सर्दियों मे वजन बढ़ाने के लिए फ़ॉलो करें ये डाइट प्लान, दुबले-पतले शरीर से मलेगा छुटकारा
Winter Diet Plan For Wait Gain: साथियों अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो सर्दियों में यह एक खास डाइट प्लान फॉलो करिए| वजन बढ़ाने के घरेलू डाइट की चर्चा करने से पहले यह जान लेना बहुत जरूरी है कि लोग दुबलेपन ( Ectomorph ) का शिकार क्यों हो जाते हैं| कई लोगों का वजन स्वाभाविक रूप से कम होता है, क्योंकि उनके शरीर की बनावट ही ऐसी होती है या फिर उनका पाचन बहुत तेज होता है| आपके शरीर का कम वजन कोई बीमारी या खराब पोषण का संकेत हो सकता है|
सर्दियों के मौसम को खाने-पीने के लिए एक अच्छा मौसम माना जाता है| इस मौसम में अक्सर लोगों को ज्यादा भूख लगती है, जिससे लोग सामान भोजन से अधिक, भोजन कर पाते हैं| इसलिए अक्सर ऐसा समझा जाता है कि जो लोग अधिक दुबले पतले और कमजोर हैं| उनके लिए सर्दियों का मौसम शरीर का वजन बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा होता है|
लेकिन इसका मतलब यह बिलकुल भी नहीं है, के आपको फास्ट फूड और जंक फूड जैसे पदार्थों को अपने डाइट में शामिल करना होता है| भाइयों वजन बढ़ाने का सुरक्षित तरीका अपनाना बहुत महत्वपूर्ण है| सही तरीके से वजन बढ़ने के बाद में हमें कोई भी परेशानी नहीं होती है|
सर्दियों में भी आपको केवल हेल्दी फूड खाकर ही वजन को बढ़ाना चाहिए| इसमें अधिक पोषण तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन, अच्छी नींद लेना और तनाव को कम रखना यह शामिल हो सकता है| अब आप सोच रहे होंगे कि वजन बढ़ाने के लिए सर्दियों में क्या-क्या खाना चाहिए|
जल्दी वजन बढ़ाने के लिए विंटर डाइट प्लान ( Winter Diet Plan for Weight Gain )
चाहे आप किसी भी करण से वजन बढ़ाना चाहते हो, यहां कुछ आसान और घरेलू खानपान बताए गए हैं|जो आपके शरीर के वजन को दो गुना तेजी से बढ़ाने में मदद करती है|
साथियों अगर आप बहुत दुबले पतले हैं और सर्दियों के मौसम में अपना वजन बढ़ाना चाहते है| तो इसके लिए आपको मौसम का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, सर्दियों के मौसम में वजन बढ़ाने वाले लोगों को ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए, जिनकी तासीर गर्म हो और वह जल्दी पच ना पाए| क्योंकि इससे सर्दियों में आपके शरीर में गर्माहट होगी और आपके पेट में भोजन लंबे समय तक रहने के कारण आप खुद को ऊर्जावान महसूस कर पाओगे|
आप अपने शरीर के वजन को जल्दी बढ़ाने के लिए सर्दियों में गुड, सूप, दूध, पनीर, दही, ड्राई फ्रूट्स, बनाना शेक, और पानी मे भीगे हुए चने आदि| इन चीजों का सेवन कर सकते हैं, इसमें सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये सभी चीजे आपके घर पर ही उपलब्ध हो जाएंगे| जिससे आपको अपने शरीर पर बहुत ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा|
जल्दी वजन बढ़ाने का घरेलू उपाय?
अपने शरीर का जल्दी वजन बढ़ाने के लिए इन चीजों को फॉलो करें|
1. अधिक मात्रा में कैलोरी का सेवन करें ( Increase Calorie's Intake )
भोजन को सही और स्वस्थ तरीके से बढ़ाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है, कि आप अधिक कैलोरी का सेवन करें| इसका मतलब है कि आपको अपने शरीर की जरूरत से ज्यादा कैलोरी खानी होगी| आप अपने शरीर के कैलोरी की जरूर को जानने के लिए कैलॅरी कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं|
अगर आप अपना वजन धीरे-धीरे बढ़ाना चाहते हैं, तो रोजाना आपको 300 से 500 कैलोरी अधिक खानी होगी| लेकिन वही आप अपना वजन ज्यादा तेजी से बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको रोजाना 800 से 1000 तक कैलोरी को खाना होगा| एक चीज का ध्यान रखें कैलोरी कैलकुलेटर आपको केवल एक अनुमान देता है|
कि आप अपने शरीर का वजन बढ़ाने के लिए कितने कैलोरी का सेवन कर सकते हैं| आपको हमेशा के लिए कैलोरी गिनने की जरूरत नहीं है, लेकिन शुरुआत के कुछ हफ्तों या महीनो तक ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है|
( आगे पढ़े )
2. अधिक प्रोटीन खाए ( Eat More Protein )
अच्छे विकास और समान स्वास्थ्य के लिए हाई और अच्छी क्वालिटी वाले प्रोटीन का सेवन करना बहुत जरूरी है| साथियों 2019 के एक अध्ययन में बताया गया है कि प्रोटीन की मात्रा बढ़ने से शरीर के मांसपेशियों का वृद्धि तेजी से होता है|
प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ
• मांस
• मछली
• दाल
• नट्स
• अंडे
यदि आप अपने आहार में इन चीजों को शामिल कर लेते हैं, तो आपके शरीर का वजन तेजी से बढ़ना शुरू हो सकता है| इसके अलावा अगर आपको पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिल पा रहा, तब आप वे प्रोटीन जैसे सप्लीमेंट का भी इस्तेमाल कर सकते है| सप्लीमेंट लेते समय ध्यान रखें, शरीर का वजन जल्दी बढ़ाने के चक्कर में ज्यादा मात्रा में सप्लीमेंट का उपयोग आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है|
3. कार्बोहाइड्रेट का सेवन बढ़ाएं ( Increase your Intake Carbs )
कार्बोहाइड्रेट आपके वजन को बढ़ाने के लिए यह अकेला काम नहीं करता, लेकिन आपके शरीर में अधिक कैलोरी प्राप्त करने के लिए यह आपकी बहुत तरह से मदद कर सकता है|
स्वास्थ्य कार्बोहाइड्रेट के खाद्य पदार्थ
• ओट्स
• कुछ फल जैसे- केले, संतरे और ब्लूबेरी
• उबले हुए आलू
• क्विनोआ
कार्बोहाइड्रेट एक संतुलित आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है| आपको रोजाना कार्बोहाइड्रेट का कितना सेवन करना चाहिए| यह आपके उम्र, लिंग और स्वास्थ्य पर निर्भर करता है| वहीं इसमें सामान्य विशेषयज्ञों का सलाह है की आपकी दैनिक कैलोरी का 50% से 60% तक कार्बोहाइड्रेट से प्राप्त होना चाहिए|
4. अधिक पोषण तत्व वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें ( Eat More Energy- Dense Foods )
दोस्तों आपको अपने आहार में अधिक पोषण तत्व वाले खाद पदार्थ का शामिल करना बहुत महत्वपूर्ण है| यह खाद्य पदार्थ शरीर की वजन की तुलना में अधिक प्रदान करती है|
अधिक पोषण तत्वों वाले खाद्य पदार्थ
• सूखे मेवे- जैसे किशमिश, खजूर और प्रूसन|
• नट्स- जैसे बादाम अखरोट नट्स और मूंगफली|
• हाई फत वाली डेरी उत्पादन- जैसे दूध, घी, पनीर और क्रीम|
• फैट के लिए तेल- जैसे जैतून का तेल और एवोकाडो तेल |
• अनाज- जैसे ओट्स और ब्राउन राइस|
• मांस- चिकन, मटन, बीफ और भेड़|
• कंद- जैसे आलू और स्वीट पोटैटो|
इन सबके अलावा कुछ अन्य अधिक ऊर्जा वाले खाद्य पदार्थ जैसे- डार्क चॉकलेट, मूंगफली का मक्खन, नारियल का दूध, और ट्रेड मिक्स आदि| इन पदार्थों का सेवन से आपके शरीर में 15 से 20 दिनों के भीतर ही बदलाव आने शुरू हो जाएंगे|
अगर आपका लक्ष्य वजन को बढ़ाना है तो आपको सब्जियों और फलों का सेवन कम करना होगा| फल और सब्जियों में ज्यादा फाइबर होता है जो आपके शरीर को जल्दी भरपूर महसूस कर देता है| जिसके कारण आप उच्च और अधिक कैलोरी सेवन ज्यादा नहीं कर पाते हैं |
इस Diet को 1 से 2 महीने तक लगातार फॉलो करिये, इसका बदलाव आपके शरीर पर दिखाना शुरू हो जाएगा|अगर आपको यह ब्लॉग पसंद आया, तो हमारे इस पेज को फॉलो जरूर कीजिए |
निष्कर्ष
सर्दियों के मौसम में स्वच्छ तरीके से वजन बढ़ाना एक लक्ष्य है, जिसे हम सही आहार, नियमित रूप से एक्सरसाइज और एक अच्छी जीवन शैली के साथ हासिल कर सकते है| दोस्तों याद रखें, ध्यान रखना बहुत महत्वपूर्ण है| अचानक अपने शरीर का वजन बढ़ाने से बेहतर है धीरे-धीरे स्वच्छ तरीके से आगे बढ़े| यदि आपको किसी भी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या है, तो कोई भी बड़ा बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें|
समाप्त
Tags:
Health