो जाता है जिससे वह गलत फैसला लेना शुरू कर देता है|
मानसिक स्वास्थ्य को कैसे सुधारे?
मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखना उतना ही जरूरी है जितना आप अपने शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर और अच्छा रखते हैं| यहां कुछ सरल और आसान तरीके दिए गए हैं जिससे आप अपने मानसिक स्वास्थ्य में सुधार ला सकते हैं|
1. ध्यान और योग: भाइयों ध्यान और योग हमारे मन को शांत और तनाव को कम करने में बहुत मदद करता है|
2. अच्छी नींद: नींद की कमी से हमारे शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की नींद लेनी बहुत जरूरी होती है|
3. एक्सरसाइज : शारीरिक गतिविधियों से हमारा मूड और शरीर स्वस्थ रहता है, प्रतिदिन हमें 30 से 45 मिनट तक एक्सरसाइज करना चाहिए |
4. स्वस्थ आहार: हमारे द्वारा किए गए भोजन हमारे मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है| इसलिए हमें पौष्टिक और स्वस्थ भोजन करना चाहिए|
5. समाजिक सम्पर्क: इसका सीधा सा उदाहरण है- दोस्तों और अपने परिवार के साथ रहने से हमारा अकेलापन दूर होता है और हम खुशियों को महसूस कर पाते हैं|
मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ने के कुछ लक्षण?
मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ने के कई लक्षण होते हैं जिनमें से कुछ लक्षण यह है |
- नींद और खाने की आदत में बदलाव|
- पसंदीदा लोगों और उनकी गतिविधियों से दूरी बनाना|
- आत्महत्या जैसे गलत विचारों का आना|
- अक्सर डर,चिंता और निराशा में रहना|
- शारीरिक रूप से शरीर में कुछ अजीब दर्द होना|
- शरीर एनर्जी की कमी होना|
- जल्दी हार मान जाना|
समाप्त
Tags:
Health