स्वच्छ जीवन और अच्छी दिनचर्या के लिए सुबह के यह 7 मंत्र

स्वच्छ जीवन और अच्छी दिनचर्या के लिए सुबह के यह 7 मंत्र 

स्वच्छ जीवन- सुबह एक नए दिन के लिए आदर्श शुरुआत होती है, एक अच्छी और सकारात्मक सुबह की दिनचर्या व्यक्ति के पूरे दिन की दिशा तय करती है| आप ज़ब एक स्वस्थ दिनचर्या के साथ दिन की शुरुआत करते हैं तो आपके पूरे दिन ऊर्जावान रहने की शक्ति मिलती है| लोग जब सोकर जागते हैं, तो उस वक्त सबसे अधिक ऊर्जावान होते हैं| लेकिन कई लोगों के लिए उचित दिनचर्या अपनाना या उनका पालन करना उनके लिए चुनौती पूर्वक हो सकता है| 

 
स्वच्छ जीवन और अच्छी दिनचर्या के लिए सुबह के यह 7 मंत्र

इसके साथ ही यह थकाओ भी हो सकता है, इसलिए अपने दिन की शुरुआत को संगठित और प्रेरक बनाने के लिए अपनाये एक स्वस्थ दिनचर्या| यह लेख आसान और सरल भाषा में सुबह की अच्छी दिनचर्या के लिए कुछ 7 ऐसे मत्रों के बारे में विस्तार से बताता है, जिन्हें आप अपना कर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं| इतना ही नहीं, यह मंत्र केवल शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है|

अच्छी दिनचर्या के लिए कुछ मंत्र

अच्छी दिनचर्या के लिए बहुत से मंत्र होते हैं जिनमें से कुछ यह है, इन्हें आप अपने जीवन में अपनाकर अपने सुबह की दिनचर्या को बदल सकते हैं|

1. सुबह उठकर पानी पिए 

उषापान करना, यानी सुबह जल्दी उठकर खाली पेट पानी पीना| आयुर्वेद में इस आदत को बेहतर महत्वपूर्ण माना गया है| इसे रोजाना करने से आपके पेट की पाचन क्रिया मे सुधार होती है| रात को 7 से 8 घंटे की नींद लेने के बाद हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है, इसलिए सुबह उठते ही सबसे पहले एक से दो गिलास गुनगुना या सामान्य पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है|

कैसे करें

साथियों रात को सोने से पहले बिस्तर के आसपास या टेबल पर एक गिलास या फिर बोतल को भर कर रख दे| सुबह जैसे ही नींद खुले सबसे पहले इस हालत में उसे पानी को पूरा पी ले| ऐसे रोजाना पानी पीने से आपके शरीर की पाचन क्रिया बेहतर होती है और शरीर से विषैला और गंदे पदार्थ बाहर निकलते हैं|

फायदे

• आपके पाचन क्रिया में सुधार होना|
• आपकी त्वचा में चमक दिखाना|
• शरीर हमेशा हाइड्रेटेड रहना|
• मेटाबॉलिज्म बढ़ाना|

2. मोबाइल से दूरी बनाए रखना

आजकल ज्यादातर लोग सुबह उठते ही सबसे पहले अपने स्मार्टफोन को चेक करते हैं, यह आदत आपका दिन की शुरुआत के लिए बहुत खराब है| ऐसा इसलिए क्योंकि यह आपके दिमाग को तनाव और आपके स्मार्टफोन में आए  बेवजह के नोटिफिकेशन और सूचियों से भर देता है| साथियों एक अच्छी सुबह की शुरुआत के लिए, सोने से पहले आपको अपने स्मार्टफोन को बिस्तर से दूर रखना चाहिए|

कैसे करें

अपने स्मार्टफोन को रात में सोने से पहले ही दूसरे कमरे या टेबल पर कहीं दूर रख दें| सुबह उठने के बाद मोबाइल को कम से कम 2 घंटे तक ना छुए| उस समय का उपयोग खुद के लिए करें जैसे- रनिंग करना, किताबें पढ़ना, परिवार के साथ समय बिताना, घरों के काम में हाथ बताना, ध्यान और योग करना आदि|

फायदे

• आपका फॉक्स बढ़ाना|
• सकारात्मकता का बढ़ना|
• मानसिक रूप से शांति मिलन |

3. पूरे दिन की योजना करना 

सुबह उठकर अपने दिन की पूरी योजना करना, के आप आज दिन भर क्या करोगे, यह आपकी सफलता का पहला पड़ाव होता है|आप जब भी कुछ बड़ा करना चाहते है, तो सबसे पहले काम योजना बनाना होता है| सफल लोग अक्षर अपने पूरे दिनभर की लक्ष्य को निर्धारित कर लेते हैं| ऐसा करने से आपको अपने काम में जल्दी सफलता मिलती है|

कैसे करें

पूरे दिन की योजना बनाने के लिए एक डायरी या नोटबुक ले, और अपने दिन के सबसे महत्वपूर्ण कार्यों को उस पर लिखें| उन सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कर्मबंध करे, जिससे आप दिन भर में अपने कार्यों को समय पर करने मे सफल हो सके, साथ ही उसमें छोटे-छोटे लक्ष्य निर्धारित करें जिन्हें पूरा करना आसान हो| इससे आप पूरे दिन अपने काम में बिजी रहोगे जिससे आपका समय बर्बाद नहीं होगा| 

फायदे

• आपको अपने भविष्य को लेकर तनाव कम होता है|
• समय का पूरा इस्तेमाल करना|
• आपकी अपनी उत्पादक पड़ती है|

4. सकारात्मक ध्यान 

ध्यान और मेडिटेशन सुबह के दिनचर्या का एक सबसे महत्वपूर्ण और शक्तिशाली हिस्सा होता है| यह हमारे मन को शांत करता है, हमारे तनाव को काम करता है, और मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है| ध्यान के साथ-साथ प्रार्थना करना या ईश्वर को धन्यवाद करना भी हमारे मन में सकारात्मकता का भाव लाता है|

कैसे करें

ध्यान और मेडिटेशन करने के लिए सुबह उठकर 15 से 20 मिनट का समय निकालकर किसी शांत जगह बैठ जाए| बैठने के बाद अपने दोनों आंखों को बंद करें और अपने सांसों पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें| अगर आपको ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल आ रही है, तो आप किसी मंत्र का जब भी कर सकते हैं जैसे- ओम और मां आदि, का उच्चारण कर सकते हैं| यह आपको ध्यान केंद्रित करने में बहुत मदद करेगी|

फायदे

• आपकी फॉक्स और एकाग्रता बढ़ती है|
• आत्मविश्वास बढ़ता है |
• तनाव कम होता है|

5. शारीरिक गतिविधियां

सुबह के समय शारीरिक गतिविधि करने से हमारे शरीर के लिए पूरे दिन की ऊर्जा के लिए बहुत बड़ा स्रोत होता है| हो हल्का व्यायाम हो या केवल स्टिचिंग हो, क्या हमारे शरीर को सक्रिय बनाने में बहुत मदद करता है| प्रतिदिन इन चीजों को दोहराने से हम लंबे समय तक शारीरिक रूप से स्वच्छ हो जाते हैं, और हमारे शरीर की ऊर्जा पहले के मुकाबले बढ़ जाती है|

कैसे करें

आपको प्रतिदिन सुबह 20 से 30 मिनट का समय व्यायाम के लिए निकलना चाहिए, जो आपके पूरे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है| चाहे तो आप योगासन, वॉकिंग या घर पर ही रहकर कोई साधारण एक्सरसाइज कर सकते हो| इसके अलावा सुबह की ताजी हवा में टहलना हमारे हृदय के लिए बहुत फायदेमंद होता है|

फयदे

• हमारे शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाना|
• शरीर के वजन को नियंत्रण में रखने के लिए मदद करना|
• मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होना|

6. स्वच्छ नाश्ता करना

नाश्ता हमारे पूरे दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है, जिसे खाकर हमारे दिन की शुरुआत होती है| साथियों स्वस्थ और पौष्टिक से भरी नाश्ते को करने से हमारे शरीर में पूरे दिन ऊर्जा प्रदान करने का काम करता है| इतना ही नहीं या आपकी एकाग्रता को बढ़ाने में भी बहुत मदद करता है| जिससे आपका मस्तिष्क शांत स्वभाव और अच्छे से काम करता है|

कैसे करें

अपने सुबह के नाश्ते में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर को शामिल करें, उदाहरण के लिए फल, दाल, अंडे, अंकुरित अनाज और पानी मे भीगे हुए चने आदि| जो खाने से आपके शरीर में कार्बोहाइड्रेट फाइबर और प्रोटीन तीनों चीजों को एक साथ भेजा जा सकता है| जो आपके शरीर को शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर बनाए रखने मे मदद करता है| इसके अलावा नाश्ता करना कभी ना छोड़े, भले ही आप कितनी जल्दी में क्यों न हो| 

फायदे

• शारीरिक ऊर्जा का बढ़ना|
• वजन को सामान रखने में मदद करता है|
• एकाग्रता में सुधार होना|

7. अपने आस- पास सफाई रखे

अपने आसपास साफ सफाई रखना हर किसी की जिम्मेदारी होती है, और ऐसा करना आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है| यह हमारे स्वस्थ जीवन और गुणवत्ता को बेहतर बनाने में बहुत मदद करता है| साथियों ऐसा करने से आप अपने परिवार के लोगों को कई सारी बीमारियों से बचते हैं, पर साथ ही साथ साफ सफाई रखने से आपके मस्तिष्क पर एक सकारात्मक प्रभाव पड़ता है| जो आपको दूसरे लोगों से अलग दिखने में मदद करता है|

कैसे करें

कचरे का सही नुकसान करें हमेशा कूड़ेदान का उपयोग करें, सब्जियों के छिलके बचा हुआ खाना और सूखे कचढ़े सबके लिए अलग-अलग कूड़ेदान रखें| अपने घर के आसपास नालियों या बर्तनों में पानी जमा न होने दे, क्योंकि यह मच्छरों के पटाने की जगह बन सकती है| हम सबके अलावा प्लास्टिक का उपयोग कम करें और अधिक से अधिक पेड़ों लगाए| 

फयदे

• बीमारियों से बचाव|
• मानसिक शांति और सकारात्मकता|
• सुंदर और स्वस्थ वातावरण|
• बेहतर स्वास्थ्य|
• प्रदूषण से मुक्त और ताजी हवा|

इन सुबह के कुछ मंत्रों को अपने जीवन में शामिल करके आप एक खुशहाल और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं|

निष्कर्ष

सुबह की अच्छी दिनचर्या रखना कोई मुश्किल काम नहीं है| ऊपर बताये गए ये 7 मंत्र बहुत सरल और आसान है, जो आपके जीवन मे एक बड़ा बदलाव ला सकते है| इन आदतों को अपना कर आप न केवल अपने दिन को सफल बम सकते है, बल्कि अपने शरीर को शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर बना सकते है| इन आदतों को अपने जीवन मे अपनाये और एक ऊर्जावान्, खुशहाल और सफाल जिंदगी को जिए|

समाप्त!
















एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने